Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत और 3 घायल

बांदा में दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत और 3 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र मे ओरन रोड पर छिछोलर गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार रानीपुर के रहने वाले इंदल यादव (32) पुत्र बाबूलाल अपने साथी कालका यादव (21) के साथ बाइक से कमासिन बाजार करने जा रहे थे। हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती बताते हैं कि बाइक से इंदल बाजार करने जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर से इंदर की मौत हो गई। वहीं लवलेश (22), अजय (25) निवासी छिलोलर (कमासिन) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। वहां से तीनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को ...
सीतापुर : 28 महीने बाद जेल से छूटे आजम खान, शिवपाल भी पहुंचे

सीतापुर : 28 महीने बाद जेल से छूटे आजम खान, शिवपाल भी पहुंचे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत के बाद आज शुक्रवार सुबह 8 बजे आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो गए। गुरुवार को उनकी रिहाई का फरमान जेल नहीं पहुंच सका था। इसलिए वह रिहा नहीं हुए थे। आज उनकी रिहाई से पहले आजम के दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब के साथ प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी सीतापुर जेल से रिसीव करने पहुंचे। वहां तीनों ने जेल के बाहर आजम को रिसीव किया। सपा विधायक के घर पहुंचे आजम इसके बाद आजम को लेकर रवाना हो गए। जेल से रिहा होने के बाद आजम सीतापुर में पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे। वहां कुछ देर रुके। बता दें कि आजम को हिदायत दी गई है कि वह मीडिया से बात न करें। यही वजह रही कि उनकी कार का शीशा नीचे नहीं हुआ। 28 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम अपने बेटों के साथ रिहा होकर रामपुर रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल...
करनी का फल : नवजोत सिंह सिद्धू को सश्रम कारावास

करनी का फल : नवजोत सिंह सिद्धू को सश्रम कारावास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज मामले में तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल, रोड रेज का यह मामला वर्ष 1988 का है। अदालत से सिद्धू को इस मामले में पहले राहत मिल गई थी। लेकिन रोड रेड में मारे गए बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार ने रिव्यू पिटीशन दाखिल की। सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामले में पहले सिद्धू बचते रहे। रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला लेकिन अब अदालत ने उनको जेल भेजा है। बताते चलें कि आईपीसी की धारा 232 के तहत पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर 34 साल पहले यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें अधिकतम एक साल की सजा का ही प्रावधान है। इसके साथ ही अब पंजाब पुलिस सिद्धू को हिरासत में लेकर जेल भेजेगी। सिद्धू की पिटाई से हुई थी 65 साल के बुज...
कानपुर डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा, बूढ़े बाप ने की थी बेटे और बहू की हत्या

कानपुर डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा, बूढ़े बाप ने की थी बेटे और बहू की हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह पति-पत्नी की दर्दनाक ढंग से हुई हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। जितना डरावना यह हत्या कांड है, उतना ही खौफनाक खुलासा भी है। पुलिस ने मृतक युवक के बूढ़े बाप को दंपती के हत्या कांड में गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूलने के साथ ही अजीबो-गरीब कारण भी बताया है। बेटे और बहू के हत्यारोपी वृद्ध की उम्र लगभग 70 साल बताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दोहरे हत्या कांड के खुलासे से सभी हैरान हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि कोई पिता ऐसा भी कर सकता है। खासकर हत्या की जो वजह बता रहा है, वह भी स्पष्ट नहीं हैं। यह था पूरा मामला बजरिया के रामबाग में रहने वाले शिवम तिवारी (27) और उनकी पत्नी जूली (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थ...
बांदा : बिजली-पानी संकट पर सांसद-विधायक ने अफसरों के साथ की बैठक

बांदा : बिजली-पानी संकट पर सांसद-विधायक ने अफसरों के साथ की बैठक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत व्यवस्था लगभग धड़ाम है। इससे पेयजल व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई है। जनता परेशान हैं। सासंद आरके सिंह पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बिजली-पानी को लेकर व्यवस्था में सुधार करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली-पानी की व्यवस्था खराब होने से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। नेताओं ने बिजली अधिकारियों से जर्जर विद्युत लाइनें बदलने के साथ डबल लाइन बिछाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भूरागढ स्थित इंटेकबेल का मौके पर जा कर निरीक्षण भी किया। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक, ...
सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, अंतरिम जमानत  

सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, अंतरिम जमानत  

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : सुप्रीम कोर्ट से आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आजम को अंतरिम जमानत दे दी है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के कोतवाली से जुड़े एक मामल में अदालत ने आजम को जमानत दी है। साथ ही निचली अदालत से नियमित जमानत के लिए दो सप्ताह का समय भी दिया है। 26 महीनों से सीतापुर जेल में हैं बंद बताते चलें कि अदालत ने इस मामले में पहले ही सुनवाई कर ली थी। फैसला सुरक्षित रख लिया था। आजम खान 80 से ज्यादा मामलों में बीते 26 महीनों से सीतापुर की जेल में बंद हैं। आजम को अबतक 88 मामलों में जमानत मिली है। अब 89वें मामले में जमानत के लिए ट्रायल शुरू होना था। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का प्रयोग करते हुए आजम को जमानत दे दी। ये भी पढ़ें : आजम खान ने दिया जयाप्रदा पर भद्दा बयान, सियासी हलके में मचा भूचाल, महिला आयोग भी सख्त.....
कानपुर में डबल मर्डर : पति-पत्नी की गला काटकर हत्या, घर के अंदर ही कोई हत्यारा..

कानपुर में डबल मर्डर : पति-पत्नी की गला काटकर हत्या, घर के अंदर ही कोई हत्यारा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में पति-पत्नी के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। शहर में बजरिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्याकांड का खुलासा उस समय हुआ जब आज सुबह आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद अंदर झांका तो पति-पत्नी के शव पड़े थे। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल लूट के लिए हत्याओं का अंदेशा प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या कांड के पीछे लूटपाट को वजह मान रही है। हालांकि, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।बताया जाता है कि रामबाग में रहने वाले शिवम तिवारी (27) चाय व चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनके पिता दीप कुमार, पत्नी जूली (25) और भाई मोनू रहते हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या...
लखनऊ में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति बोला..

लखनऊ में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति बोला..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज एक 9 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत हुआ। दरअसल, पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि पत्नी का करेक्टर ठीक नहीं था। इसलिए उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। उधर, पुलिस भी हत्यारोपी पति के जुर्म कबूलने और थाने पहुंचने को लेकर हैरान रह गई। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। पत्नी पर बेवजह का शक करता था पति मौके पर पहुंचकर पीजीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज रही है। बताते हैं कि मऊ जिले की रहने वाली सरिता (34) और कृष्ण कुमार उर्फ छोटू ने 9 साल पहले लव मैरिज की थी। छोटू राजमिस्त्री का...
बांदा में दो पुलिस मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली, 10 गिरफ्तार

बांदा में दो पुलिस मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली, 10 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में चोरों के एक गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ये लोग गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताते हैं कि एसओजी और बिसंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर राज्यीय ईनामी समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि बदमाशों के हवाले से कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पकड़े गए अपराधी फेरी लगाकर अपना टारगेट तलाशते थे। फिर रात में उसी घर पर जाकर चोरी की घटना करते थे। चारों बदमाशों को ले जाया गया जिला अस्पताल घायल बदमासों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताते हैं कि पुलिस अभी और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल और बिसंडा इंस्पेक्टर कृष्ण...
Breaking : बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक, बेटे समेत 6 के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत संगीन धाराओं में मुकदमा

Breaking : बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक, बेटे समेत 6 के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत संगीन धाराओं में मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शहर के नामी निजामी टेंट हाउस के मालिक शाहिद अली निजामी, उसके बेटे अरशद अली निजामी समेत 6 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने इन लोगों पर पत्नी से दुष्कर्म कर गायब करने का आरोप लगाया है। आरोप काफी संगीन हैं। दरअसल, पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह सऊदी अरब में काम करने गया था। इसी बीच उसका बना बनाया पूरा परिवार उजाड़ दिया गया। पत्नी को गायब कर दिया। घर का सामान तक उठा ले गए। मामले में पुलिस ने नहीं सुनी। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। नशीली दबा खिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप इसी बीच एक आरोपी राहत अली पुत्र आशिद अली ने उसकी पत्नी के साथ नशीली दबा खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी उनका दूर का रिश्तेदार भी है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फोन पर उनको...