बड़ी खबर : बांदा में एसओ मटौंध सस्पेंड, कई और थानेदार इधर से उधर
समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध एसओ को एक बच्चे के लापता होने के मामले में कर्तव्यहीनता और लापरवाही काफी भारी पड़ी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एसओ को निलंबित कर दिया है। मटौंध थाना क्षेत्र में एक 13 साल के बच्चे संदीप कुशवाह की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। कई और थानेदारों के तबादले किए हैं।
परिजनों से कहा, सुबह आना फोटो लेकर
बताते हैं कि मटौंध में बच्चे के माता-पिता रात में ही थाने पर मासूम के लापता की सूचना लेकर पहुंचे थे, लेकिन थानाध्यक्ष गौर ने गैरजिम्मेदारी दिखाते हुए उनको यह कहकर लौटा दिया कि सुबह फोटो लेकर आना। तब कार्रवाई होगी। सुबह बच्चे का शव मिला था। मामले में एसपी ने एसओ की लापरवाही पकड़ी। बाद में उसे सस्पेंड कर दिया।
बदौसा, बबेरू-तिंदवारी के भी थानेदार बदले
बच्चे के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिक...
