UP : रेल में महिला वकील से छेड़खानी करने वाला TTE बर्खास्त, यह है पूरा मामला
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेल में महिला वकील को कोच में बुलाकर छेड़खानी करने वाले टीटीई को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअलल, टीटीई ने महिला वकील को सीट दिलाने के बहाने में कोच में बुलाया था। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, एक महिला वकील को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाना था। उनका रिजर्वशन नहीं था।
सीट दिलाने के बहाने कोच में बुलाया और फिर..
मामला 3 जून की रात करीब 12 बजे का है। स्टेशन पर उन्होंने टीटीई रवि राणा से सीट दिलाने को कहा। टीटीई ने उन्हें सीट दिलाने के बहाने कोच में बुलाया। कोच में महिला वकील के पहुंचते ही टीटीई ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
ये भी पढ़ें : चलती ट्रेन से पति को धक्का देकर प्रेमी संग भागी थी पत्नी, खुलासे ने पुलिस के भी उड़ाए होश
महिला वकील चिल्लाती हुईं नीचे उतर आईं। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर के पास पहुंचकर ...

