Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

हाइवे पर यमुना पुल के बीचों-बीच हुआ गोल गड्डा, आवागमन बाधित

Banda : Round pit in the middle of Yamuna bridge, traffic disrupted

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर बने यमुना नदी पुल के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा हो गया है। इस वजह से बांदा-टांडा वाया फतेहपुर, रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। मरम्मत का काम चालू है।

Banda : Round pit in the middle of Yamuna bridge, traffic disrupted

देर रात तक जाम लगा रहा। अधिकारियों ने उक्त स्थान पर ड्रम व पट्टी बांधकर रखी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। हालांकि, आज दिन में कुछ हल्के इक्का-दुक्का वाहनों को गुजरते हुए भी देखा गया। हालांकि, मुख्य यातायात पूरी तरह से ठप है।

ये भी पढ़ें : बांदा : पर्स में दूसरी औरत की फोटो देख पत्नी भड़की, सुसाइड नोट छोड़ फांसी पर झूला पति, चौंकाने वाली यह खबर..

ये भी पढ़ें : बांदा में उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई