Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में मां ने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर-खौफनाक वारदात से हड़कंप

Breaking : Mother hacked her son with an axe, horrifying incident stirred

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपने ही 3 साल के मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसने घटना को कमरा बंद करके अंजाम दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर के बाकी लोगों को पता चला तो उन्होंने किसी तरह बच्चे को बचाया। गंभीर हालत में बच्चे को मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी बिसंडा आनंद कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। घटना का पता कराया जा रहा है।

मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही महिला

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवगांव के रहने वाले दिलीप सिंह की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। बेटा आदित्य सबसे छोटा है। बताते हैं कि आज वह घर पर अकेला था। साथ में मां भी थी। इसी बीच मां ने घर का कमरा बंद करके मां ने बेटे आदित्य पर कुल्हाड़ी से चोट मारना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : Banda : ओमनी को फांसी पर लटकाकर भागा पति व उसका परिवार, ससुर ने तोड़ी थीं मर्यादाएं..

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पास में रहने वाली उसकी ताई ने शोर मचाया। रिश्तेदार दीवार कूदकर वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बच्चे को बचाया। महिला को काबू करने के बाद परिवार के लोग बच्चे को मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कालेज में बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, एसओ बिसंडा आनंद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना नहीं दी गई है। मामला दिखवाया जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Banda : ओमनी को फांसी पर लटकाकर भागा पति व उसका परिवार, ससुर ने तोड़ी थीं मर्यादाएं..