Sunday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन संस्था द्वारा निरंतर चलाए जा रहे रोटी बैंक के उर्सला अस्पताल पॉइंट में आज इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर की सदस्यों द्वारा भोजन वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्षा अंकिता जैन व सेक्रेटरी नेहा गुप्ता के साथ अनामिका, पल्लवी, पूनम, नीतू , किरन और कविता आदि महिलाओं ने 'परिवर्तन' संस्था के इस अभियान की सराहना की। 'परिवर्तन' संस्था के काम की सराहना   साथ ही इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। साथ ही आगे भी क्लब की ओर से सहयोग करते रहने की बात कही। 'परिवर्तन' संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी द्वारा क्लब की अध्यक्षा को यूको फ्रैंडली बैग दिया गया। पालीथिन के खिलाफ अभियान होगा तेज  साथ ही उनके अपील की गई कि 'परिवर्तन' संस्था द्वारा चलाए जा रहे पॉलीथीन के खिलाफ अभियान में भी सहयोग दें। क्लब की महिला सदस्यों ने 'परिवर्तन' संस्था के इस प्रयास की भी सरा...
नम आंखों से इंस्पेक्टर सुबोध को दी अंतिम सलामी, तनावपूर्ण शांति के बीच धारा 144

नम आंखों से इंस्पेक्टर सुबोध को दी अंतिम सलामी, तनावपूर्ण शांति के बीच धारा 144

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बुलंदशहर: जिले में सोमवार को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावटी चौकी क्षेत्र में हुए बवाल में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर एसएसपी केबी सिंह समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों ने भी इंस्पेक्टर सुबोध के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। वहीं इलाके में बवाल के बाद से तनावपूर्ण शांति है और धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस पूरी तरह से हालात पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। स्याना में गोकशी के बाद बवाल का मामला  उधर, मृतक इंस्पेक्टर के गांव में भी मातम छाया है। साथ ही गौतमबुद्धनगर पुलिस विभाग में भी गम का माहौल है। उनके परिवार वालों ने इंस्पेक्टर को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। बताते चलें कि जिला गौतमबुद्ध नगर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिंगरावटी चौकी क्षेत्र में गोकशी को लेकर बवाल हो गया था। चिंगर...
बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जली महिला को चारपाई पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जली महिला को चारपाई पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले की पुलिस ने आज बावर्दी इंसानियत की ऐसी शानदार मिसाल पेश की, कि इसे जिसने भी सुना और जिसने भी देखा। वह बिना तारीफ किए नहीं रह सका। दरअसल, पुलिस की 100 नंबर गाड़ी को सूचना मिली कि थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम बल्दूपुरवा में एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। आत्महत्या के प्रयास की इस घटना की जानकारी होने पर पीआरवी-800 व स्थानीय थाने की कोबरा मोबाइल के पुलिस कर्मचारी गांव की ओर दौड़ गए। एसपी करेंगे सम्मानित  लेकिन वहां वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। इसका कारण आग से बुरी तरह से जली महिला के घर तक वाहन के पहुंचने का रास्ता न होना था। ऐसे में पुलिसकर्मी पैदल ही महिला के घर तक पहुंचे और वहां महिला की चारपाई को अपने कंधे पर उठाकर अपने वाहन की ओर चल पड़े। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली म...
बांदा शहर के क्योटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा शहर के क्योटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के क्योटरा मुहल्ले में आज एक परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। तलाकशुदा इस बेटी ने घर में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। घटना का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि तलाक के बाद से वह तनावग्रस्त रहती थीं। 11 साल पहले ही हो चुका था तलाक  उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि क्योटरा मोहल्ला के रहने वाले रामगोपाल की बेटी गीता (39) ने सोमवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। वह शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी में कार्यकत्री थीं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा काफी देर तक कमरे न निकलने पर मां ने खिड़की से झांककर देखा तो...
थाना निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक ने की डोर-टू-डोर मुलाकात, सुनीं समस्याएं

थाना निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक ने की डोर-टू-डोर मुलाकात, सुनीं समस्याएं

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस कप्तान ने आज देहात कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया। वहां अभिलेखों  का अवलोकन करते हुए रख-रखाव व साफ-सफाई के निर्देश दिए। थाना देहात कोतवाली के निरीक्षण के बाद एसपी ने ग्राम जमालपुर  का भी डोर-टू-डोर भ्रमण किया। अन्ना जानवरों के संबंध में दिए निर्देश  गांव वालों से खुद मिले और उनसे समस्याएं पूछीं। इतना ही नहीं थाना पुलिस को समस्याओं के जल्द निस्तारण के भी निर्देश दिए। अन्ना जानवरों के सम्बन्ध में ग्रामीणों से वार्ताकर अन्ना जानवर छोड़ने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..  ...
बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नए पुलिस कप्तान के आने के बाद जनता को कम से अतिक्रमण की आफत से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। बीते तीन दिनों से शहर में सड़कों तक फैली दुकानों को हद में समेटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं रविवार को खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाया। यह नए पुलिस कप्तान की पहल और सख्ती से संभव हो सका। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को नाकाफी माना  बताते चलें कि बीते दो दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई की हकीकत जांचने को खुद पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा आज शहर की सड़कों पर उतरे। पैदल पुलिस बल के साथ नए एसपी ने बाजार की सड़कों पर फैले अतिक्रमण का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी! इतना ही नहीं अतिक्रमण को पूरी तरह...
झांसी में भीषण हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से ज्यादा घायल 

झांसी में भीषण हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से ज्यादा घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले में हुए एक भीषण हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने की वजह से सड़क के किनारे खड़ी थी और इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसमें टक्कर मार दी। हादसा सोमवार तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुआ। खराब होने पर खड़े ट्रैक्टर में डीसीएम ने मारी टक्कर    टक्कर इतनी भीषण थी कि इससे ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्राली पर बैठे लोग छिटककर दूर गिरे कुछ नीचे दब गए। बताया जाता है कि यह हादसा सीपरी बाजार के बूढ़ा हाइवे के पास हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में गरीबों की आयुष्मान योजना में हमीरपुर के लखपतियों के नाम,...
न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी!

न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला पत्रकार का बास ही है जो नौकरी से हटाने की धमकी देकर महिला पत्रकार से रेप कर रहा था। आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाते हुए इस दरिंदे बास के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज रही है। शादीशुदा है पीड़िता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  मामला पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र का है। वहां एक महिला पत्रकार ने अपने बॉस के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, यह पूरा मामला एक निजी न्यूज़ चैनल से जुड़ा है। वहां काम करने वाली एक पीड़िता महिला पत्रकार का कहना है कि नौकरी से हटाने की धमकी देते हुए उसका बास उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के...
बांदा में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला

बांदा में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेले गए। मैच का शुभारंभ जिलाजज चंद्रभान (तृतीय) के द्वारा किया गया। पहला मैच न्यायालय एकादश-ए तथा अधिवक्ता संघ एकादश-बी के बीच खेला गया। टास जीतकर अधिवक्ता संघ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यायालय एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट खोकर 73 रन बनाए। इस पारी में न्यायालय एकादश की ओर से रामनरेश यादव ने नाबाद 45 रन, हिमांशु ने 6 रन, चंद्रभान ने 4 रन तथा नीरज ने 2 रन बनाए। एक मैच टाई हुआ दूसरे में अधिवक्ता संघ एकादश जीता  इसके जवाब में अधिवक्ता संघ की ओर से चंद्रमौली भारद्वाज ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। बाद में 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिवक्ता एकादश ने चार विकेट पर 73 रन बनाए। इस तरह से मैच टाई हो गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ की ओर से ...
बांदा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ दिखाई सख्ती, आगे बढ़ीं दुकानों को हटाया

बांदा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ दिखाई सख्ती, आगे बढ़ीं दुकानों को हटाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में अतिक्रमण का फैला जंजाल किसी से छिपा नहीं है। लोगों को आए दिन जाम और दूसरी यातायात संबंधित समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में रविवार देर शाम नए पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक संक्षिप्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर सिओ सिटी राघवेंद्र व तहसीलदार अवधेश कुमार के साथ नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। एक दिन पहले दी गई थी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी  अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बताते चलें कि शनिवार को भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दुकानदारों को दी थी। इसी के बाद आज शाम शहर के महेश्वरी देवी रोड से लेकर बलखंडीनाका तक अतिक्रमण हटाया गया। ये भी पढ़ेंः महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात इसके बाद वहां से पदमा...