जन्माष्टमी : वृंदावन में CM Yogi ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लोकार्पण, जरूर पढ़िए खासियत..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बड़ा उपहार दिया है। सीएम योगी कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। वहां सीएम योगी ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालाय का लोकार्पण किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इसके साथ ही सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया।
मंत्रियों ने किया सीएम योगी का स्वागत
बताते चलें कि वृंदावन में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंचा। वहां संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सूर्यप्रताप शाही समेत स्थानीय विधायको ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
यह है अन्नपूर्णा रसोई की खासियतें
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से एक वातानुकूलित भोजनालय तैयार किया गया है। दिनभर में लगभग 5 हजार यात्री भोजन कर सकेंगे। रोटी से लेकर सब्जी, दाल, कढ़ी भी मशीनों से बनेगी...


