Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में बड़ी वारदात : हर्ष फायरिंग में महिला की मौत-लड़की घायल, IG मौके पर

Major incident Woman dies in Harsha firing Girl injured IG on spot in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में सोमवार देर शाम हुई एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। गिरवां थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक 15 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

तिलक समारोह में देर शाम हुई हर्ष फायरिंग

लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी के. सत्यानारायण भी मौके पर पहुंचे।

Major incident Woman dies in Harsha firing Girl injured IG on spot in Banda

आईजी ने ग्रामीणों से बात करते हुए पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा और एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने

बताया जाता है कि गिरवां के बनसखा गांव के रहने वाले लालमन रैदान के घर पर तिलक समारोह था। तिलक में शामिल होने आए लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

Major incident Woman dies in Harsha firing Girl injured IG on spot in Banda

इस दौरान गोली लगने से महिला राजाबाई (55) पुत्र नत्थु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य लड़की सोना (15) पुत्री शिव दयाल गंभीर रूप से घायल हो गई।

लड़की का जिला अस्पताल में इलाज जारी

उसे घायलावस्था में इलाज के लिए आनन-फानन में ग्रामीणों ने स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गिरवां के एसओ बलजीत सिंह व एसएसआई संजय सिंह ने बताया है कि गोली लाइसेंसी बंदूक से चली है। मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : By-Election 2020 Dates : 8 में से 7 सीटों पर 3 नंवबर को मतदान, 10 को रिजल्ट