Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

भारत बंद का व्यापक असर, दिल्ली के रामलीला मैदान से विपक्षियों की हुंकार

भारत बंद के दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में मैदान विपक्षी नेता राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, शरद पवार, शरद यादव व अन्य।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने 21 अन्य दलों के साथ भारत बंद रखा है। इस बंद का नेतृत्व दिल्ली रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के बड़े नेताओं द्वारा किया जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इस वक्त दिल्ली के रामलीला मैदान में लगभग सभी विपक्षी दलों के अधिकांश नेता मौजूद हैं।

राहुल और मनमोहन ने बोला मोदी सरकार पर करारा हमला 

बताते चलें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में बंद पूरे देश में रखा गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं यूपी, बिहार और एमपी के अलावा राजस्थान में बंद का असर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः हुजूर! पत्नी के पैर दबाता हूं फिर खाना बनाता हूं, इसलिए देर से आता हूं आफिस…

वहीं बाकी जगहों पर इतना असर नहीं बताया जा रहा है। बताते चलें कि कांग्रेस व विपक्षी दलों ने यह बंद शाम 3 बजे तक बुलाया है। उधर, दिल्ली के रामलीला मैदान में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी इसपर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।

जल्द जाएगी विफल मोदी सरकार -मनमोहन सिंह 

इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपनों वादों को पूरा करने में विफल रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ऐसा बहुत कुछ कर चुकी है जो हद को पर कर चुका है।

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्स. के एसी कोच में यात्रियों से लूटपाट

कहा कि आज किसान और नौजवान समेत हर तबका परेशान है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने सभी विपक्षी दलों से ‘देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने को एकजुट होने का आह्वान किया।’ उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं का बंद में शामिल होना बहुत बड़ी बात है।

मध्यप्रदेश, बिहार और कई राज्यों में व्यापक असर 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा बंद का असर साफ दिख दिख रहा है। वहीं  बंद के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करनी की भी जानकारी आ रही है।

प्रतिकात्मक तस्वीर।

इसी तरह बिहार में पटना जिले के ग्रामीण इलाकों के अलावा नालंदा और मुजफ्फरपुर व लखीसराय से यातायात बाधित करने की खबरें आ रही हैं। राजधानी पटना में निजी स्कूल बंद रहे और कांग्रेस के इस बंद को प्रदेश में राजद, समाजवादी पार्टी, राकांपा और वाम मोर्चा समेत हम (एस) का समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत के मामले में पत्नी रवीना पर होगी एफआईआर !

कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को विरोध करने के लिए सड़कों पर जलते हुए टायर फेंके जाने की सूचना आ रही है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है। हांलाकि फिल्हाल कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला है।