Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP Weather News : यूपी के इन जिलों में आज बूंदाबांदी, कल झमाझमा बारिश की संभावना

UP Weather News : यूपी के इन जिलों में आज बूंदाबांदी, कल झमाझमा बारिश की संभावना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भीषण तपती गर्मी ने इस बार सभी को परेशान कर दिया है। लोग जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं। लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग की माने तो जल्द ही यूपी में मौसम बदलने वाला है। लखनऊ समेत कई जिलों में आज बूंदाबांदी होगी। इससे तापमान नीचे गिरेगा। वहीं कल कई जिलों में झमाझम बरसात होगी। शनिवार रात बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का हालांकि, शनिवार रात हल्की बारिश होने से भी तापमान में गिरावट महसूस की गई है। उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में रविवार को आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्‍ता का कहना है कि सोमवार को पूरे प्रदेश में झमाझम बरसात होने की संभावना है। ये भी पढ़ें : UP : सेल टैक्स विभाग का 48 घंटे वाला तगड़ा एक्शन, लखनऊ-कानपुर में 141 ट्रकों से करोडों की कर चोरी पकड़ी  लखनऊ की बात करें तो शनिवार देर रात...
ओरछा महोत्सव में बांदा की बेटियों ने मचाई धूम, अवार्ड जीते

ओरछा महोत्सव में बांदा की बेटियों ने मचाई धूम, अवार्ड जीते

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की बेटियों ने मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रहे सात दिवसीय राजा राम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी। देश भर से आए अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। बांदा की बेटी मिस बुंदेलखंड रहीं नेहा कश्यप को नृत्य प्रस्तुति पर अवार्ड दिया गया। ओरछा महोत्सव में दिखाई अपनी कला बांदा की एक डांस स्टूडियो की बालिकाओं की टीम ने वहां अपनी कला दिखाई। बातते हैं कि अमायरा और भाव्या का लवकुश कांड खास रहा। लोगों ने खूब सराहना की। भरत नाट्यम से पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी गई। ये भी पढ़ें : बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत  दरअसल, इस महोत्सव का आयोजन यूपी सांस्कृतिक बोर्ड अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व हुआ। प्रतिभागी बालिकाओं को मध्यप्रदेश के मंत्री कौशल किशोर और राजा बुंदेला ने प्रमाणपत्र दिया। निर्द...
बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक-बेटे पर दुष्कर्म-अपहरण के मुकदमे मामले में नया मोड़, पुलिस बोली..

बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक-बेटे पर दुष्कर्म-अपहरण के मुकदमे मामले में नया मोड़, पुलिस बोली..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के निजामी टेंट हाउस मालिक, उनके बेटे समेत 6 लोगों के खिलाफ महिला के अपहरण, दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट से आदेश होने के 5 दिन बाद मामले में मुकदमा लिखने वाली कोतवाली पुलिस ने मीडिया में मामला आने के बाद काफी तेजी पकड़ी। गायब महिला के 161 के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में उसी दिन कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज करा दिए हैं। हालांकि, अमूमन ऐसा होता नहीं है कि एक ही दिन में 161 और 164 के बयान भी दर्ज हो जाएं। पुलिस ने बताईं ये बातें पुलिस ने बताया कि गायब बताई जा रही महिला का कहना है कि वह अपनी मर्जी से दूसरे युवक के साथ गई थी। उसपर कोई दवाब नहीं है। हालांकि, सऊदी से लौटे महिला के पति का कहना है कि पुलिस बयान लेते समय महिला से न तो उसे मिलवाया। न ही उसके दोनों छोटे बच्चों से आमना-सामना कराया। महिला के पति का आरोप है कि उ...
लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, विरोध पर पीटा

लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, विरोध पर पीटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में छात्रा से रेप और उसका अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ के डी फार्मा के छात्र ने कानपुर के एक होटल में छात्रा को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। बाद में वहां से भाग निकला। बदहवास हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची। अब छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। वहीं छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बताते हैं कि छात्रा की आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत होने लगी। मिलने आने पर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दे डाला। झांसा देकर ले गया छात्रा को साथ होटल चकेरी इलाके में रहने वाली एक 16 साल की छात्रा को 21 मई को लखनऊ के रहने वाले उसके दोस्त वीरेंद्र ने जेड स्क्वॉयर में मिलने बुलाया। वहां उसने छात्रा से कह...
कानपुर : दवाओं के मूल्य नियंत्रण पर सरकार और दवा व्यारियों का सेमिनार संपन्न

कानपुर : दवाओं के मूल्य नियंत्रण पर सरकार और दवा व्यारियों का सेमिनार संपन्न

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जीवन रक्षक दवाओं के आम लोगों तक कम से कम मूल्य में पहुंचने और इनके अधिकतम मूल्यों को नियंत्रित करने की दिशा में कई अहम कदम उठा रही है। इसी विषय पर कानपुर में केंद्र सरकार के एनपीपीए और यूपी सरकार के एफएसडीए तथा कानपुर दवा व्यापारियों की संस्था दि फुटकर दवा व्यापार मंडल/दवा व्यापार मंडल (थोक) के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सेमिनार का आयोजन किया। अतिथियों ने सरकार के प्रयासों पर डाला प्रकाश इस सेमिनार में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महेश त्रिवेदी, मुख्य अतिथि एके. जैन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्रजेश यादव, संदेश मौर्या, पियूष शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर श्रीमति प्रियंका मिश्रा, सदस्य विवेक पांडे और विमल पांडे आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि श्री द्विवेदी ने सरकार द्...
UP : सेल टैक्स विभाग का 48 घंटे वाला तगड़ा एक्शन, लखनऊ-कानपुर में 141 ट्रकों से करोडों की कर चोरी पकड़ी

UP : सेल टैक्स विभाग का 48 घंटे वाला तगड़ा एक्शन, लखनऊ-कानपुर में 141 ट्रकों से करोडों की कर चोरी पकड़ी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर टैक्स चोरी के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति का पालन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव राज्यकर के निर्देशों पर आयुक्त राज्य कर श्री मति मिनिस्ती एस. के मार्ग निर्देशन में प्रदेश में विशेष अभियान चलाया गया। 17, 18 मई और 19 व 20 मई की रात को चले 48 घंटे के अभियान में लखनऊ और कानपुर जोन में कुल 141 गाड़ियों को पकड़ा गया। करीब 100 अफसरों की टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई इस काम में अपर आयुक्त ब्रजेश मिश्रा, अरविंद कुमार, केके उपाध्याय, श्रीमति भारती योगेश आदि शामिल रहे। बताया जाता है कि कानपुर की कुल 14 टीमों ने लगभग 70 वाहनों समेत लखनऊ जोन मिलाकर कुल 141 टैक्स चोरी के वाहन पकड़े गए। इनमें ज्यादातर दिल्ली रोड, मध्यप्रदेश और बिहार को जाने वाले वाहन शामिल रहे। ट्रकों में मसाला, सुपाड़ी, तंबाकू, सरिया, स्क्रैप, आयरन स्टील और परचून...
बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत

बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नूडल्स लेकर जा रहे एक कंटेनर में 11 हजार वोल्ट का करंट उतरने से आग लग गई। इससे कंटेनर के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की जानकारी पर सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। घटना बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास फायर स्टेशन के नजदीक हुई। मृतक चालक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह के रहने वाले बड़े लाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध हालात में बालू खदान पर युवक की मौत, गंभीर आरोप  ...
लखनऊ : यूपी विधानसभा ई-विधान प्रणाली का लोकसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

लखनऊ : यूपी विधानसभा ई-विधान प्रणाली का लोकसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानमंडल की कार्यवाही आज शुक्रवार से पूरी तरह से पेपर लेस हो गई। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कार्य का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। यूपी विधान भवन पहुंचे श्री बिड़ला ने ई-विधान प्रणाली का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष भी रहे मौजूद इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री व सदस्य भी सदन में मौजूद रहे। इसके साथ ही यूपी विधान सभा पूरी तरह से अब पेपर लेस हो गई है। यह अपने आप में बड़ी बात है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहीं ये खास बातें ई-विधान प्रणाली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधान मंडल का प्रमुख कार्य कानून बनाना है। ये भी पढ़ें : लखनऊ में पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों संग की ब...
लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छापे में पकड़ीं करोड़ों की एक्सपायर्ड दवाएं

लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छापे में पकड़ीं करोड़ों की एक्सपायर्ड दवाएं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार दुरुस्त करने में जुटे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने शुक्रवार को राजधानी में उप्र मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड के वेयर हाउस पर छापा मारा। वहां 16.40 करोड़ की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं। इनमें कई कीमती दवाएं शामिल हैं। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जिला अस्पतालों को सप्लाई होनी थीं दवाएं पकड़ी गईं एक्सपायर दवाओं में दिल की दवा टेलीमीसार्टन, आइ ड्राप, ग्लूकोज की बोतलें और कोरोना की दवाएं बड़ी मात्रा में कूड़े जैसे हालात में मिलीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वेयरल हाउस में दवाएं रखते हैं। वहां पर भीषण गंदगी और धूल मिली। जांच के लिए डिप्टी सीएम ने की कमेटी गठित इसपर डिप्टी सीएम बिफर गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार...
बांदा में संदिग्ध हालात में बालू खदान पर युवक की मौत, गंभीर आरोप

बांदा में संदिग्ध हालात में बालू खदान पर युवक की मौत, गंभीर आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बालू खदानों पर लोगों की संदिग्ध हालात में मौत होना कोई नई बात नहीं है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। एक युवक की पैलानी थाना क्षेत्र में स्थित रेहूंटा खदान में बुलडोजर से दबकर मौत हो गई। परिवार के लोग घटना में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पुलिस ने बुलडोजर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शहर के किलेदार का पुरवा गल्ला मंडी में रहने वाले रामबरन राजपूत का बेटा दीपक (22) पैलानी की रेहूंटा खदान पर ट्रक पर मौरंग भरवाने गया था। घटना से परिजन बेहाल हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बोली, तहरीर मिलने पर मुकदमा कहा जा रहा है कि बुलडोजर सिर में लगने से उसकी मौत हो गई। खलासी ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जानकारी हुई तो परिजनों को सूचना दी ग...