ज्ञानवापी सर्वे : अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के पास ऐसे मुद्दों का कैलेंडर जो चुनावी समय में ही उठाए जाते
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे और उससे जुड़े विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी के पास ऐसे मुद्दों का पूरा कैलेंडर है जो सिर्फ चुनावी समय में ही उठाए जाते हैं। ऐसा जानबूझकर किया जाता है, ताकि आम जनता का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जाए ही नहीं। सपा मुखिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर पहुंच रहे हैं। महंगाई दर सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
कहा, अब 'एक राष्ट्र एक व्यापारी' पर अमल कर ही भाजपा
इसलिए ऐसे मुद्दों को उठाया जा रहा है, ताकि महंगाई पर जवाब न देना पड़े। कहा कि बीजेपी के पास ऐसे मुद्दों का पूरा कैलेंडर है जो चुनाव आने पर उठाए जाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी कंपनियां बेची जा रही हैं और मंदिर-मस्जि...


