दरिंदगी : नौकरानी को बेहोश कर गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घर पर खाना बनाने आने वाली नौकरानी को बेहोश करके गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उधर, पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बताते हैं कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने युवती को होश आने पर विरोध जताया तो उसे बुरी तरह से पीटा भी। डरी सहमी पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी जानकारी की। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
घर पर खाना बनाने जाती थी पीड़ित युवती
बताते चलें कि गुड़ंबा की रहने वाली युवती घरों में खाना बनाने का काम करती है। वह गुडंबा सेक्टर-जे में स्थित मकान में भी खाना बनाती थी। उस मकान में हैदराबाद तेलंगाना के विरगेतुकाराम, मनीष शर्मा तथा दिल्ली संगम विहार के गुलाब शर्मा और उसका भाई आकाश रहते थे। ...


