Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

अखिलेश यादव तीसरी बार बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश यादव तीसरी बार बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। राजधानी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बताते चलें कि अखिलेश पहली बार 1 जनवरी, 2017 को विशेष अधिवेशन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद फिर 5 अक्तूबर 2017 को आगरा सम्मेलन में उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। चुनाव अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने बताया है कि इस पद के लिए 3 प्रस्ताव मिले थे। सभी में अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाने की मांग थी। उनका कहना है कि सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बताते हैं कि समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया 20 सितंबर को ही शुरू हो गई थी। तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। तीनों में अखिलेश यादव का ही नाम था। लख...
UP : डिप्टी CMO सस्पेंड, बिना ड्यूटी सैलरी पर Deputy CM ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, FIR भी..

UP : डिप्टी CMO सस्पेंड, बिना ड्यूटी सैलरी पर Deputy CM ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, FIR भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर गुरुवार को अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डा. इंदुबाला शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। डा. इंदुबाला पर आरोप है कि वह छह महीने तक बिना कार्यालय आए ही वेतन ले रहीं थीं। इसी शिकायत की जांच के बाद उनको सस्पेंड किया गया है। इतना ही नहीं डिप्टी सीएमओ डा. इंदुबाला शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर पर बनाए जा रहे थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। रजिस्टर में लग रही थी फर्जी हाजिरी हाजिरी कौन लगा रहा था और किसके इशारे पर लग रही थी। यह सब बड़ा सवाल है। उधर, डिप्टी सीेएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ वेतन रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी। इस प्रकरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर तत्कालीन सीएमओ संजय अग्रवाल के साथ-साथ ...
जब रो पड़ीं लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें..

जब रो पड़ीं लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब बेहद तेज तर्रार-सख्त और ईमानदार अधिकारी की छवि के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि शासनस्तर से लगभग हर बड़ी जांच उनको ही सौंपी जाती है, लेकिन लखीमपुर में उनका एक भावुक और ममतामयी रूप भी लोगों के सामने आया। दरअसल, धौरहरा में हुए सड़क हादसे के बाद रोशन जैकब लखनऊ से लखीमपुर पहुंचीं। वहां घायलों का अस्पताल में हालचाल जाना। इस दौरान बिस्तर पर पेट के बल लेटे एक बच्चे को देखकर भावुक हो गईं। घायल बच्चे के सिर पर हाथ रखकर बोलीं, तुमको ठीक कराएंगे उसके पास पहुंचीं और सिर पर हाथ रखकर भावुक होकर रोने लगीं। कमिश्नर रोशन से बच्चे का दर्द देखा नहीं गया। यह बच्चा धौरहरा में हुए हादसे में घायल हुआ था। उच्चाधिकारी ने बच्चे का हालचाल पूछा तो बच्चे की मां ने भी रोते हुए दर्द बयां किया। अब जब कमिश्नर हाल ले रही थीं तो डाक्टरों ने चंद मिनटों में ही उसे लखनऊ रे...
Breaking : नगर पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज, डीएम ने भेजा नोटिस, यह वजह..

Breaking : नगर पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज, डीएम ने भेजा नोटिस, यह वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के हसनपुर नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम शादाब खां के अधिकारी सीज कर दिए गए हैं। दरअसल, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद वह चुनाव लड़ी थीं। राज्यपाल ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। नीलम पर आरोप है कि सामान्य जाति से होते हुए भी उन्होंने पिछड़े वर्ग का फर्जी प्रमाणपत्र लगाया। बैकवर्ड से चुनाव लड़ीं। डीएम ने भेजा कारण बताओ नोटिस जिलाधिकारी अमरोहा ने पालिकाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जबाव मांगा है। 7 दिन में जबाव न मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी का कहना है कि राज्यपाल के निर्देशों पर हसनपुर पालिका अध्यक्ष नीलम शादाब खां के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। नोटिस दिया गया है। 7 दिन में जबाव न मिलने पर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 48 के तहत एफआआई...
UP : बांदा में हादसा, जलशक्ति राज्यमंत्री के चचेरे भाई की हादसे में मौत

UP : बांदा में हादसा, जलशक्ति राज्यमंत्री के चचेरे भाई की हादसे में मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब मंत्री के चचेरे भाई बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद परिवार के लोग उनको ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां इलाज चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, समरनीति न्यूज से बातचीत में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। वह इससे काफी दुखी हैं। जल्द ही लखनऊ से घर पहुंच रहे हैं। दो साल पहले हुई थी शादी, परिवार में कोहराम बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र में पैलानी डेरा के रहने वाले रोहित (23) पुत्र शिवनारायण उर्फ झरोखा निषाद खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। शाम को बाइक से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान पशु बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर म...
UP : 3 डाक्टरों पर दुष्कर्म के मुकदमे से खलबली, लखनऊ की लड़की के आरोपों ने चौंकाया, पढ़िए पूरी खबर..

UP : 3 डाक्टरों पर दुष्कर्म के मुकदमे से खलबली, लखनऊ की लड़की के आरोपों ने चौंकाया, पढ़िए पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ की रहने वाली एक लड़की के आरोपों से खलबली मच गई है। इस लड़की ने तीन डाक्टरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। तीन डाक्टरों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा लखनऊ की रहने वाली लड़की की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि एक डाक्टर से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया एप पर हुई। इसके बाद मिलने पर डाक्टर ने युवती से अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। अब पुलिस तीनों डाक्टरों के खिलाफ जांच कर रही है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच दरअसल, युवती का कहना है कि सोशल मीडिया पर डाक्टर से  जान-पहचान हुई और इसके बाद डाक्टर से मुलाकात हुई। वहां डाक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में एक साथी के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर मारापीटा और धमकी दी। इसके बाद किसी तरह वहां से बचकर आ गई। यह पूरा ...
Lucknow : अखिलेश यादव बोले, मेरा सपना है समाज को बांटने वाली ताकतें सत्ता से बाहर हों..

Lucknow : अखिलेश यादव बोले, मेरा सपना है समाज को बांटने वाली ताकतें सत्ता से बाहर हों..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सपना है कि समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बहुजन समाज की ताकत को साथ लाने का प्रयास किया था। हर स्तर पर त्याग भी किया था, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने तब भी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया था। कहा, 2022 में भले ही सत्ता नहीं मिली, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा उन्होंने कहा कि 2022 में समाज विचारधारा के लोगों को समाजवादी पार्टी एक मंच पर लेकर आई। अखिलेश ने कहा कि भले ही सत्ता न मिली हो, लेकिन वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा। उन्होंने कहा कि सिर्...
UP : भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

UP : भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। छह घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र में बस और डीसीएम की टक्कर से हुआ। बताया जाता है कि डीसीएम लखीमपुर से बहराइच की ओर जाते समय शारदा पुल पर अनियंत्रित हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक इसके बाद एक बस से जा टकराई। टक्कर बेहद तेज थी। बताते हैं कि बस सवार 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा। 25 को अस्पताल भेजा गया। इनमें से 6 को गंभीर हालत होने की वजह से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव ...
UP : अयोध्या में लता चौक का लोकार्पण, पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

UP : अयोध्या में लता चौक का लोकार्पण, पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्रीराम की रामनगरी अयोध्या में आज लता चौका का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि लता दीदी के स्वरों में आस्था, आध्यात्मिकता और पवित्रता गूंजती रही है। उनके गाए भजनों में दैवीय मधुरता रहती थी। पीएम मोदी ने कहा कि लता दीदी के स्वर युगों-युगों तक देश के कण-कण को जोड़े रखने का काम करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने ये सभी बातें अयोध्या में लता चौक के लोकार्पण समारोह में अपने वीडियो संदेश के जरिए कहीं। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। सीएम योगी के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री जीकिशन रेड्डी समेत कई मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर वीणा निर्माता रामसुतार से भी भेंट की। फिर रामकथा पार्क के लिए रवाना हो गए। लोकार्पण समारोह में आज मशहूर गायिका स्व. लता मंगेशकर क...
PFI का खेल खत्म, ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रतिबंध

PFI का खेल खत्म, ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रतिबंध

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : PFI Ban देश के लिए खतरा बनते जा रहे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई (PFI) का खेल खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों का संचालन करने वाले संगठन पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, यह कार्रवाई यूएपीए एक्ट के तहत की गई है। बताते चलें कि पीएफआई (PFI) एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है। ANI डोजियर के अनुसार देश के लिए खतरा बन गया था PFI 2017 में ही एनआईए (NIA) की ओर से गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर इसपर प्रतिबंध की मांग की जा चुकी थी। एनआईए डोजियर के अनुसार यह संगठन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया। इसके सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ये भी पढ़ें : Bollywood : अभिनेत्री आशा पारेश को दादा...