समरनीति न्यूज, कानपुर : बर्रा-2 में सोमवार रात बुजुर्ग पति पति-पत्नी की हत्या के मामले में कातिल बेटी का एक और घिनौना सच सामने आया है। इस सच ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, कातिल बेटी का सैन्यकर्मी प्रेमी मुंबई में बैठकर हत्या की पटकथा रच रहा था तो उसका भाई यहां कातिल बेटी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दे रहा था। घटना का सच जो भी सुन रहा है, कानों पर हाथ रख रहा है। लोगों का कहना है कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि कोई लड़की इतना खौफनाक कदम उठा सकती है। बहरहाल, पुलिस उसके प्रेमी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने मुंबई रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
प्रेमी के भाई से शारीरिक संबंध बनाए, फिर हत्याकांड
इतना ही नहीं प्रेमी के भाई और कातिल बेटी ने यह स्वीकारा है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या से पहले दोनों ने बड़े इतमिनान के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। फिर संपत्ति के लालच में माता-पिता की हत्या को अंजाम दिया।
यह थी डबल मर्डर की वारदात
सोमवार रात कानपुर शहर के बर्रा-2 में रहने वाले आर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मी मुन्नालाल और उनकी पत्नी राजदेवी की नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो दंपती की गोद ली बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल की बातचीत और हरकतें संदिग्ध लगीं। संदेह गहरा हुआ तो पुलिस ने उससे थोड़ी सख्ती से पूछताछ की।
फिर इस डबल मर्डर की पर्त दर पर्त खुलनी शुरू हो गईं। कातिल बेटी ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी सैन्य कर्मी राहुल के बनाए प्लान के हिसाब से उसके भाई रोहित की मदद से अपनी मां और पिता की हत्याएं कीं।
ऐसे दिया साजिश को अंजाम
कातिल बेटी ने पुलिस को बताया कि साजिश के तहत उसने अनार के जूस में पिता मुन्ना लाल, मां राजदेवी और भाई को नशीला पदार्थ दिया। सभी बेहोश हो गए। रात करीब पौने 1 बजे व्हाट्सअप काल करके रोहित को घर बुलाया और बेटी ने खुद दरवाजा खोला। इसके बाद रोहित और आकांक्षा ने शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में दोनों ने मिलकर बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर दी। बाद में छत पर सो रहे विपिन को जहर पिलाने की कोशिश की, लेकिन आवाज होने से दोनों डर गए। फिर रोहित आला कत्ल और खून से सने कपड़े लेकर निकल गया। पुलिस ने आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुंबई पुलिस ने सैन्यकर्मी प्रेमी राहुल को भी दबोच लिया है। अब उसे कानपुर लाने की तैयारी है।
संबंधित खबर भी पढ़ें : Kanpur : बेटी ने ही रंगे थे माता-पिता के खून से हाथ, प्रापर्टी के लिए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा
संबंधित खबर भी पढ़ें : Kanpur Breaking : बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, घर में मिले खून से लथपथ शव