UP : कार में बीजेपी नेता का रोमांस : पत्नी ने चप्पलों से धुना-थप्पड़ बजाए, वीडियो वायरल
समरनीति न्यूज, कानपुर : कार में गर्लफ्रैंड का जन्मदिन सेलेब्रेट करते हुए रोमांस करना भाजपा नेता को भारी पड़ा। परिवार के साथ पहुंची पत्नी ने चप्पलों से नेता पति की धुनाई की। चंद मिनटों में तड़ातड़ दर्जनों थप्पड़ बजाए। सड़क पर इस कदर फजीते हुए कि पुलिस को पहुंचना पड़ा। भाजपा नेता की पत्नी ने उसकी प्रेमिका को भी पीटा।
कानपुर आनंदपुरी कालोनी का है पूरा मामला
पूरा मामला आनंदपुरी कालोनी का है, वहां कार के अंदर भाजपा नेता प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था। इसी दौरान पत्नी के हत्थे चढ़ गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां भी हंगामा होता रहा। भाजपा नेता का नाम मोहित सोनकर है जो कि कानपुर के बाबूपुरवा का रहने वाले हैं और कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री है। वहीं सूत्रों की माने तो प्रेमिका महिला मोर्चा की पदाधिकारी है।
कार में मनाया जा रहा था गर्लफ्रैंड का बर्थ-डे
बताया जाता है कि मो...




