Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में गोली लगने से युवक घायल, पूर्व फौजी की बंदूक से फायरिंग-गिरफ्तार

Banda : Harsh firing from former soldier's gun

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। आज देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में एक युवक हर्ष फायरिंग में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खंडेह गांव के राजबहादुर के बेटे प्रिंस (22) अपने मामा छोटू प्रजापति के घर गुरेह गांव आए हुए थे।

उधर, सीओ सिटी ने बताया कि गोली चलाने वाले छोटे लाल यादव निवासी गिरवां को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

देहात कोतवाली के जौरही की घटना

सोमवार को उनके मामा के बेटे सुमित का जौरही गांव में दहिनवारा संस्कार हो रहा था। परिवार के सभी लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के भी कुछ लोग निमंत्रण में आए हुए थे। परिजन मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :Update : बांदा में बड़ी वारदात : हर्ष फायरिंग में महिला की मौत-लड़की घायल, IG मौके पर

इस अवसर पर युवक प्रिंस मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी एक पूर्व फौजी ने अपनी दो नाली बंदूक से फायरिंग की। गोली प्रिंस के बाएं हाथ के ऊपर लगी। वह लहूलूहान हो गए।

पुलिस ने कहा, तहरीर नहीं मिली

घटना से अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..