Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में पुल से गिरी बोलेरो, एक की मौत और 5 लोग घायल

Bolero car fell from  bridge in Banda, one killed, 5 injured

समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अतर्रा के पास गडरा नाले में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि सभी प्रयागराज में फूल विसर्जन करके लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन से गाड़ी को  नाले से बाहर निकलवाया।

प्रयागराज से लौट रहे थे सभी बोलेरो सवार

बताते हैं कि हादसा आज सोमवार दोपहर को हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बोलेरो गाड़ी को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कार चालक महोबा के अजनर क्षेत्र के इंद्रहेटा निवासी 45 साल के प्रेम नारायण के रूप में हुई है। वहीं पाचों घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महोबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : युवक ने घोड़े से किया रेप, CCTV फुटैज से खुलासा-10 साल की जेल