Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

युवक ने कमरा बंदकर खुद को आग लगाई, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

युवक ने कमरा बंदकर खुद को आग लगाई, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में आज एक युवक ने किसी बात से आहत होकर खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड की वजह नहीं हो सकी स्पष्ट    बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव के रहने वाले बलवान के पुत्र शिवपूजन (25) आज खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख परिजनों का ध्यान उस ओर गया। परिवार के लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में पेपर खराब होने से हताश 10वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान बताते हैं कि मृतक शादीशुदा था और ...
जालौन में बेटी को शादी के बाद विदा कर दरोगा ने लगाई फांसी, मातम में बदलीं घर की खुशियां

जालौन में बेटी को शादी के बाद विदा कर दरोगा ने लगाई फांसी, मातम में बदलीं घर की खुशियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जालौन में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। शादी वाले घर में एक दरोगा पिता ने बेटी की विदाई के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। खुशी वाले घर में मातम छा गया है। दरोगा पिता की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हांलाकि दरोगा की आत्महत्या का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। परिवार की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी ज्यादा पूछतांछ से बच रही है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कानपुर देहात में थे तैनात   बताते हैं कि उरई के राजेंद्रनगर मोहल्ले में रहने वाले दरोगा धीरेंद्र सिंह राठौर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौजूदा समय में दरोगा धीरेंद्र सिंह कानपुर देहात के सट्टी थाने में तैनात थे और बेटी की शादी के मौके पर छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। परिजनों का कहना है कि घर में शादी की खुशी से...
21 दलों ने सुप्रीमकोर्ट में दाखिल की याचिका, ईवीएम और वीवीपीएटी में 50 फीसदी की जांच की मांग

21 दलों ने सुप्रीमकोर्ट में दाखिल की याचिका, ईवीएम और वीवीपीएटी में 50 फीसदी की जांच की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
  समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व एक बार फिर ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों का हमला तेज हो गया है। ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं। अबकी बार 21 विपक्षी दलों ने सुप्रीमोकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए 50 फीसदी ईवीएम और वीवीपीएटी के औचक निरीक्षण की मांग की है। इन सभी राजनीतिक दलों का कहना है कि फ्री एंड फेयर लोकसभा चुनावों के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। इन नेताओं ने दाखिल की है याचिका बताते चलें कि याचिका दाखिल करने वालों में केसी वेणुगोपाल, डेरेक ओब्र्र्रान, शरद यादव, अखिलेश यादव, आंध्र देश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, शरद पवार, सतीश चंद्र मिश्रा, एमकेस्टालिन, टीके रंगराजन, मनोज कुमार झा, फारुख अब्दुल्ला, एए रेड्डी, कुमार दानिश अली, अजीत सिंह, मोहम्मद बदरूद्दीन अजमल, जीतन राम मांझी, प्रो. अशोक कुमार मिश्र आदि...
मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या हुई छह, घायलों में 34 लोग शामिल

मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या हुई छह, घायलों में 34 लोग शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का एक आधा हिस्सा गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में अपूर्वा प्रभु (35), रंजना काम्बले (45) तथा जाहिद (32) और भक्ति शिंदे (40) के अलावा तापेंद्र (35) हैं। बताया जाता है कि मृतक दोनों महिलाएं जीटी अस्पताल में काम करती थीं। हादसे के वक्त थी ब्रिज पर भीड़  बताते हैं कि जिस समय यह हादसा हुआ, ब्रिज पर काफी भीड़ थी। नीचे सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना-जाना जारी था। रात का वक्त होने की वजह से लोग दफ्तरों से घरों को जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ब्रिज का आधा हिस्सा गिर गया। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में शिवपुर के तरना बाजार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेटें गिरीं, बाल-बाल बचे लोग ब्रिज पर चल रहे लोग नीचे आकर गिरे और मलबे...
बांदा की लड़की से महोबा में दरिंदों ने किया गैंगरेप! छानबीन में जुटी पुलिस बोली, घर से नाराज होकर निकली

बांदा की लड़की से महोबा में दरिंदों ने किया गैंगरेप! छानबीन में जुटी पुलिस बोली, घर से नाराज होकर निकली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में हुई एक बेहद सनसनीखेज वारदात में बांदा की रहने वाली एक लड़की से महोबा में कुछ दरिंदों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्जकर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि जूस में नशीली गोली खिलाकर आरोपियों ने उसे बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बाद में रोडवेज पर छोड़कर फरार हो गए। हांलाकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अगर लड़की चाहेगी तो उसकी रिपोर्ट लिखी जाएगी। छतरपुर से लौटने के बाद महोबा में वारदात  बताया जाता है कि बांदा के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 साल की एक किशोरी किसी काम से बुधवार को छतरपुर गई थी। वहां से शाम करीब 5 बजे लौटकर महोबा बस स्टैंड पर बांदा के लिए बस का इं...
हमीरपुर में बाइक सवार की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, कई किमी लगा जाम

हमीरपुर में बाइक सवार की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, कई किमी लगा जाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः सदर कोतवाली के बेतवा पुल पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की बुरी तरह से अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। मौके पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगने से वहां जाम लग गया है। जानकारों का कहना है कि हादसे के बाद कई किमी का लंबा जाम लग गया था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। ये भी पढ़ेंः बांदा में नहाते समय कुएं में गिरीं बुजुर्ग महिला, निकाले जाने से पहले डूबकर हुई मौत...
#METOO पर दंगल की खूबसूरत एक्ट्रेस सना शेख का बेहद चौंकाने वाला खुलासा, पर नहीं लिया ‘उसका’ नाम..

#METOO पर दंगल की खूबसूरत एक्ट्रेस सना शेख का बेहद चौंकाने वाला खुलासा, पर नहीं लिया ‘उसका’ नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म 'दंगल' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा से सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद हैरत में डालने वाला जवाब दिया। खूबसूरत अदाकारा फातिमा ने कहा कि वह खुद अपनी लाइफ में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। बोलीं, हां-मेरा भी हुआ यौन शोषण  दरअसल, इंटरव्यू में अभिनेत्री फातिमा सना शेख से महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण को लेकर उनकी राय मांगी गई थी। इसका जवाब देते हुए सना ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती हैं लेकिन सना ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि खुद उनका भी यौन शोषण हो चुका है। बोलीं, किसी से नहीं करुंगी शेयर  हांलाकि, साथ ही सना यह भी बोलीं कि अपने साथ हुए इस वाक्या को वह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती हैं। बड़ा खुलासा करने...
दादा धर्मेंद्र और पापा सनी की राह पर करण देओल, मसक्युलर बाडी देखकर चौंक जाएंगे आप भी..

दादा धर्मेंद्र और पापा सनी की राह पर करण देओल, मसक्युलर बाडी देखकर चौंक जाएंगे आप भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः पल-पल दिल के पास फिल्म के जरिये अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत करने जा रहे अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल अपने पिता और दादा धर्मेंद्र की राह पर हैं। जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले करण इस दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। दरअसल, यह फिल्म उनके पिता सनी देओल ही बना रहे हैं और बेटे को लांच करने में पिता सनी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। करण की पहली फिल्म है यह.. बताते चलें कि सनी के बेटे करण देओल की यह पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' 19 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को सनी देओल खुद निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में करण के अपोजिट अभिनेत्री सहर बाम्बा साथ में दिखेंगी। वीडियो में रैप करते नजर आये करण बता दें कि करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ है। इस वीडियो में करण रैप करते नजर आ रहे थे। उनका यह वीडियो सोशलमीडिया पर खूब धूम मच...
कांग्रेस की दूसरी सूचीः पुराने भी साथ, नए का भी थामा हाथ, कानपुर से श्रीप्रकाश, सीतापुर से कैसर..

कांग्रेस की दूसरी सूचीः पुराने भी साथ, नए का भी थामा हाथ, कानपुर से श्रीप्रकाश, सीतापुर से कैसर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस ने अब तक 80 में से 27 लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बुधवार को घोषित प्रत्याशियों की दूसरी सूची में कांग्रेस ने कई पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। इसमें कानपुर से पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और मुरादाबाद से फिल्म अभिनेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मैदान में उतारा है। पहले जारी की थी  15 उम्मीदवारों की सूची  बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह कांग्रेस अबतक यूपी में अपने 27 उम्मीदवार तय कर चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को एक बार फिर कानपुर से मैदान में उतारा है। अभिनेता एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को गाजियाबाद की बजाय मुरादाबाद से टिकट दिया है। इसी तरह प्रतापगढ़ में पूर्व सांसद रत्ना सिंह ही दोबारा चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह भाजपा छोड़ कांग्रेस ...
बांदा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने पहुंचे कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह..

बांदा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने पहुंचे कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में समर्पण कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने पहुंचे कृषि राज्यमंत्री एवं बांदा लोकसभा चुनाव प्रभारी रणवेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टीजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 का महासमर जरूर जीतेगी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा लक्ष्य को प्राप्त किया है। समर्पण कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले कृषि राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के तौर पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन भी किया। समर्पण कार्यक्रम के लिए कसी कमर  इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि समर्पण कार्यक्रम के लिए जिले को 15 लाख धनराशि का लक्ष्य मिला है। बताया कि 19 मार्च को बबेरू में लोकसभा स्तरीय किसान सम्मेलन होगा। जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा। 24 मार्च को महिला मोर्चा का सम्मेलन जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता...