Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

चित्रकूट के थाने में RSS पदाधिकारी से भिड़े दरोगा और 3 सिपाही, चारों सस्पेंड

चित्रकूट के थाने में RSS पदाधिकारी से भिड़े दरोगा और 3 सिपाही, चारों सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : जिले की कर्वी कोतवाली में एक विवाद के मामले में जानकारी करने पहुंचे आरएसएस पदाधिकारी के साथ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता, मारपीट और गाली-गलौज कर दी। परिचय देने के बावजूद थाने में पुलिसिया रुआब कम नहीं हुआ। बहरहाल मामले ने तूल पकड़ा। अन्य भाजपा नेता और संघ पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। बताते हैं कि इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौके की नजाकत को समझा और दरोगा व तीनों सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले की जिले में काफी चर्चा है। वहीं जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्वी कोतवाली का मामला, एएसपी को जांच पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है कि एक व्यक्ति से मारपीट, अभद्रता के मामले में कर्वी कोतवाली के दरोगा चंद्रमणि पांडे, सिपाही हरिओम, शरद, अभिषेक को निलंबित किया गया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मामले...
उन्नाव में अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ पहले जमकर पी शराब, फिर महिला कर्मी से छेड़छाड़, अब कार्रवाई का डंडा

उन्नाव में अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ पहले जमकर पी शराब, फिर महिला कर्मी से छेड़छाड़, अब कार्रवाई का डंडा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के उप निदेशक सूचना के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा उन्नाव कोतवाली में दर्ज हुआ है। बताते हैं कि आरोपी उप निदेशक सूचना उन्नाव जिले में आहरण वितरण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। बताते हैं कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर हुई है। नगर मजिस्ट्रेट ने पीड़िता को साथ में कोतवाली ले जाकर तहरीर दिलाई। जिलाधिकारी ने उप निदेशक सूचना के साथ उन्नाव के विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई का डंडा चलने से सरकारी महकमों में खलबली मची हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी अधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। उन्नाव में उप निदेशक सूचना है आरोपी सुधीर कुमार गुप्ता बताया जाता है कि आरोपी सुधीर कुमार गुप्ता कानपुर में उप निदेशक सूचना के पद पर कार्यरत है। उसके पास उन्नाव जिले के आहरण-वितरण अधिकारी ...
बरेली में CM Yogi को गोली चलने की धमकी देने वाले सपा MLA शहजील के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

बरेली में CM Yogi को गोली चलने की धमकी देने वाले सपा MLA शहजील के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोलियां चलने की धमकी देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजील इस्लाम के पेट्रोल पंप पर भी बुलडोजर चल गया है। हाल ही में बरेली सपा विधायक शहजील इस्लाम ने सीएम को लेकर विवादित बयान दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से बोली निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली निकलेगी। इस बयान की काफी निंदा हुई थी। विपक्षी दलों ने कहा था कि सपा के नेता सिर्फ मरने-मारने की बातें करते हैं। बिना नक्शा पास कराए बना रखा था पेट्रोल पंप सपा विधायक शहजील के खिलाफ हिंदू वाहिनी के नेता की ओर से एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हालांकि, सपा नेताओं और विधायकों के विवाविद बयान कोई नई बात नहीं हैं। कभी गोलियां चलाने की बात करना तो कभी अधिकारियों से हिसाब चुकाने की बातें सपा नेता करते रहे हैं। ये भी पढ़ें : खौफनाक : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए संबंध....
दर्दनाक : बांदा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत 3 की मौत

दर्दनाक : बांदा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत 3 की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की असमय मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, एक 15 साल का लड़का भी शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले भइयालाल के बेटे अमित (15) पुत्र भइयालाल की तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। पहली घटना बताया जाता है कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब हो रहा। मृतक के ताऊ मुन्ना ने बताया कि अमित दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता की बीते वर्ष मौत हो चुकी है। दूसरी घटना इसी तरह चिल्ला थाने के पलरा गांव की रहने वाली शिवदुलारी (51) पत्नी शिवकरन खेत गई थीं। वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र कमलेश का कहना है कि परिवा...
UP : एसएसपी ने ट्रैफिक दरोगा की बाइक का किया चालान, महकमे में खलबली

UP : एसएसपी ने ट्रैफिक दरोगा की बाइक का किया चालान, महकमे में खलबली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : आम लोगों को यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिर पुलिस चालान करके कार्रवाई करती है। आपके कई बार देखा, सुना और पढ़ा होगा। लेकिन, खुद ट्रैफिक पुलिस को भी नियम तोड़ने पर कार्रवाई का सामना करने पड़े तो बात चौंकाने वाली हो जाती है। बुधवार रात प्रयागराज में ऐसा ही हुआ। इसके बाद पूरे महकमे में खलबली मच गई। दरअसल, प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कालिंदीपुरम तिराहे के पास कानून व्यवस्था की स्थिति देखने के लिए दौरा किया। प्लेट से मिटा था नंबर, 5 हजार का चालान वहां खुद ट्रैफिक के दरोगा जवाहर सिंह की सरकारी बाइक से नंबर मिटा हुआ था। बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा था। उस समय एसएसपी अजय कुमार शहर में पैदल गश्त करके कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले रहे थे। उनकी नजर दरोगा की बाइक पर पड़ी तो दरोगा को बुलाकर इस बारे में पूछताछ की। ये भी पढ़ें : बांदा में 500 रुपए के लिए 13 स...
बांदा में जहरखुरानों का शिकार बने इंदौर के तीर्थ यात्री पवन जैन,  दो दिन मौत से जंग लड़ने के बाद सांसें थमीं

बांदा में जहरखुरानों का शिकार बने इंदौर के तीर्थ यात्री पवन जैन, दो दिन मौत से जंग लड़ने के बाद सांसें थमीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तीर्थ यात्रा से वापस घर लौट रहे वृद्ध को जहरखुरानों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बांदा के अतर्रा रेलवे स्टेशन पर उतरा गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। 2 अप्रैल से आज 6 अप्रैल तक वह जिंदगी और मौत से जूझते रहे। आज बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सूचना पाकर मृतक के परिजन बांदा आ गए हैं। बताते हैं कि इंदौर के तिलक नगर के रहने वाले पवन जैन (70) पुत्र हुकुमचंद्र जैन तीर्थ यात्रा करने घर से निकले थे। ट्रेन से घर लौटते समय जहरखुरानों का बने शिकार वहां से ट्रेन से लौट रहे थे। इसी बीच जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उनका सामान लेकर गायब हो गए। उधर, अन्य यात्रियों की सूचना पर उन्हें बांदा के अतर्रा स्टेशन पर उतारा गया। वह अर्द्धविक्षिप्त हालत में थे। कुछ लोगों ने उन्हें जिल...
बांदा में 500 रुपए के लिए 13 साल के बच्चे का कत्ल, हत्यारोपी ने बेखौफ कबूला जुर्म

बांदा में 500 रुपए के लिए 13 साल के बच्चे का कत्ल, हत्यारोपी ने बेखौफ कबूला जुर्म

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : इंसान छोटे से लालच के लिए किस हद तक गिरता जा रहा है। इसका अंदाजा बांदा की इस घटना से लगाया जा सकता है। एक युवक ने 500 रुपए के लिए 13 साल के बच्चे की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। फिर बच्चे के शव को नाले में फेंककर फरार हो गया। हालांकि, उसका जुर्म ज्यादा देर नहीं छिपा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बेखौफ होकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। एक-एक करके पूरी बात भी बताई। इस तरह चंद घंटों में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि यह सोचा नहीं जा सकता, कि 500 रुपए के लिए कोई व्यक्ति इस हद तक जा सकता है। बीती शाम हुआ लापता, आज सुबह मिला शव बताते चलें कि मटौंध कस्बे के बैबे थोक के रहने वाले मूलचंद्र कुशवाह का 13 साल का बेटा संदीप मंगलवार शाम को घर से...
खौफनाक : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए संबंध..FIR

खौफनाक : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए संबंध..FIR

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक एड्स संक्रमित महिला की ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। महिला ने पारिवारिक खुन्नस में अपने जेठ के नाबालिग 15 साल के लड़के को झांसे में फांस लिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला जानती थी कि वह एड्स संक्रमित है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट से तहत मामला दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है। लोगों का कहना है कि महिला इतनी खौफनाक साजिश करेगी, यह सोचा भी नहीं जा सकता है। पारिवारिक खुन्नस में चाची की खौफनाक साजिश दरअसल, यह पूरा मामला उतराखंड के उद्यमपुर जिले के रुद्रपुर का है। वहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 23 साल की महिला ने अपने नाबालिग भतीजे को झांसे में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कह...
बांदा में भाजपा नेता दलजीत सिंह बोले, योगी सरकार की बड़ी पहल है विद्यार्थियों को स्मार्टफोन

बांदा में भाजपा नेता दलजीत सिंह बोले, योगी सरकार की बड़ी पहल है विद्यार्थियों को स्मार्टफोन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी क्षेत्र के जसपुरा में आज प्रहलाद सिंह स्मारक महाविद्यालय में एक कार्यक्रम के तहत छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता दलजीत सिंह रहे। पूर्व विधायक ने करीब 130 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार की यह बड़ी पहल है, जब छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहे हैं। जसपुरा के महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण भाजपा नेता दलजीत सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने यह बेहद उपयोगी कदम उठाया है। इसका लाखों विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। निश्चित रूप से यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य में ऊंची उड़ान भरने में बड़ा सहारा देगी। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, जसपुरा के एसपी सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा ...
कानपुर में कारोबारी दंपती ने महामंडलेश्वर प्रखर महाराज के खिलाफ लिखाया बेटी से दुष्कर्म व बंधक बनाने का मुकदमा

कानपुर में कारोबारी दंपती ने महामंडलेश्वर प्रखर महाराज के खिलाफ लिखाया बेटी से दुष्कर्म व बंधक बनाने का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक दंपती ने हरिद्वार में स्थित आश्रम के महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज और उसके एक गुर्गे के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद प्रखर जी और उसका गुर्गा बेटी को जबरन हरिद्वार के आश्रम में ले जाकर बंधक बनाकर रखे हुए है। दंपती ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से शिकायत की। इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखा है। कानपुर के किदवई नगर थाने में दर्ज हुआ मामला मंगलवार को पुलिस ने किदवईनगर थाने में प्रखर जी और उसके गुर्गे के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस हरिद्वार के आश्रम जाएगी। किदवई नगर का कारोबारी दंपती लंबे समय से परेशान मामले में किदवईनगर क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी की पत्नी का कहना है कि 12 फरवरी 2020 को हरिद्वार स्थित एक आखाड़े के महामंडलेश्वर ...