गाजियाबाद ADM ऋतु रैंप पर कैटवाक करती आईं नजर, Photos वायरल
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गाजियाबाद की अपर जिलाधिकारी ऋतु सुहास की रैंप पर कैटवाक करते हुए फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में ऋतु सुहासा फैशन शोक में रैंप पर कैटवाक करती दिख रही हैं। उनका स्टाइल लोगों को खूब भा रहा है। दरअसल, ऋतु उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में अधिकारी हैं।
इस समय वह अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद के पद पर तैनात हैं। अक्सर वह खादी से बने कपड़ों को प्रमोट करते हुए दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि ऋतु सुहासा प्रशासनिक अधिकारी से ज्यादा एक फैशन प्रोमोटर के रूप में पहचान बना चुकी हैं। यह बात अलग है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रचार-प्रसार के लिए ही रैंप पर उतरती हैं।
खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए ही उन्होंने माडलिंग शुरू की है। इतना ही नहीं लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में उनको ब्यूटी विद ब्रेन के नाम से जाना जाता है। बताते चलें कि ऋतु सुह...



