Kanpur : बेटी ने ही रंगे थे माता-पिता के खून से हाथ, प्रापर्टी के लिए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा
समरनीति न्यूज, कानपुर : Double murder in Kanpur कानपुर में बुजुर्ग दंपती के डबल मर्डर का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। कानपुर के बर्रा-दो में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। वहीं इसके खुलासे ने भी लोगों को चौंका दिया है। बुजुर्ग दंपती की हत्या उन्हीं की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रापर्टी के लालच में की थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि यह लड़की अपने भाई को भी मारना चाहती थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। फारेंसिक जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस की कई टीमें उसके प्रेमी की तलाश में दबिशें दे रहीं हैं।
यह है डबल मर्डर का पूरा मामला
बताते चलें कि बर्रा-2 में रहने वाले महाराजपुर के प्रेमपुर के रहने वाले फील्ड गन फैक्ट्री से रिटायर्ड मुन्नालाल उत्तम (65) अपनी पत्नी राजदेवी (60) बेटे विपिन और भाई से गोद ली बेटी आकांक्...
