Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

भाई के साथ नहाने गए मासूम की डूबकर मौत

समरनीति न्यूज, बांदाः बड़े भाई के साथ नहर में नहाने गए 6 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। ग्राम गड़ांव निवासी कक्षा 1 का छात्र अजय (6) पुत्र ओमप्रकाश अपने बड़े भाई के साथ केन कैनाल में नहाने गया था। इस दौरान नहाते समय वह गहराई में चला गया।

ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका

इस दौरान अजय डूबने लगा तो बड़े भाई ने उसको बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं बच सका। बाद में बड़े भाई ने घर लौटकर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजन गांव के लोगों के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः आतंकी परवेज और जमशेद का अमरोहा कनेक्शन खंगालने पहुंची पुलिस

काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में मृतक छोटा था।