दोबारा दूल्हा बने पंजाब के सीएम भगवंत मान, 20 साल छोटी गुरप्रीत कौर से की शादी
समरनीति न्यूज, डेस्क : Bhagwant Mann Marriage : 48 साल के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दोबारा दूल्हा बन गए हैं। अपने से करीब 20 साल छोटी हरियाणा की डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ वह विवाह बंधन में बंधे। शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। वीआईपी मेहमानों से लेकर सरकारी अधिकारी तक सभी शामिल हुए।
सीएम हाउस में भगवंत मान ने शादी की रस्में पूरी कीं। सीएम मान की यह दूसरी शादी है। वहीं पिता के तौर पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रस्में निभाईं। विवाह की रस्में काफी जोरशोर और धूमधाम से संपन्न हुईं।
बताते हैं कि मान के साथ शादी करने वाली गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की रहने वाली हैं। डा.गुरप्रीत कौर का परिवार बड़ा सियासी रसूख रखने वाला है।
उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी नेता हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई वकील अमन चीमा भी कांग्रेसी हैं। गुरप्रीत कौर के पिता गांव क...
