Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

हनीट्रैप : बांदा की राहिला बेगम को जमानत, लखनऊ के रईसजादे को लगाया था 40 लाख का चूना

Honeytrap : Bail to vicious Rahila Begum, Lucknow's Raiszade was cheated of 40 lakhs in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : लखनऊ के एक रईसजादे को अपने हुश्न के जाल में फंसाकर उससे 40 लाख ठगने वाली बांदा की शातिर दिमाग महिला राहिला बेगम पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी है। राहिला बेगम का अबकी बार हनीट्रैप पार्ट-2 सामने आया है। इससे पहले उसने शहर के सर्राफा व्यवसाई से लाखों ठगे और बाद में उसने सुसाइड कर ली थी। अबकी बार हनीट्रेप के जरिए राहिला ने लखनऊ के एक रईसजादे को खुद को कुआंरा बताकर 40 लाख का चूना लगाया। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आज शुक्रवार को उसे जमानत मिल गई। इससे पहले भी वह जमानत पर छूटी थी।

कौन है राहिला बेगम, जो चलाती है हुश्न का जादू

बांदा की रहने वाली राहिला बेगम का नाम उस समय सामने आया था जब उसने शहर के जाने-माने सर्राफा व्यवसाई शैलेश जड़िया की आकस्मिक मौत हो गई थी। सर्राफा व्यवसाई शैलेश ने राहिला बेगम की ब्लैकमेलिंग के चलते ही आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें : सर्राफा व्यवसाई को ब्लैकमेल करने वाली राहिला बेगम और उसके साथी शादाब को पुलिस ने जेल भेजा

उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें राहिला और उसके करीबियों पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इन लोगों को मौत का जिम्मेदार भी ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने राहिला को जेल भी भेजा था। मामले वह जेल से जमानत पर छूटी हुई थी।

लखनऊ के व्यवसाई को लगाया 40 लाख का चूना

अबकी बार गुरुवार को पुलिस ने फिर उसे हनीट्रैप के एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया था। लखनऊ के एक व्यवसाई ने उसपर 8 साल तक हुश्न के जाल में फंसाकर रखने और 40 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाया था।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में डाक्टर के अपहरण का मामला, सेक्स रैकेट-हनीट्रैप में उलझी पुलिस

गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आज उसे कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। दरअसल, लखनऊ के किशोरगंज शहादतगंज के रहने वाले व्यवसायी के बेटे मोहम्मद इरशाद ने बीती 7 दिसंबर को कोतवाली नगर में राहिला निवासी पुलिस लाइन, जरैली कोठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि 2011 में उसकी गलती से राहिला के नंबर पर काल चली गई थी। इसी के बाद राहिला ने उसे बातों में फंसा लिया।

Sargam Koushal : 21 साल बाद भारत को ताज, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड

ये भी पढ़ें : Google का कमाल, डाक्टरों की खराब हैंडराइटिंग भी पढ़ सकेंगे आप.. 

ये भी पढ़ें : Update Lucknow : यूपी में कोविड-19 का अलर्ट, डिप्टी सीएम ने सभी CMO को दिए निर्देश