Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : प्रतिभाओं को अवार्ड, परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह

Banda : Honoring of child talents, road safety honor ceremony at Collectorate

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर यातायात जागरुकता के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। बाद में विजयी प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। स्कूल-कालेज के बच्चों के बीच लेखन-चित्रकला के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिताएं हुईं।

स्कूली बच्चों के बीच हुईं प्रतियोगिताएं

इनका आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा कैटेगरी में किया गया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र एवं गिफ्ट बांटे गए।

Banda : Honoring of child talents, road safety honor ceremony at Collectorate

विजयी छात्र-छात्राओं के खातों में जाएगी सम्मान राशि

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के खातों में ब्लॉक स्तर पर क्रमशः लेखन, चित्रकला तथा क्विज में अलग-अलग 500 रुपए, 300 रुपए और 200 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। वहीं माध्यमिक शिक्षा में जिलास्तर पर 3000 रुपए, 2000 रुपए और 1000 रुपए पुरस्कार दिया गया।

Banda : Honoring of child talents, road safety honor ceremony at Collectorate

इसी तरह उच्च शिक्षा वर्ग में लेखन, चित्रकला तथा क्विज में 5000, 3000 तथा 2000 रुपए की धनराशि प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के खातों के जरिए दी जाए रही है। इस तरह 99 प्रतिभागियों को कुल 75000 रुपए की धनराशि दी जा रही है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, एआरटीओ शंकरजी सिंह, डिप्टी कलेक्टर रजत बर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक विजयपाल सिंह की ओर से यह पुरस्कार दिए गए।

ये भी पढ़ें : Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया  

ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी