Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Breaking : बांदा में पुल से गिरी बोलेरो, एक की मौत और 5 लोग घायल

Breaking : बांदा में पुल से गिरी बोलेरो, एक की मौत और 5 लोग घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अतर्रा के पास गडरा नाले में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि सभी प्रयागराज में फूल विसर्जन करके लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन से गाड़ी को  नाले से बाहर निकलवाया। प्रयागराज से लौट रहे थे सभी बोलेरो सवार बताते हैं कि हादसा आज सोमवार दोपहर को हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बोलेरो गाड़ी को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कार चालक महोबा के अजनर क्षेत्र के इंद्रहेटा निवासी 45 साल के प्रेम नारायण के रूप में हुई है। वहीं पाचों घायलों...
लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों संग 3 युवक गिरफ्तार

लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों संग 3 युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक वीआईपी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर रेड मारकर, वहां से 5 काल गर्ल्स और 2 युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक सेक्स रैकेट वाले स्पा सेंटर का संचालक भी है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मिली थी यह शिकायत, रेड में खुलासा बताते हैं कि कुछ और भी इस धंधे में शामिल हैं। उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। उन्नाव का युवक लखनऊ में चला रहा था सेक्स रैकेट दरअसल, यह सेक्स रैकेट लखनऊ के विकासनगर इलाके में आईक्यू टॉवर में पकड़ा गया है। वहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। आसपास के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। ये भी पढ़ें : पत्नी ने पति-चचेरी बहन के अवैध संबंधों का वीडियो किया वायरल, ...
बांदा पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, ये है पूरा कार्यक्रम

बांदा पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, ये है पूरा कार्यक्रम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहाकारिता विभाग जेपीएस राठौर आज बांदा पहुंचे। यहां उनका कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने का है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे राज्यमंत्री मरौली झील (अमृत सरोवर, बांदा) में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज यहां राज्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी की। बताते हैं कि 5 जुलाई को शाम 5 बजे मंत्री वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : Nupur Sharma : अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया एक्शन...
युवक ने घोड़े से किया रेप, CCTV फुटैज से खुलासा-10 साल की जेल

युवक ने घोड़े से किया रेप, CCTV फुटैज से खुलासा-10 साल की जेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : घोड़े के साथ एक युवक ने रेप कर दिया। मामला कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने उसे 10 साल की सजा सुनाई है। पूरी घटना का खुलासा अस्तबल में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान डीएनए जांच भी की। जांच में दोनों के डीएनए मेल खा गए। यह घटना अमेरिका के टेक्सास शहर की है। डीएनए टेस्ट में सच साबित हुए आरोप दरअसल, युवक का नाम मैरी बुगोमा है। आरोपी युवक ने घोड़े के साथ रेप की बात स्वीकार कर ली है। बुगोमा को अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। बताते हैं कि जून 2020 और फरवरी 2021 के बीच बुगोमा ने कम से कम तीन बार अस्तबल में घोड़े के साथ यह घृणित काम किया था। ये भी पढ़ें : इंदौर : जेंडर चेंज कराकर 4 पुरुष बने महिला, फिर करने लगे देह व्यापार, थाईलैंड की लड़कियों समेत.. युवक बुगोमा को अस्तबल के सीसीटीवी कैमरे में नग्न हालत में घूमते हुए देखा गया था। बाद में इसी हा...
बांदा : नवाब टैंक तालाब में युवती ने लगाई छलांग, शव तलाश रही पुलिस

बांदा : नवाब टैंक तालाब में युवती ने लगाई छलांग, शव तलाश रही पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के कुशवाह नगर की रहने वाली युवती सुनीता (22) पत्नी उमेश निवासी मोहल्ला अवंतीनगर ने नवाबटैंक में छलांग लगा दी। नवाब टैंक तालाब के किनारे रखे मिले उनके कपड़े और सुसाइड नोट से पुलिस ने पहचान की। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। बताते हैं कि युवती ने सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। देर शाम तक गोताखोर पुलिस की मौजूदगी में शव की तलाश करते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम समेत भूरागढ़ के गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जबतक शव नहीं मिल जाता, घटना संदिग्ध है। युवती की मामी सुमन ने बताया है कि तीन साल पहले सुनीता की शादी हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह करीब डेढ़ साल बाद स...
सपा में उठापटक : अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ सबको हटाया, सभी कार्यकारिणी भंग

सपा में उठापटक : अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ सबको हटाया, सभी कार्यकारिणी भंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर बाकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ-साथ लोहिया वाहिनी, छात्रसभा, यूथ ब्रिगेड समेत सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी भी भंग कर दी हैं। पार्टी में बड़े पैमाने पर उठापटक से जिलों से लेकर मुख्यालय तक सपा नेताओं में खलबली सी मची है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अब पार्टी के पुराने विश्वनीय चेहरों पर दांव लगा सकते हैं। खासकर लखनऊ में पुराने चेहरों को सामने लाया जा सकता है। अब नए सिरे से बनेगा संगठन ऐसा माना जा रहा है कि अब कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन होगा। बताया जा रहा है कि पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगा। ये भी पढ़े : बांदा RTO एसडी सिंह बोले, सर्...
बांदा में ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, दुधमुहीं बच्ची भी घायल

बांदा में ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, दुधमुहीं बच्ची भी घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से अपने डेरा पर जा रही महिला की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। इस हादसे में उनकी एक दुधमुंही बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि था कि कई बार गांव के पास ब्रेकर बनवाने की मांग की, लेकिन किसी ने सुना नहीं। ऐसे में वहां आए दिन हादसे होते हैं। आज एक महिला की जान चली गई। इसी से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। उधर, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुआवजे की मांग को लेकर जाम साथ ही गांव के लोग और महिला के परिजन मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के अलिहा के रहने वाले कालीचरण की पत्नी जुग्गी देवी (23) घर से अपने मवेशी डेरा जा रही थीं। उनके साथ गोद में दुधमुहीं बच्ची भी थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने...
नया मोड़ : बांदा में जमीन के लिए भाई को गोली मारने वाले की लाश मिली, पुलिस भी हैरान

नया मोड़ : बांदा में जमीन के लिए भाई को गोली मारने वाले की लाश मिली, पुलिस भी हैरान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : थोड़ी सी जमीन के लालच में अपने बड़े भाई को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गोली मारने वाले व्यक्ति की भी लाश जंगल में पड़ी मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस भी घटना को लेकर हैरान है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव के पास एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। कुछ चरवाहों ने शव को सबसे पहले वहां पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कराई। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बबेरू में हुई थी दो दिन पहले घटना बताते चलें कि बबेरू थाना क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले नत्थुलाल (50) ने शुक्रवार को जमीनी लालच में अपने बड़े भाई रामकृपाल को गोली मार दी थी। गोली लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी भाग निकला था। ये भी ...
सीतापुर में आकाशीय बिजली से पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 8 की हालत गंभीर

सीतापुर में आकाशीय बिजली से पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 8 की हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में मौसम की जबरदस्त मार पड़ी है। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े पति-पत्नी पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की भी चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि सीतापुर जिले के रेउसा और थाना थानगांव क्षेत्र के तीन गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। जिले में मौसम की जबरदस्त मार बताते हैं कि रेउसा क्षेत्र के सेमरा गांव के रहने वाले संपति पुत्र छोटे अपनी पत्नी फूलन देवी और अन्य मजदूरों के साथ दान की रोपाई कर रहे थे। आज रविवार दोपहर तभी बारिश होने लगी। सभी लोग बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर पड़ी। इससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि पत्नी गर्भवती थीं। पिता की मौत, बेटी भी गंभीर उधर, के...
Accident : लखीमपुर खीरी में हाईवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत 4 लोगों की मौत

Accident : लखीमपुर खीरी में हाईवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत 4 लोगों की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक बड़ा भीषण हादसा हो गया। इसमें एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक जिले के धौरहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार में मचा कोहराम बताया जाता है कि इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास एक अज्ञात वाहन ने पास बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बालक घायल हो गया। उसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान धौरहरा के रहने वाले सरवन यादव (22), प्रज्ञा देवी (30), लकी (7) पुत्र लखन और महिला महाराजा (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। उधर, परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : UP : चोर सिपाही के खेल में बड़े भाई ने चलाई गो...