Monday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल

बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में इस वक्त ठंड का जबरदस्त कहर बरप रहा है। बीती 24 घंटे में ठंड लगने से जिले में अलग-अलग जगहों पर एक 22 साल के युवक समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो अन्नदाता यानि किसान हैं जो खेतों पर पानी लगाते समय ठंड का शिकार हो गए। बताया जाता है कि राजकुमार विद्यार्थी (50) पुत्र मैयादीन बिसंडा के बरौली आजम गांव का रहने वाला है। झील का पुरवा में एक की मौत  उनकी पत्नी ममता देवी ने बताया है कि बीती शाम वह खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान उनको ठंड लग गई। रात में आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने उनको घर पहुंचाया। वहां परिवार के लोग उनको संभालने की कोशिश करने लगे। बाद में जिला अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कान...
सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दिल्ली समेत यूपी में कई जगहों पर अवैध खनन मामले में छापेमारी कर रही सीबीआई की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। राजधानी लखनऊ में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर छापेमारी के साथ ही कानपुर-हमीरपुर में सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत कई बालू कारोबारियों-माफियाओं के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की। इस छापेमारी से बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, हमीरपुर, उरई-जालौन और चित्रकूट के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।  कानपुर, हमीरपुर, जालौन में भी छापेमारी  बताया जाता है कि सीबीआई टीम ने सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा के कानपुर में नौबस्ता स्थित घर पर छापा मारा। वहां सीबीआई के कुछ अधिकारियों ने अंदर जाकर छानबीन की। कुछ बाहर तैनात रहे। सूत्रों की माने तो घर के सोफों और बिस्तर के साथ ही अलमारियों को खोलकर खंगाला गया।  ये भी पढ़ेंः अवैध खनन मामले में...
बांदा में जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, तहसीलों के अधिवक्ता भी हुए एकजुट

बांदा में जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, तहसीलों के अधिवक्ता भी हुए एकजुट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को यहां जिला अधिवक्ता संघ की आमसभा की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। अधिवक्ता संघ का सभागार खचाखच भरा रहा। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव श्याम सिंह ने कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर अध्यक्षता की। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रामअवतार श्रीवास की अध्यक्षता में सभा का संचालन किया गया। आज की आमसभा की बैठक काफी गहमा-गहमी वाली रही। तबादले पर अड़े अधिवक्ता  इस दौरान शहर कोतवाल द्वारा साथी से अभद्रता के कथित मामले को लेकर सदन के अधिवक्तागण आक्रोशित नजर आए। एक स्वर से सिर्फ एक ही आवाज आमसभा के सदन में गूंजती रही कि कोतवाली प्रभारी से माफी नहीं चाहिए। बल्कि उनका तबादला चाहिए और अधिवक्ता का सम्मान चाहिए।सभागार में आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि जबतक कोतवाली प्रभारी का बांदा जिले से तबादला नहीं हो जाता त...
सास ने कही ऐसी बात जिसे बर्दाश्त न कर सकी बहू और फिर घर में हो गई यह अनहोनी

सास ने कही ऐसी बात जिसे बर्दाश्त न कर सकी बहू और फिर घर में हो गई यह अनहोनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सास-बहू के रिश्तों में छोटी-छोटी बातें भी परिवार को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर देती हैं। ऐसी अनहोनी हो जाती है कि जिसकी उम्मीद भी किसी को नहीं होती है। ऐसा ही एक  वाक्या बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ। वहां ग्राम गुलौली निवासी एक 21 साल की विवाहिता ने सास की बात से आहत होकर घातक कदम उठा लिया। मायका जाना चाहती थी बहू  बताते हैं कि गांव का विवेकानंद त्रिपाठी बाहर रहकर नौकरी करता है। वह इस वक्त घर पर नहीं था। घर में सास और बहू थीं। इस दौरान किसी वजह से बहू को मायके जाना था। वह जरूरी काम से जाना चाहती थी लेकिन सास ने यह कहते हुए उसे मना कर दिया कि पहले पति को आ जाने दो। पति के आने के बाद ही जाना। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा सास की जिद्द के आगे बहू क...
सुप्रीमकोर्ट में राममंदिर पर सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी

सुप्रीमकोर्ट में राममंदिर पर सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के मालिकाना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में बेंच का गठन नहीं हो पाया। 10 जनवरी को होगा बेंच का गठन   कोर्ट ने बेंच के गठन के लिए 10 जनवरी का दिन तय किया है। बताते चलें कि यह मामला देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायाधीश संजय किशन कौल की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। बताते चलें कि राजनीतिक मुद्दा बन चुके इस मामले की सुनवाई पर सभी की नजर है। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईपीसी की धारा-497, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं  ...
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी खुद मानक ने ट्वीट करके दी है। दिल्ली कांग्रेस में हलचल  माकन ने राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया है। हांलाकि इस्तीफे के पीछे के कारणों पर अबतक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उधर, उनके इस्तीफे से दिल्ली कांग्रेस में खासी हलचल मची हुई है। पार्टी के नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन इसको लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का बयान, हम मोदी को सोने नहीं देंगे, चैन नहीं लेने देंगे जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा ...
बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा

बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः कुंभ मेले के आयोजन को देखते हुए रेलवे ने बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशन ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 15 जनवरी से बुंदेली श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं टेनों के संचालन के समय भी अनारक्षित टिकट खिड़कियां खुली रहेंगी। बताते हैं कि यह गाड़ियां जनवरी माह में 15, 16, 21,22 और फरवरी में 4,5,6,10,11,12 तारीख को चलेंगी। 15 जनवरी से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन  कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन के क्रम में गाड़ी संख्या 01805 झांसी से सुबह 6.15 बजे चलेगी। वहां से चलकर चिरगांव, उरई,  कानपुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी। इसके बाद मानिकपुर से बांदा होती हुई झांसी वापस लौटेगी। इसी तरह दूसरी गाड़ी संख्या 01806 झांसी से दोपहर 3 बजे चलेगी। वहां से बांदा, मानिकपुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरि...
बांदा कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे वरिष्ठ अधिवक्ता, डीआईजी से मिला वकीलों का प्रतिनिधि मंडल

बांदा कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे वरिष्ठ अधिवक्ता, डीआईजी से मिला वकीलों का प्रतिनिधि मंडल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस द्वारा साथी से अभद्रता के कथित मामले को लेकर वकीलों की हड़ताल गुरूवार को भी जारी रही। इस दौरान वरिष्ठ और जूनियर वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी मनोज तिवारी से जाकर मिला। जहां घटना वाले दिन के वीडियो फुटैज देखने की बात हुई। बताते हैं कि इस दौरान कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह भी वहां मौजूद रहे। शुक्रवार को बार की बैठक में तय होगी रणनीति   इतना ही नहीं कोतवाली प्रभारी ने अधिवक्ताओं से कहा कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। फिर भी अगर लगता है कि कोई गलती हुई है तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता उमा शंकर पाल ने दी। श्री पाल ने बताया कि डीआईजी श्री तिवारी से बातचीत हुई है। वहां तय हुआ है कि कोतवाली के वीडियो फुटैज देखे जाएं। ये भी पढ़ेंः फिर फूंका कोतवाल का पुतला, बार महासभा की बैठक में फैसला- कोतवाल के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं ...
बांदा में वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाई वयोवृद्ध बसंतलाल के निधन से शोक की लहर

बांदा में वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाई वयोवृद्ध बसंतलाल के निधन से शोक की लहर

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाई वयोवृद्ध बसंतलाल का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। अंतिम दर्शन को पहुंचे लोग  छोटी बाजार में रहने वाले स्व. बसंतलाल के आवास पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। उनका निधन शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हुआ। उनके अंतिम दर्शन करने वालों व्यवसाई संजय गुप्ता, भुवनेंद्र रावत, प्रशांत शर्मा, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, दीपक पारी, राजौल मिश्रा, मनोज पुरवार, पंकज रावत, राजीव गुप्ता, राजीव सेठ, बाबू लाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, ललित जी, विकास पुरवार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः महोबा के विकास पुरूष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू लाल तिवारी का निधन, शोक की लहर ...
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शासन ने सचिव स्तर के 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शासन ने सचिव स्तर के 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा फेरबदल किया है। इसमें सचिव स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादलों के इस क्रम में यूपी में 9 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ है। इस दौरान आईएएस यशवंत राव को कमिश्नर मुरादाबाद बनाया गया है। प्रीति शुक्ला माध्यमिक शिक्षा सचिव बनाई गईं   वहीं प्रीति शुक्ला को माध्यमिक शिक्षा के सचिव पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह अनीता भटनागर को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रशांत त्रिवेदी से आयुष विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है जबकि वह प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बने रहेंगे। ये भी पढ़ेंः नए साल 2019 में आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, 43 को सीनियर पोस्ट, 9 को सिलेक्शन ग्रेड इसी तरह जयंत नार्लीकर सचिव आयुष बनाए गए हैं जबकि सी. इंदुमति निदेशक महिला कल्याण बनाई गई है...