Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

अजय माकन। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी खुद मानक ने ट्वीट करके दी है।

दिल्ली कांग्रेस में हलचल 

माकन ने राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया है। हांलाकि इस्तीफे के पीछे के कारणों पर अबतक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उधर, उनके इस्तीफे से दिल्ली कांग्रेस में खासी हलचल मची हुई है। पार्टी के नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन इसको लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का बयान, हम मोदी को सोने नहीं देंगे, चैन नहीं लेने देंगे जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा