Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP कांग्रेस अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, साथ में 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी..

UP कांग्रेस अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, साथ में 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कांग्रेस ने अपनी नई टीम की घोषण कर दी है। कांग्रेस ने इस बार दलित कार्ड खेला है। जालौन के बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा 6 अन्य नेताओं को प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। इनमें नकुल दुबे, अजय राज, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव और नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल हैं। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच.. ये भी पढ़ें : UP Election 2022 : बुंदेलखंड में कांग्रेस के लिए कितने फायदेमंद होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी...
बांदा : संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, रजत सेठ ने दिखाई हरी झंडी

बांदा : संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, रजत सेठ ने दिखाई हरी झंडी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाई। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान 1 अक्टूबर यानी आज से शुरू होकर अब 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां, कालाजार और मस्तिष्क ज्वर जैसे रोगों की रोकथाम के लिए प्रयास होंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कौशिक, एसीएमओ आरएन प्रसाद समेत अन्य चिकित्सीय अधिकारी व व्यापारी नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा की खबर : महिला के पेट से डाक्टरों ने निकाला 3 किलो का ट्यूमर...
BJP4UP : कमलावती सिंह बनीं बांदा निकाय चुनाव की प्रभारी, पढ़िए ! कानपुर-बुंदेलखंड की लिस्ट..

BJP4UP : कमलावती सिंह बनीं बांदा निकाय चुनाव की प्रभारी, पढ़िए ! कानपुर-बुंदेलखंड की लिस्ट..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बांदा जिला प्रभारी कमलावती सिंह को नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इन चुनावों में प्रभारी बनाया गया है। वह बांदा जिले में होने वाली नगर निकाय चुनाव की प्रभारी होंगी। विधानसभा चुनाव में उन्होंने संगठन को मजबूती देने में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। वहीं रणवेंद्र प्रताप सिंह को बांदा का सह प्रभारी बनाया गया है। अब भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में होने पर नगर निकाय चुनावों की लिस्ट जारी करते हुए इन चुनावों के प्रति गंभीरता जाहिर कर दी है। कानपुर-बुंदेलखंड के प्रभारियों की पूरी सूची जारी कर दी गई है। ये है प्रभारियों की पूरी सूची यानी 2024 में होने वाले चुनावों लोकसभा चुनावों पर इन नगर निकाय चुनावों का सीधा असर पड़ेगा। पार्टी इस बात को समझती है। यही वजह है कि निकाय चुनावों को काफी गंभीरता से किय...
UP : जेल गए छात्राओं के अश्लील वडियो के मामले में गर्ल्स हास्टल के संचालक और महिला वार्डन

UP : जेल गए छात्राओं के अश्लील वडियो के मामले में गर्ल्स हास्टल के संचालक और महिला वार्डन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : चंडीगढ़ जैसी घटना सामने आने के बाद सभी स्तब्ध हैं। रावतपुर के गर्ल्स हास्टल में एक सफाई कर्मी छात्रा का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया। छात्राओं की सतर्कता से पकड़े गए इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रावास के संचालक और वार्डन को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब 80 प्रतिशत छात्राएं यहां से पलायन कर चुकी हैं। वहीं पुलिस अब मकान पर लगी पुलिस अधिकारी की नेमप्लेट को लेकर जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उधर, छात्राओं का आरोप है कि अश्लील वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं। गर्ल्स हास्टल पर पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट बताते चलें कि रावतपुर के तुलसीनगर में स्थित 3 मंजिला मकान में गर्ल्स हास्टल चल रहा था। इस मकान पर एक पुलिस अधिकारी की नेम प्ल...
बांदा की खबर : महिला के पेट से डाक्टरों ने निकाला 3 किलो का ट्यूमर

बांदा की खबर : महिला के पेट से डाक्टरों ने निकाला 3 किलो का ट्यूमर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : रानी दुर्गावतीवती मेडिकल कालेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स की टीम ने एक महिला मरीज के पेट से 3 किलो का ट्यूमर निकाला है। महिला स्वस्थ है और अब उसकी हालत पहले से बेहतर है। महिला का नाम सुमन है। वह पिछले दो साल से परेशान से जूझ रही थीं। उनको पेट दर्द की शिकायत थी। बांदा के बिलबई गांव की रहने वाली सुमन बेहद गरीब हैं। इसलिए आपरेशन कराने में सक्षम नहीं थीं। दो नाबालिग बेटियों की मां सुमन के पति की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज में डा. नीलम और डा. अमिता यादव की देखरेख में सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। इस तरह से एक महिला मरीज को नया जीवन मिला है। ये भी पढ़ें : यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे.. ये भी पढ़ें : UP : छात्राओं के अश्लील वडियो का मामला, गर्ल्स हास्टल का संचालक-वार्डन गिरफ्तार...
अमरोहा में प्रशासनिक फेरबदल, धनौरा के नए SDM बने राजीव

अमरोहा में प्रशासनिक फेरबदल, धनौरा के नए SDM बने राजीव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने राजीव राज को धनौरा का नया एसडीएम प्रशासनिक नियुक्त किया है। अबतक एसडीएम धनौरा रहे अरुण कुमार का तबादला हो गया है। इसी तरह श्रीमति चंद्रकांता को धनौरा का एसडीएम न्यायिक नियुक्त किया है। तबादलों के क्रम में डिप्टी कलेक्टर विजय शंकर को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी तथा आहरण वितरण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। ये भी पढ़ें : UP : 7 आईएएस के तबादले, पूजा यादव अब CDO रायबरेली  ये भी पढ़ें : अमरोहा : मंडी धनौरा में धूमधाम से हुआ मनकामेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना वार्षिकोत्सव...
बांदा में पूर्व बीजेपी विधायक जगन्नाथ परमार का निधन, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा में पूर्व बीजेपी विधायक जगन्नाथ परमार का निधन, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में जनसंघ काल 1977 और 1979 में दो बार बिधायक रहे वयोवृद्ध जगन्नाथ सिंह परमार का निधन हो गया। वह 90 साल के थे। आज उनके पैतृक गांव लामा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं राज्यमंत्री रामकेश निषाद, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, बलराम सिंह कछवाहा, धीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल पटेल, लपत सिंह, राजकुमार राज, नरेंद्र सिंह परिहार आदि नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह क्षति अपूर्ण है। ये भी पढ़ें : यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे.....
UP : 7 आईएएस के तबादले, पूजा यादव अब CDO रायबरेली

UP : 7 आईएएस के तबादले, पूजा यादव अब CDO रायबरेली

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : IAS Transfer in UP शुक्रवार दोपहर योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त भी शामिल हैं। आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी जे को अब मेरठ की मंडलायुक्त बना दिया गया है। अबतक वह बरेली में इसी पद पर तैनात थीं। सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार एसीईओ नोएडा बने उधर, आईसीडीएस निदेशक सारिका मोहन को बरेली का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को निदेशक आईसीडीएस का प्रभार सौंपा गया है। सीडीओ मुरादाबाद आनंदवर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा और सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार एसीईओ नोएडा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली...
यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे..

यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : नगर निकाय चुनाव को लेकर बांदा में हो-होल्ला तेज हो चुका है। सबसे ज्यादा तेजी सत्तारुढ़ दल बीजेपी में है। पार्टी की लगभग 1 दर्जन महिला पदाधिकारी और नेत्रियां भी चुनावी जंग के लिए तैयार बैठीं हैं। कुछ महिला नेत्रियों और दूसरे नेताओं के पोस्टर और बैनर चौराहों पर टंग चुके हैं। टिकट का तो पता नहीं, लेकिन हौंसले सभी के काफी बुलंद हैं। कई बेहद पुराने पार्टी नेता भी नगर पालिका अध्यक्ष बनने का सपना संजोय मैदान में उतरने को उतावले हैं। ज्यादातर संख्या ऐसे उम्मीदवारों की है जो जिले के बड़े पार्टी नेताओं के आश्वासनों के भरोसे हैं। हालांकि, कुछ दूसरे रास्तों से भी अपने तार जोड़ रहे हैं। अधिकारियों के सहारे प्रदेशस्तर के नेताओं से तार जोड़ रहे कुछ.. सूत्र बताते हैं कि भाजपा के कुछ नेता जिले में पूर्व में तैनात रहे अधिकारियों के भरोसे पार्टी के प्रदेशस्तरीय बड़े नेताओं से तार जो...
UP : दरोगा व 3 होमगार्डों पर मुकदमा, महिला को धमकाने का मामला

UP : दरोगा व 3 होमगार्डों पर मुकदमा, महिला को धमकाने का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला को घर में घुसकर धमकियां देने के मामले में थाने के दरोगा व तीन होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक को दी गई है। मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि पैलानी की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला निधि वर्मा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले की शिकायत की थी। महिला का आरोप था कि 19 मार्च 2020 को वह घर पर अकेली थी। राष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग के निर्देशों पर एक्शन इसी दौरान थाने का दरोगा धीरेंद्र पांडेय और होमगार्ड शंकर द्विवेदी, राम विशाल व बरदानी उसके घर आए और पति को थाने भेजने को कहा। शाम को फिर घर पहुंचे और पति को थाने न भेजने पर जातिसूचन गालियां देते हुए अभद्रता करने लगे। आयोग अध्यक्ष के आदेश पर पैलानी थाना पुलिस ने दरोगा और तीन होमगार्डके विरुद्ध मुकदमा लिखा है। विवेचना सदर पुलिस उपाधीक्षक को ...