Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Bijnor : बिजनौर में रोडवेज बस पलटी, कई यात्री हुए घायल

Bijnor : बिजनौर में रोडवेज बस पलटी, कई यात्री हुए घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिले में किरतपुर कस्बे में कोटद्वार से दिल्ली जा रही रोडवेज बस पलट गई। दरअसल, बिजनौर रोड पर ग्राम बूढ़पुर नैन सिंह के सामने एक दूसरी गाड़ी को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इससे बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बस कोटद्वार डिपो की है। सूचना मिलने पर किरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सड़क से बस को किनारे करवाकर यातायात चालू कराया। घायलों की पहचान बस यात्री अशोक निवासी पौड़ी, कुसुम निवासी कोटद्वार, सृष्टि पाल निवासी नगलापुर थाना नगीना देहात के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें : वेस्ट यूपी में BJP को तगड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, RLD का दामन थामा  ...
कानपुर : गंगा में 4 लड़कियों समेत 6 डूबे, एक शव मिला-5 की तलाश, केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार..

कानपुर : गंगा में 4 लड़कियों समेत 6 डूबे, एक शव मिला-5 की तलाश, केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। अरौल के कोठी घाट पर गंगा नहाते समय 6 लोग उसमें डूब गए। इनमें से एक युवक का शव मिल गया है। बाकी 5 की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। गंगा में डूबने के बाद लापता होने वालों में एक युवक और 4 किशोरियां शामिल हैं। उन सभी की तलाश जारी है। केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे सभी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस फोर्स भी मौके पर रहा। अधिकारियों ने स्थिति को संभाले रखा। स्वास्थ्य विभाग की 6 एंबुलेंस मौके पर बुलाई गईं। बताते हैं कि गंगा में डूबने वाली दो किशोरियां पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार की बहन की पौत्रियां हैं। यही वजह रही कि पूर्व मंत्री की बेटी कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। ये पांचों लोग केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ...
वेस्ट यूपी में BJP को तगड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, RLD का दामन थामा

वेस्ट यूपी में BJP को तगड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, RLD का दामन थामा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा 2024 के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए लगातार समीकरण साधने में जुटी है। जाट प्रदेश अध्यक्ष देकर पार्टी ने जीत की राह आसान तो की, लेकिन आज वेस्ट यूपी में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लोनी की नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ते हुए राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। अब आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बेहद गंभीरता से आगे बढ़ रही भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका है। इसका असर जल्द होने वाले नगर निकाय के चुनावों के साथ-साथ यूपी में लोकसभा 2024 के चुनावों पर भी दिखाई दे सकता है। लोनी चेयरमैन ने पार्टी छोड़ आरएलडी ज्वाइन की दरअसल, नगर पालिका लोनी की चेयरमैन रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा ने मंगलवार को बीजेपी छोड़ दी। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल पार्टी यानी आरएलडी ज्वाईन कर ली। ये भी पढ़ें : बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साह...
बांदा में सवारियों से लदी ट्रैक्टर ट्रैक्टर पलटी, मासूम की मौत और कई घायल

बांदा में सवारियों से लदी ट्रैक्टर ट्रैक्टर पलटी, मासूम की मौत और कई घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर के कोरथा में ट्रैक्टर हादसे में 23 लोगों की मौत के बावजूद लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। बांदा में आज दो दर्जन लोगों से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गई। हालांकि, ट्रैक्टर ट्राली एक व्यक्ति को बचाने के दौरान पलटी। लेकिन इससे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोग घायल हो गए। वहीं एक मासूम की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दोनों अधिकारियों ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने घायलों से हाल जाना मध्यप्रदेश के गोयरा के निवासी हैं सभी घायल बांदा के नरैनी क्षेत्र में आज पनगराके पास एक ट्रैक्टर ट्राली एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार करीब 23 लोग घायल हो गए। वहीं एक डेढ़ साल के मासूम की डूबकर मौत ...
बांदा में दिखा सीएम के आदेशों का असर, ARTO का सवारियां ढो रहे ट्रैक्टरों पर एक्शन

बांदा में दिखा सीएम के आदेशों का असर, ARTO का सवारियां ढो रहे ट्रैक्टरों पर एक्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर के घाटमपुर में हुए ट्रैक्टर हादसे में 26 लोगों की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि ट्रैक्टर सामान ढोने के लिए है, सवारियां नहीं। अब साफ है कि जो भी ट्रैक्टर से सवारियां ढोते हुए मिलेगा उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना ढोका जाएगा। इसका असर बांदा में पहले ही दिन दिखाई दिया। बांदा में आरटीओ एसडी सिंह के निर्देशन में एआरटीओ शंकर जी सिंह ने सवारियां ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों को समझाकर ऐसा न करने की सीख दी। टेंपो में थी 12 सवारियां, ट्रैक्टर पर दर्जनों इसी तरह कुछ पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। कई ट्रैक्टर दर्जनों सवारियों को लेकर गिरवां यात्रा पर निकले थे। ट्रैक्टर भी तेज रफ्तार से चला रहे थे। इसी तरह 3 आटो रिक्सा को बंद किया गया। ये आटो रिक्सा ओवरलोड थे। स्कूली बच्चों को ओवरलोड भरकर ले जा रहे थे। एक आटो में 12 सवारि...
बांदा : गांव वालों ने भी सीखी आर्ट आफ लिविंग

बांदा : गांव वालों ने भी सीखी आर्ट आफ लिविंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मवई बुजुर्ग गांव में जीवन जीने की कला/आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा 6 दिवसीय ग्रामीण आनंद उत्सव शिविर लगाया गया। 27 सितंबर से शुरू हुए इस शिविर का आयोजन बड़े उत्साह से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इसका पूरा फायदा उठाया। शिविर में ग्रामीणों को योग, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया व ध्यान आदि सिखाया गया। तंबाकू-शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख इसके साथ ही स्वस्थ्य जीवन के सूत्र भी बताए गए। तंबाकू व दूसरी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के शिष्य एवं योग प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने इसकी जानकारी दी। यह शिविर चिल्ला रोड स्थित नीलकंठ मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इसमें मानसी मिश्रा एवं नीता ओमर उपस्थित रहीं। मवई बुजुर्ग गांव से पूर्व प्रधान रामकिशोर सिंह समेत काफी लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल न...
सीतापुर में हादसा, अमरोहा के ठेकेदार की मौत, 3 की हालत गंभीर

सीतापुर में हादसा, अमरोहा के ठेकेदार की मौत, 3 की हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। बताते हैं कि ग्रेन प्लांट में एक टैंक, ट्रायल के दौरान वहां से खिसक गया। इससे चपेट में आकर अमरोहा के रहने वाले ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मजदूर बताए जा रहे हैं। हालांकि, सीतापुर पुलिस का दावा है कि घायल मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। एक को ही अस्पताल भेजा गया है। बताते हैं कि चीनी मिल में नया ग्रेन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। हाल ही में दो नई टरबाइन लगाई गई हैं। इसका कई दिनों से ट्रायल चल रहा है। चीनी मिल में हुआ हादसा सोमवार को ग्रेन टैंक में मजदूर काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक ग्रेन टैंक अपनी जगह से खिसक गया। वहां काम कर रहे ठेकेदार अंकित पुत्र सुरेश सिंह निवासी रसेड़ा, लुहारी भूड़ जिला अमरोहा की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। तीन मजदूर टेड़वा थाना रामकोट निवा...
बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया

बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बांदा नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन साहू को बर्खास्त कर दिया है। आज 3 अक्टूबर को राज्यपाल ने बांदा नगर पालिका अध्यक्ष को उनके पद के हटाया है। बताते हैं कि पालिकाध्यक्ष को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वाहन न किए जाने के कारण हटाया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बांदा जिलाधिकारी को शासनादेश की कापी भी भेज दी है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त कर दिए गए हैं। शासनादेश मिल गया है। कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर राज्यपाल ने पद से हटाया बताते चलें कि नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष रहे मोहन साहू ने हाल ही में एक प्रेसवार्ता करते हुए बीजेपी के सदर विधायक पर विकास कार्यों में अड़ंगा डालने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से जिले की राजनीतिक में काफी ...
Breaking : बांदा के कालूकुआं में बस ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

Breaking : बांदा के कालूकुआं में बस ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के कालूकुआं चौराहे पर सवारियां उतार रही बस से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। घटना के बाद मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कार्ड से हुई। मृतक का नाम नत्थु (38) निवासी राजनगर, अर्तरा (बांदा) बताया जा रहा है। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया है। चौराहे पर पुलिस चौकी, फिर भी यातायात व्यवस्था धड़ाम मृतक का चेहरा और सिर इतनी बुरी तरह से कुचल गया था कि उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। बताते चलें शहर के सबसे व्यस्तम चौराहे कालूकुआं पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम रहती है। ठीक चौराहे पर पुलिस चौकी है। फिर भी चौराहे प...
देखें वीडियो : BJP MLA को सपा पालिकाध्यक्ष का चैलेंज वाला Video सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

देखें वीडियो : BJP MLA को सपा पालिकाध्यक्ष का चैलेंज वाला Video सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पालिकाध्यक्ष मोहन साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बीजेपी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को चैलेंज देते दिख रहे हैं। कह रहे हैं कि 'अगर वह गलत हैं, उनके खिलाफ कोई वित्तीय अनियमितता साबित हो रही है तो विधायक प्रकाश द्विवेदी कोतवाली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर दिखाएं। वह जेल जाने को तैयार हैं।' पालिकाध्यक्ष की प्रेसवार्ता का है वीडियो दरअसल, पालिकाध्यक्ष ने हाल ही में एक प्रेसवार्ता करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ शहर के विकास में अवरोध डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। इसपर खूब चर्चा हो रही है। इसमें एमपी के रामपुर और राजघाट में अवैध खनन को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें : य...