Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : ग्राम प्रधान के बेटे ने पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी, कोहराम

10-year-old girl hanged in Banda ! Had fight with brother over mobile

समरनीति न्यूज, बांदा : एक प्रधान के युवा बेटे ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी वजह तलाशने में पुलिस जुटी है। उधर, परिवार में घटना से कोहराम मचा हुआ है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि शाहपुरसानी गांव की महिला प्रधान रामकली के पुत्र राजकुमार (30) ने कमरे में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने कही यह बात

सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरा न खुलने पर खटखटाया तो उनको घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में बिजली चली गई थी। इसलिए राजकुमार ने अपनी पत्नी और बच्चों को छत पर सोने के लिए भेज दिया था। इसके बाद सुबह वह फांसी पर लटकता मिला। बदौसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि शराब पीकर परिवार में विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों के साथ 3 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान..