Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के इन कलाकारों को अवार्ड..

Banda : Award to these artists in divisional cultural competition

समरनीति न्यूज, बांदा : संस्कृति उत्सव की मंडलीय प्रतियोगिता 16 जनवरी को जीजीआईसी मैदान में संपन्न हुई। इसमें प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड पाने वाले प्रतिभागियों में बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के कलाकार शामिल हैं। इसमें निर्णायक के रूप में चित्रकूट के डा. गोपाल मिश्रा चित्रकूट और बांदा के डा. धनंजय सिंह शामिल रहे।

मंजू और महोबा के जयनारायण प्रथम

जानकारी के अनुसार शास्त्रीय एकल गायन में मंजू देवी को प्रथम स्थान मिला। वहीं उपशास्त्रीय गायन में महोबा के जयनारायण सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Banda : Award to these artists in divisional cultural competition

हरिनारायण मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार मिला है। इसी तरह एकल सुगम गायन में महिला वर्ग में शक्ति सोनी तथा वैभव कुमार (चित्रकूट) को पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मिला है। वहीं दयाराम दूसरे स्थान पर रहे।

जय श्री राम के नारों से गूंजा बांदा, धूमधाम से निकली कलश यात्रा से कार्यक्रमों का शुभारंभ..

एकल लोक गायन की प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर अभिलाषा देवी तथा उमाशंकर सेन आल्हा गायन में प्रथम रहे। दिव्यांग छात्रा प्रियंका ने नकटा गायन का विशेष प्रस्तुतीकरण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Minister Swatantra Dev Singh said in Banda, it is my good fortune to bless 701 couples

समूह लोक गायन में प्रथम स्थान रामबाबू रहे। महिला वर्ग में नेहा और रागिनी (चित्रकूट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोग गायन के बन्ना बन्नी गायन लेखनी सोनी ने प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में लल्लू राम की बालिका वर्ग की दिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राठ की काजल व उसके साथियों ने लोक नृत्य रिकार्डिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें : बांदा में पलभर में उड़ाए 10 हजार, बांदा जिला अस्पताल बना अपराधियों का अड्डा