Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Lucknow : दिल्ली-मेरठ, बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें, सरकार से मंजूरी

Lucknow : दिल्ली-मेरठ, बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें, सरकार से मंजूरी

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : बस यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही नोएडा, दिल्ली-मेरठ, बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बसें दौड़ने लगेंगी। कम समय में यात्री सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने चार रूट पर रोडवेज बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर यह बड़ा फैसला है। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार को चार मार्गों पर बस संचालन के संबंध में स्वीकृति की अधिसूचना जारी की है। यात्रियों को होगा ऐसे फायदा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए अब लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को सीधे बस सेवा मिल सकेगी। इसी तरह 399 किमी दूरी के इस यात्रा मार्ग पर बसें अंबेडकरनगर और आजमगढ़ होकर जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली...
Amroha News : स्कूल में Mid Day Meal बनाते समय सिलेंडर में आग लगी, 3 रसोइयां झुलसीं

Amroha News : स्कूल में Mid Day Meal बनाते समय सिलेंडर में आग लगी, 3 रसोइयां झुलसीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील का खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इससे खाना बना रहीं तीन रसोइयां झुलस गईं। घटना से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। तीनों रसोइया को अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ। बताया जाता है कि दोपहर करीब 11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय रहरा के रसोईघर में रसोईया खाना बना रहीं थीं।  अच्छी बात यह रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। तीनों मामूली रूप से झुलसी हैं। तीनों मामूली रूप से झुलसीं इसी बीच सिलेंडर खत्म हो गया, तो दूसरा लगाने लगीं। नया सिलेंडर लगाते समय उसमें आग लग गई। इससे रसोइया सरिता, देववती और बबीता झुलस गईं। हालांकि, तीनों मामूली रूप से झुलसीं। स्थिति को भांपते हुए आसपास मौजूद लोगों ने भागकर आग पर काबू पाते हुए बुझाया। स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार का कहना है कि तीनों ठीक हैं...
बांदा जिला अस्पताल के सामने हादसा, शादी वाले घर में मौत से कोहराम

बांदा जिला अस्पताल के सामने हादसा, शादी वाले घर में मौत से कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल के सामने शहर के कंचनपुरवा के रहने वाले रामदीन बाल्मीक (56) को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के समय वह बेटी की गोद भराई की रस्म की तैयारी के लिए जिला अस्पताल में छुट्टी लेने गए थे। बताते हैं कि रामदीन वहां पर सफाई कर्मी के रूप में काम करते थे। गुरुवार दोपहर हुए हादसे में उनके सिर में काफी चोट आई थी। इससे उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जिला अस्पताल से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। आज शुक्रवार को उनकी बेटी की गोद भराई की रस्म पूरी होनी थी। दिवंगत सफाईकर्मी के बेटे हर्षित का कहना है कि परिवार में 5 बेटियां और एक बेटा है। पत्नी विमला व परिवार के बाकी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि आरोपी की पहचान...
UP : 19 साल की लड़की का अपरहण कर गैंगरेप, अस्तव्यस्त हालत में बेहोश पड़ी मिली

UP : 19 साल की लड़की का अपरहण कर गैंगरेप, अस्तव्यस्त हालत में बेहोश पड़ी मिली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, महोबा : एक युवती का अपरहण कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में पानी की टंकी के पास फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने देखा को युवती के परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। होश आने पर युवती ने बताया कि तीन युवकों ने उसका अपरहण किया। इसके बाद लगातार दो दिन तक गैंगरेप किया। बाद में फेंककर चले गए। परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। वारदात से इलाके में सनसनी फैली पुलिस ने एक ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें : UP : 26 मौतों वाले हादसे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का है मुकदमा बताया जाता है कि महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन से युवती लापता थी। बाद में पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी मिली। लड़की का कहना है कि वह सामान लेने दुकान पर जा रही थ...
UP : 26 मौतों वाले हादसे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का है मुकदमा

UP : 26 मौतों वाले हादसे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का है मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के घाटमपुर के साढ़ में हुए हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर पलटने से हुए इस हादसे में मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा गांव की एक महिला की ओर से दर्ज कराया गया था। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही थी। शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने का आरोप अब पुलिस ने इस आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। घाटमपुर के थाना साढ़ से भीतरगांव जाने वाली रोड पर शनिवार रात हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। एक घायल ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी चालक राजू निषाद निवासी ग्राम कोरथा को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था। ये भी पढ़ें : कानपुर : गंगा से 3 और लड़कियों के शव मिले, बाकी की तलाश जारी...
कानपुर : गंगा से 3 और लड़कियों के शव मिले, बाकी की तलाश जारी

कानपुर : गंगा से 3 और लड़कियों के शव मिले, बाकी की तलाश जारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में गंगा में डूबीं चार लड़कियों में तीन के शव बुधवार को बरामद कर लिए गए हैं। बिल्हौर के अरौल क्षेत्र के कोठीघाट पर गंगा नहाते समय 4 लड़कियों समेत कुल 6 लोग डूब गए थे। इनमें से एक युवक का शव उसी दिन मिल गया था। बाकी की तलाश में पुलिस गोताखोरों की मदद से अभियान चला रही है। बुधवार को तीन और लड़कियों के शव बरामद हो गए हैं। अब एक लड़की और एक लड़के की तलाश जारी है। बताते चलें कि डूबने वालों में दो किशोरियां पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटिया की बहन की पौत्रियां थीं। अभी बाकी की तलाश में जुटी हैं टीमें बुधवार को एसडीएम रश्मि लांबा, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेई, सीओ राजेश कुमार के निर्देशन में कुल 5 टीमों को खोजबीन में लगाया गया। अधिकारियों की निगरानी में दोपहर करीब 1.30 बजे कल्याणपुर के रहने वाले स्वर्गीय विनय कुमार की बेटी अनुष्का का शव संजती बादशाहप...
यूपी में अभी नहीं रुकेगी बारिश, पढ़िए ! मौसम विभाग का अलर्ट..

यूपी में अभी नहीं रुकेगी बारिश, पढ़िए ! मौसम विभाग का अलर्ट..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Weather news : आज दशहरा के दिन शुरू मूसलाधार बारिश अभी नहीं रुकेगी। बल्कि, यह बारिश आगे भी जारी रहेगी। कानपुर, लखनऊ और बुंदेलखंड में विजयदशमी के दिन हुई बारिश ने रावण के पुतले को जलने से पहले ही छिन्न भिन्न कर दिया। रावण के पुतले के कई जगहों पर पहले ही चीथड़े उड़ गए। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अभी अगले दिनों भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 8 अक्तूबर तक बारिश इसी तरह जारी रहेगी। मौमस विभाग ने स्थिति साफ कर दी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी में सुबह से शाम तक हुई रिकार्ड बारिश हालांकि, 9 अक्तूबर से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में आज बुधवार को सुबह 8 सुबह 8 बजे शुरू हु...
Agra : हाॅस्पिटल में आग से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत, मरीज बचे

Agra : हाॅस्पिटल में आग से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत, मरीज बचे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, आगरा : आगरा में आज बुधवार तड़के सुबह एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में आग लग गई। आग से वहां अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को तो बचा लिया गया, लेकिन डाक्टर अपने बेटे और बेटी के साथ अस्पताल में फंस गए। तीनों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह मरीजों को बाहर निकाला। बताते हैं कि आग में फंसकर हाॅस्पिटल के संचालक डा. राजन सिंह, उनके बेटे ऋषि और बेटी शालू की मौत हो गई। मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। ऊपरी मंजिल में परिवार के साथ रहते थे डाक्टर आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल का स्टाफ गायब हो गया। यह घटना आगरा में शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज प्राइवेट अस्पताल में हुई है। ये भी पढ़ें : कानपुर : गंगा में 4 लड़कियों समेत 6 डूबे, एक शव मिला-5 की तलाश, केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार.. अस्पताल का भवन दो मंजिला है। दूसरी म...
बांदा में शादी के 4 महीने बाद ही ससुराल में लटका मिला दुल्हन का शव

बांदा में शादी के 4 महीने बाद ही ससुराल में लटका मिला दुल्हन का शव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के लगभग चार महीने बाद ही एक नवविवाहिता का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा घटनाक्रम बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र खुरहंड चौकी के छिबांव गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई ने लगाया हत्या का आरोप वहां रहने वाले लवलेश कुमार की पत्नी संतोषी देवी (18) का शव साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई कलोरिया पुरवा (भरतकूप, चित्रकूट) के रहने वाले रमेश कुमार का आरोप है कि उनकी बहन की शादी 26 मई को हुई थी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के कालूकुआं में बस ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत आरोप लगाया कि बहन के साथ पहले मारपीट हुई। फिर ...
UP : किन्नर को प्यार के जाल में फंसाकर 50 लाख हड़पे, 4 पर FIR..

UP : किन्नर को प्यार के जाल में फंसाकर 50 लाख हड़पे, 4 पर FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक किन्नर को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके 50 लाख रुपए हड़प लिए। किन्नर की ओर से पुलिस ने आदमपुर थाने में फौजी और उसके तीन रिश्तेदारों के विरुद्ध एफआईआर लिखी है। आरोप है कि शादी का झांसा देते हुए किन्नर से शारीरिक संबंध बनाए गए। फइर शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस बताया जाता है कि आदमपुर क्षेत्र के रहने वाले किन्नर ने आरोप लगाया है कि मेरठ के किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाला राकेश फौजी है। करीब 11 साल पहले वह राकेश के संपर्क में आया था। शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। थोड़े-थोड़े करके लगभग 50 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर धमकियां दीं। मामले में थानाध्यक्ष रामप्रकाश ...