Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

सपा में उठापटक : अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ सबको हटाया, सभी कार्यकारिणी भंग

Samajwadi Party: Akhilesh Yadav dissolved all national state executives except  state president

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर बाकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ-साथ लोहिया वाहिनी, छात्रसभा, यूथ ब्रिगेड समेत सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी भी भंग कर दी हैं। पार्टी में बड़े पैमाने पर उठापटक से जिलों से लेकर मुख्यालय तक सपा नेताओं में खलबली सी मची है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अब पार्टी के पुराने विश्वनीय चेहरों पर दांव लगा सकते हैं। खासकर लखनऊ में पुराने चेहरों को सामने लाया जा सकता है।

अब नए सिरे से बनेगा संगठन

ऐसा माना जा रहा है कि अब कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन होगा। बताया जा रहा है कि पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगा।

ये भी पढ़े : बांदा RTO एसडी सिंह बोले, सर्दी से बचने को स्वेटर तो जिंदगी के लिए हेलमेट-सीट बेल्ट क्यों नहीं..?

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, नरेश उत्तम पद पर बने रहेंगे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में उन्हें भी बदला जा सकता है। इस पूरे बदलाव से सपा में खलबली मच गई है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने रोल को लेकर चिंता में है। माना जा रहा है कि जिलास्तर पर सपा अपने सभी जिलाध्यक्षों को बदलेगी।

ये भी पढ़े : Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस