Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

Banda News : Only one year of marriage, Manisha's death raised many questions, accused of murder

समरनीति न्यूज, बांदा : शादी को लगभग सिर्फ एक साल ही पूरे हुए हैं। ऐसे में 20 साल की मनीषा का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई यह घटना कई तरह के सवाल उठा रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में लटकता मिला शव, मां ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार बिसंडा के नगलापुरवा के रहने वाले रोहित की पत्नी मनीषा (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। सास मुन्नी ने शोर मचाया तो बाकी लोग भी वहां पहुंचे। मृतका के ससुर रामबहोरी का कहना है कि बहू ने सुसाइड की है। पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है।

ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

मृतका की मां रानी निवासी गोड़ा का कहना है कि बेटी मनीषा की शादी 27 अप्रैल 2022 को की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि गालियां देते हुए मारपीट भी करते थे। मां ने बताया कि उनकी बेटी होली के त्योहार के बाद ससुराल लौटी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर उसके शव को लटका दिया है। वह मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा