Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

#Accident : बिजनौर में भीषण हादसों में चार लोगों की मौत, मरने वालों में हाई स्कूल का छात्र भी शामिल

#Accident : बिजनौर में भीषण हादसों में चार लोगों की मौत, मरने वालों में हाई स्कूल का छात्र भी शामिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर में आज सोमवार को दो सड़क हादसों में एक हाई स्कूल के छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक हादसा नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वहीं दूसरा नूरपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। मरने वालों में तीन लोग बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल हुई एक महिलाको गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जिले के हैं तीनों मृतक मृतकों में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे के शिवाशंकर पाल (24) उनके बड़े भाई 32 साल के राहुल पाल तथा स्कार्पियो चालक मो. अबूबेदा के रूप में हुई है। हादसे में घायल महिला 50 वर्षीय कुसुम पत्नी स्व. मनोहर पाल हैं जो कि दोनों युवकों की मां हैं। सीओ गजेंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं श...
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ताबड़तोड़ बैठकें, अधिकारियों को दिए गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ताबड़तोड़ बैठकें, अधिकारियों को दिए गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पूरी तरह एक्शन मोड पर हैं। लगातार अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए योजनाओं में हुए कामकाज की समीक्षा भी कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की बैठक लेते हुए निर्देश दिए हैं कि अधिकारी-कर्मचारी जी तोड़ मेहनत करें। काम से अपनी छवि बदलें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में योजनाएं चल रही हैं अधिकारी और कर्मचारी वहां रात्रि विश्राम करें। कहा, कड़ी मेहनत से बदलनी है छवि दरअसल, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जल निगम सभागार में अधिकारियों की एक बैठक ली। इसमें कहा कि कड़ी मेहनत से सभी को अपनी छवि बदलनी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर नल योजना के जरिए गरीबों की सेवा का मौका दिया है। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इस अवस...
बड़ी खबर : गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे PAC जवानों पर चाकू से हमला, अल्ला-हू-अकबर के लगाए नारे

बड़ी खबर : गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे PAC जवानों पर चाकू से हमला, अल्ला-हू-अकबर के लगाए नारे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर आज दो अराजकतत्वों ने चाकू से हमला कर दिया। बताते हैं कि दोनों अराजकतत्वों ने अल्ला-हू-अकबर के नारे लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश की। एक हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पकड़े गए अराजकतत्व से पूछताछ कर रही है। मामले में एलआईयू और दूसरी जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। यह है पूरा का पूरा मामला बताते हैं कि रविवार शाम अराजक तत्व ने धारदार हथियारों पीएसी सिपाहियों पर हमला कर दिया। अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हमलावर मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट की है। बैंग से यह सामान मिला पुलिस को पकड़ गए मो. मुर्...
नाबालिग छात्र ने बनाए ट्यूशन टीचर के अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

नाबालिग छात्र ने बनाए ट्यूशन टीचर के अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक चौंकाने वाले सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग 10वीं के छात्र ने अपनी ट्यूशन टीचर के कई अश्लील वीडियो बनाए। सभी वीडियो छात्र ने बाथरूम में कैमरा छिपाकर बनाए। मामले के खुलासे के बाद ट्यूशन टीचर ने छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। छात्र के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। एक कालगर्ल से अश्लील चैटिंग भी मिली है। साथ ही पेरेंट्स के बीच होने वाले झगड़ों के वीडियो और आडियो भी मिले हैं। 5 साल से छात्र को ट्यूशन पढ़ा रही थीं टीचर दरअसल, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। वहां रहने वाले 16 साल के एक छात्र ने घर ट्यूशन पढ़ाने आने वाली टीचर के कई अश्लील वीडियो बनाए। उसने बाथरूम में कैमरा छिपाकर रख दिया। जब भी टीचर बाथरूम यूज करती थीं, उनका...
सीएम योगी को बांदा विधायक ने लिखा पत्र, लाखों बच्चों-अभिभावकों की समस्या दूर करने का अनुरोध

सीएम योगी को बांदा विधायक ने लिखा पत्र, लाखों बच्चों-अभिभावकों की समस्या दूर करने का अनुरोध

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संकट काल में हजारों-लाखों बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। नौनिहाल ही नहीं, बड़े बच्चे भी पढ़ाई से दूर हो गए। हालांकि, स्कूलों में आन लाइन पढ़ाई कराई। लेकिन सभी जानते हैं कि यह बहुत कारगर नहीं हुई। ऐसे में स्कूलों ने मनमानी फीस वसूली और अन्य भत्ते तो लिए, लेकिन अभिभावक परेशान ज्यादा हुए। बच्चे स्कूल नहीं गए, फिर भी स्कूलों ने फीस मनमाने ढंग से वसूली। फीस न देने पर कई स्कूल तो टीसी देने से ही साफ इंकार कर रहे हैं। यह समस्या बांदा के लाखों अभिभावकों के सामने है। माता-पिता परेशान हैं, लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालक टस से मस होने को तैयार नहीं। ऐसे में सीएम योगी से मांग की है कि इस दिशा में उचित निर्देश दें। मनमानी फीस पर भी जताई चिंता  ऐसे में बांदा के सदर विधायक ने ऐसे बच्चों की दूसरे स्कूलों में दाखिले के लिए टीसी और अंक पत्र अनिवार्यता समाप्त का अनुरोध सीएम योगी आदित...
Breaking news : बांदा में दो मासूमों की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking news : बांदा में दो मासूमों की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में दो मासूमों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे भैंस नहलाते समय एक गड्ढे में गहरे पानी में चले गए। दोनों का पैर फिसल गया। वे डूब गए। उनके साथ तीसरा बालक मुन्नू भी डूब गया। हालांकि, उसे बाहर निकाल लिया गया। नहाते समय मासूमों के साथ हादसा गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि ग्राम गुरेह के रामगुलाम का पुरवा में भैंस नहलाने के लिए गांव के दो बच्चे पास के खेत में बने गहरे गड्ढे पर गए थे। खेत में बने गड्ढे में डूबे दोनों बालक गड्ढे में पानी भरा था तो बच्चे उसमें नहाने लगे। दोनों भैंस पर बैठे थे। गहरे पानी में जाकर भैंस लौटने लगी। इससे बच्चे गिरकर डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो बचाव के लिए शोर...
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर चला बुल्डोजर 

कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर चला बुल्डोजर 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर के व्यवसाई मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में पीट-पीटकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के घर बुल्डोजर चला है। यह कार्रवाई हत्या कांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के लखनऊ स्थित मकान पर हुई है। बता दें कि जगत नारायण हत्या के इस मामले में पांच अन्य पुलिस कर्मियों के साथ इस समय जेल में बंद है। मामले में सीबीआई दाखिल कर चुकी है चार्जशीट मामले में सीबीआई अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बताते हैं कि आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने लखनऊ में चिनहट के सतरिख रोड पर अवैध रूप से एक मकान बनवाया हुआ था। एलडीए ने रविवार को उसके अवैध मकान पर बुल्डोजर चलाया। हालांकि एलडीए ने मकान को पूरी तरह से जमींदोज नहीं किया है। मकान की छत और पिलर सुरक्षित हैं। ये भी पढ़ें : CM Yogi in Kanpur : मुख्यमंत्री का विपक्ष पर तगड़ा हमला, मनीष की पत्नी क...
बांदा में ट्रेन के आगे कूदी महिला के चीथड़े उड़े, परिजन भी हैरान

बांदा में ट्रेन के आगे कूदी महिला के चीथड़े उड़े, परिजन भी हैरान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना आज शनिवार दोपहर की है। ट्रेन से कटकर महिला के चीथड़े उड़ गए। महिला की पहचान भी मुश्किल हो गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पाए हैं। ये भी पढ़ें : Breaking news : बांदा में दो मासूमों की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम   बताते हैं कि बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली पार्वती (48) पत्नी रामहित गुप्ता आज दोपहर खेत पर फसल काटने गई थीं। उनके साथ परिवार के बाकी लोग भी थे। इसी बीच वह घर जाने का बात कहकर वहां से निकलीं। फिर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी खुरहंड वीरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मा...
नेपाल के पीएम शेर बहादुर काशी पहुंचे, पूजन-दर्शन कर मांगी समृद्धि

नेपाल के पीएम शेर बहादुर काशी पहुंचे, पूजन-दर्शन कर मांगी समृद्धि

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर काशी पहुंचे। उनका विमान नई दिल्ली से सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। वहां सुबह सुबह 10 बजे करीब लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्‍नी अर्जू देउबा और अधिकारियों का एक दल मौजूद रहा। काल भैरव के दर्शन कर पशुपति नाथ मंदिर में माथा टेका नेपाल के पीएम देउबा ने बाबा दरबार और नेपाली मंदिर में दर्शन पूजन किए। उन्होंने ताज होटल में विश्राम किया। साथ ही सीएम योगी के साथ शिष्‍टाचार मुलाकात की। साथ ही आपसी संबंधों पर भी बातचीत की। विजिटर बुक में नेपाली पीएम ने अपना मैसेज भी लिखा। नेपाली पीएम काल भैरव मंदिर में उन्होंने हाजिरी लगाई। माथा टेका। फिर वैदिक परंपराओं के अनुसार दर्शन ...
UP : थाने में भाजपा नेता को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, दो सस्पेंड

UP : थाने में भाजपा नेता को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, दो सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : दो परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़ा पुलिस तक पहुंचा। वहां बीजेपी के एक नेता जी भी बीच-बचाव करने जा पहुंचे। बात-बात में नेता जी पुलिस से उलझ गए। दरोगा ने उनको थप्पड़ जड़ दिया। गालियां दी और अभद्रता भी की। बीजेपी के बाकी नेताओं को पता चला तो हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक ने दो दरोगाओं को निलंबित करते हुए मामले में जांच बैठाई है। पूरा प्रकरण सुल्तानपुर जिले का है। भाजपा खेमे में इसे लेकर काफी गहमागहमी और नाराजगी रही। हालांकि, एसपी की कार्रवाई से अब मामला पूरी तरह से शांत हो गया है। हंगामे के बाद एसपी ने की कार्रवाई बताया जाता है कि कुरेभार थाना क्षेत्र के जूडापट्टी गांव निवासी बृजभूषण मिश्र भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। वह पास के गांव में दो परिवारों के झगड़े में मध्यस्थ की भूमिका निभाने कुरेभार थाने पहुंचे। वहां दरोगा जीतलाल सरोज से मामले की जानकारी करने की कोशिश की।...