Breaking : बांदा में घर से निकले इकलौते बेटे का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
समरनीति न्यूज, बांदा : बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। घर से सामान लेने निकले एक 13 साल के लड़के का शव मिला है। परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। लड़के का नाम संदीप था। उसके पिता मूलचंद कुशवाह हैं। वह मटौंध कस्बे में परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि मरने वाला लड़का दो बहनों में एकलौता भाई था। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं सीओ सिटी राकेश सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।
परिवार में इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
हालांकि, उनका कहना है कि किसी जानवर के हमले में शायद बच्चे की जान गई हो। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। परिजनों का कहना है कि बीती शाम संदीप घर से सामान लेने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
ये भी पढ़ें : हद कर दी : बच्ची के...

