Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : पूजा पंडाल में आग में जलकर 5 की मौत और 67 लोग झुलसे

UP : पूजा पंडाल में आग में जलकर 5 की मौत और 67 लोग झुलसे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के भदोही जिले के नरथुआं में रविवार रात 9 बजे करीब भक्तों से भरे दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान आग लग गई। बताते हैं कि हादसे के दौरान पंडाल में लगभग 150 श्रद्धालु पंडाल में थे। इस हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं 67 लोग आग में झुलस गए हैं। कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज भदोही जा सकते हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया दरअसल, रविवार रात भदोही में हुए इस अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि यह पंडाल में हाईलोजन के कारण आग लगी थी। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने आयोजन समिति के पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।   सोमवार सुबह भदोही डीएम गौरांग राठी ने बताया है कि 67 लोग झुलस गए हैं। वहीं 3 बच्चे समेत 5...
AmrohaNews : आधी रात को काॅल, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 4 पर FIR..

AmrohaNews : आधी रात को काॅल, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 4 पर FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : आधी रात को वीडियो काल, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का धंधा तेजी से फैल रहा है। अमरोहा जिले में एक युवक का ऐसा ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र से भी जुड़ा है। पीड़ित युवक ने एक महिला समेत तीन युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। फेेसबुक पर वायरल किया युवक का वीडियो बताया जाता है कि शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि बीती 15 अगस्त की रात 12.40 बजे एक वीडियो कॉल उसके मोबाइल पर आई। उसमें एक लड़की बात करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक ने फोन काट दिया। ये भी पढ़ें : यहां भाजपा-सपा के बीच उछल रहा एमपी का ‘रामपुर’, अवैध खनन है मुद्दा बताते हैं कि युवती ने फर्जी ढंग से...
UPPolice : IPS अनंत देव समेत दो IPS बहाल, बिकरुकांड में हुए थे निलंबित

UPPolice : IPS अनंत देव समेत दो IPS बहाल, बिकरुकांड में हुए थे निलंबित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चर्चित बिकरु कांड में निलंबित हुए कानपुर के तत्कालीन एसएसपी अनंत देव तिवारी लगभग दो साल बाद बहाल हो गए हैं। उनके साथ गाजियाबाद के तत्तकालीन SSP पवन कुमार को भी यूपी सरकार ने बहाल कर दिया है। बिकरु में विकास दुबे कांड के बाद एसएसपी अनंत देव तिवारी को निलंबित कर दिया गया था। वहीं लगभग 6 महीने पहले गाजियाबाद के तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को कार्य में शिथिलता के चलते निलंबित किया गया था। हालांकि, दोनों ही अधिकारियों को अभी नई जगहों पर तैनाती नहीं मिली है। ये भी पढ़ें : Kanpur Hadsa : कानपुर पहुंचे सीएम योगी, कही यह बड़ी बात.....
Kanpur Hadsa : कानपुर पहुंचे सीएम योगी, कही यह बड़ी बात..

Kanpur Hadsa : कानपुर पहुंचे सीएम योगी, कही यह बड़ी बात..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे। यहां बीती रात घाटमपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर हादसे में मारे गए 26 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों से मुलाकात की। सीएम योगी पुलिस लाइन्स से सीधे कानपुर के एलएलआर हैलट अस्पताल गए। वहां घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बड़ी बात कही। सीएम योगी ने कहा, सामूहिक प्रयास की जरूरत उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके ही जनहानि को रोका जा सकता है। इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। आम लोगों के साथ-साथ सरकार, मीडिया को भी आगे आना होगा। साथ ही स्कूल-कालेजों और संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। साथ ही कहा कि ट्रैक्टर सामान ढोने के लिए होता है। सवारियों के लिए नहीं। इस बात को गंभीरता से समझना होगा। साथ रहे विधानसभा अध्यक्ष और डीजीपी भी इसस...
बांदा जेल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती, कार्यक्रम और हेल्थ कैंप..

बांदा जेल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती, कार्यक्रम और हेल्थ कैंप..

Uncategorized
  समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज बांदा मंडल कारागार में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गांधी भजन के साथ-साथ बंदियों के लिए हेल्थ कैंप भी लगाया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। साथ ही बंदियों को दोनों महापुरुषों के आदर्श बताए। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बांदा रेडक्रास सोसाइटी के बाबूलाल गुप्ता की देख-रेख में एक नेत्र चिकित्सा शिविर भी जेल में लगा। इसमें बंदियों के नेत्रों की जांच हुई। दूसरी स्वास्थ्य जांच भी हुईं। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या बीना गुप्ता ने शिक्षण संबंधित सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में जेल अधिकारी श्री वर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ें : गांधी जयंती : बांदा में छात...
गांधी जयंती : बांदा में छात्रा प्रतिभा प्रथम, RTO विभाग का सड़क सुरक्षा अभियान

गांधी जयंती : बांदा में छात्रा प्रतिभा प्रथम, RTO विभाग का सड़क सुरक्षा अभियान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सड़क सुरक्षा जागरुकता को अभियान चलाया। स्कूली बच्चों को एकत्रित किया। उनको सड़क सुरक्षा के नियम बताए। बच्चों को समझाया कि किस तरह से सड़कों पर सुरक्षित चलें। सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली भी निकाली गई। यह रैली डीआईजी स्कूल ग्राउंड से निकाली गई। इसमें शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आरटीओ संतदेव सिंह रहे मुख्य अतिथि स्कूली बच्चों ने शहर में पैदल मार्च किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी संत देव सिंह और अनिल कुमार रहे। साथ में जिला विद्यालय निरीक्षक भी रहे। तीनों अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए रैली को हरी झंडी दिलाई। ये भी पढ़ें : Kanpur Hadsa : कानपुर पहुंचे सीएम योग...
Breaking : मुलायम सिंह यादव की तबियत बेहद गंभीर

Breaking : मुलायम सिंह यादव की तबियत बेहद गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव की तबियत आज बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको मेदांता में भर्ती कराया गया है। वहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनका आक्सीजन लेवल काफी कम बताया जा रहा है। पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद नहीं सुधरी हालत बताते हैं कि मुलायम की पत्नी साधाना गुप्ता के निधन के बाद 10 जुलाई को वह लखनऊ में उनकी अन्येष्टि में शामिल हुईं थीं। इसके बाद मुलायम गुरुग्राम लौट आए थे। तभी से वह मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद से उनकी हालत नहीं सुधरी। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मेदांता पहुंच चुके हैं। परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे हुए हैं। आज उनकी तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता मेदांता पहुंचना शुरू हो गए हैं। ये भी पढ़ें : कान...
कानपुर हादसा : 26 मौतों के बाद चीत्कार से गूंजा कोरथा, रातभर पोस्टमार्टम-सीएम योगी के आने की चर्चा

कानपुर हादसा : 26 मौतों के बाद चीत्कार से गूंजा कोरथा, रातभर पोस्टमार्टम-सीएम योगी के आने की चर्चा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : Kanpur Accident कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली के पलने से हुईं 26 मौतों से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। कोरथा गांव में रातभर मातमी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह शवों को पहुंचते ही चीत्कार गूंज उठा। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रातभर शवों के पोस्टमार्टम होते रहे। अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के भी आने की संभावना है। सुबह 4 बजे तक हुए शवों के पोस्टमार्टम बताते चलें कि शनिवार रात हुए हादसे के बाद सुबह 4 बजे तक शवों के पोस्टमार्टम हुए। सुबह 6 बजे तक सभी का पोस्टमार्टम हुआ। लगभग 250 घरों वाले कोरथा गांव में हर कोई बदहवास सा दिखाई दिया। बताते हैं कि महाराजपुर में गंगा तट पर 26 शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियातन पुलिस फोर्स भी डयोढ़ी घाट पर मौजूद रहेगा। समस्याएं न हों, इसके लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारियां कर ली हैं। हादसे में मारे ...
UP में भीषण हादसा, 26 लोगों की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया शोक

UP में भीषण हादसा, 26 लोगों की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया शोक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज शनिवार रात हुए भीषण हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में हुआ। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। मुंडन कराकर लौट रहे थे सभी श्रद्धालु जानकारी के अनुसार कोरथा गांव के लोग एक मुंडन संस्कार के लिए फतेहपुर गए थे। वहां से मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वापसी में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली पानी भरी खंती में जा पलटी। इसके बाद वहां चीखपुकार मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे की घोषणा की है। ये भी पढ़ें : ...
बांदा : यहां भाजपा-सपा के बीच उछल रहा एमपी का ‘रामपुर’, अवैध खनन है मुद्दा

बांदा : यहां भाजपा-सपा के बीच उछल रहा एमपी का ‘रामपुर’, अवैध खनन है मुद्दा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्यप्रदेश के रामपुर में अवैध बालू खनन और वहां के ओवरलोड ट्रकों का बांदा जिले की सीमा से होकर गुजरने को लेकर भाजपा और सपा आजकल आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियों में एमपी का रामपुर और वहां के बालू खदान इस समय बातों में खूब उछल रहे हैं।  कुछ दिन पहले सपा नेता ने प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए। वहीं भाजपा नेताओं ने सपा नेताओं के कारनामे गिनाए हैं। बस इसी के बाद से मध्यप्रदेश के रामपुर को तूल मिल गया है। दो अधिकारी सस्पेंड, फिर नहीं सुधरा खनिज विभाग आरोप लगाने वाले सपा नेताओं का कहना है कि बिना रवन्ना वाले एमपी के रामपुर के अवैध बालू खनन के ओवरलोड ट्रक रात में बांदा जिले से बेरोकटोक गुजरते हैं। बड़े पैमाने पर बालू की चोरी हो रही है। बिना किसी सत्ताधारी दल के नेता के संरक्षण में ऐसा संभव नहीं है। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि सबकुछ दबा रहे, इसलिए बीच-बीच म...