Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में कपड़ा व्यवसाई ने जहर खाकर दी जान, यह है वजह..

बांदा में कपड़ा व्यवसाई ने जहर खाकर दी जान, यह है वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक कपड़ा व्यवसाई ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में व्यवसाई को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि कपड़ा व्यवसायी संतोष शिवहरे का बेटा सुशील (27) गांव में कपड़े का व्यवसाए करता था। बीती रात उसने घर का कमरा बंद किया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार में कोहराम मच गया है। घटना का कारण कर्ज में डूबना बताया जा रहा है। परिजन बोले, कर्ज से था परेशान व्यवसाई के जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर उनकी पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डाक्टर सुशील ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सुनील शिवहरे का कहना है कि उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। कोरोना काल में उसने काम नुकसान में गया। कर्ज से परेशान था। इसलिए स...
अभियंता का खुलेआम ड्यूटी पर बीयर पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड

अभियंता का खुलेआम ड्यूटी पर बीयर पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : ड्यूटी पर खुलेआम एक सहायक अभियंता को बीयर पीना का ठसका भारी पड़ गया। दरअसल, यह सहायक अभियंता महोदय फिल्मी अंदाज में ड्यूटी के दौरान कार्यालय में बीयर पी रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो कार्रवाई का डंडा चला। मामले को लेकर विभाग में दिनभर चर्चा होती रही। वहीं कार्रवाई से खलबली मच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित बताते हैं कि केस्को एमडी ने सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया है। हालांकि, समरनीति न्यूज ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, केस्को एमपी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। ये भी पढ़ें : Big Breaking : कानपुर में गुमटी नंबर-5 में भीषण आग, 5 गाड़ियां काबू करने में जुटीं बताया जाता है कि केस्को जरीब...
शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप

शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिले में एंटी करप्शन टीम ने आज खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के दफ्तर पर छापा मारा। वहां विभाग के एक बाबू जितेंद्र श्रीवास्तव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताते हैं कि पकड़ा गया बाबू खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर हथगाम और हसवा ब्लाक का काम देख रहा था। एंटी करप्शन की टीम की कार्रवाई से खलबली मच गई। शिक्षिकों के बीच इसे लेकर चर्चाएं छिड़ी रहीं। चर्चा रही कि उक्त लिपिक की पहले भी इस तरह की शिकायतें थीं। ये भी पढ़ें : इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट ने उड़ाए पुलिस के भी होश, युवती के साथ दो गिरफ्तार-हजारों की नगदी भी.. उसकी शिकायत की गई थी। आरोप है कि वह एरियर भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा था। बताते हैं कि एंटी करप्शन टीम ने शिक्षक को रुपए दिए। इसके बाद मुख्यालय भेजा। वहां लिपिक ने जैसे ही रिश्वत के रुपए लिए टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिकायत करने वाले शिक्षक...
बांदा में रफ्तार बनी काल, एक की जान गई-वाहनों के उड़े चीथड़ें

बांदा में रफ्तार बनी काल, एक की जान गई-वाहनों के उड़े चीथड़ें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा :  जिले में टांडा-बांदा हाईवे पर छापर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सुल्तानपुर के रहने वाले खड़सा गांव के रामलखन (24) की मौत हो गई। बताते हैं कि वह मंगलवार को तड़के सुबह बालू लादकर ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर छापर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी तेज थी ट्रकों के केबिन बुरी तरह से पिचक गए। उसमें फंसे चालक रामलखन को मुश्किल से बाहर निकाल जा सका। तबतक उसकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद किसी तरह बचे ट्रक खलासी मोहित पुलिस और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें : बांदा में गैंगरेप : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी...
Big Breaking : कानपुर में गुमटी नंबर-5 में भीषण आग, 5 गाड़ियां काबू करने में जुटीं

Big Breaking : कानपुर में गुमटी नंबर-5 में भीषण आग, 5 गाड़ियां काबू करने में जुटीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को कुछ देर पहले गुमटी नंबर-5 में स्थित कपड़ा बाजार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली है कि उसे काबू करना मुश्किल हो रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। दर्जनों दमकल कर्मचारी आग बुझा रहे हैं। आग सब्जी मंडी वाली गली में स्थित कपड़ा मार्केट में लगी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग हरनाम सिंह मीना बाजार में लगी है। खबर में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन भी नहीं हो सका है। अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहें।  ये भी पढ़ें : लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, विरोध पर पीटा...
बांदा में गैंगरेप : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी

बांदा में गैंगरेप : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक नाबालिग लड़की से घर में सोते समय गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, लेकिन तहरीर मिलने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि जल्द ही रिपोर्ट भी दर्ज हो जाएगी। आरोप गांव के दो दबंगों पर है। महिला का कहना है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। बताते हैं कि बांदा जिले के मटौंध कस्बे की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि बीती 1 मई को गांव के दो दबंग व्यक्ति दीवार कूदकर उसके घर में घुस आए। पुलिस बोली, करेंगे सख्त कार्रवाई वहां उसकी बेटी से गैंगरेप किया। फिर निर्वस्त्र करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि घटना वाले दिन वह अपने मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। उनके पति मानसिक रूप से कमजोर हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : दो दिन तक दिखा ...
बांदा : दो दिन तक दिखा नहीं, फिर घर में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बांदा : दो दिन तक दिखा नहीं, फिर घर में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में ही पड़ा मिला। दरअसल, मरने वाला व्यक्ति घर में अकेले रहते थे। आसपास के लोगों को घर से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी हुई। मामले जिले के बिसंडा क्षेत्र का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला ज्यादा शराब पीने से मौत का लग रहा है। शव पुराना हो गया है। बताते हैं कि बिसंडा के अजीतपारा गांव में जगमोहन के बेटे मंगल सिंह (38) बीते दो दिन से किसी को दिखाई नहीं दिए थे। लोग का इस ओर ध्यान गया तो इस बात की चर्चा होने लगी। इसी बीच उनके घर से दुर्गंध आने लगी। गांव के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनके घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर झांका तो अंदर पेड़ के नीचे चारपाई पर शव पड़ा द...
UP : एनएच पर भीषण हादसा, 8 बारातियों की मौत, 3 गंभीर

UP : एनएच पर भीषण हादसा, 8 बारातियों की मौत, 3 गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीती देर रात एनएच-28 पर भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में बोलेरो गाड़ी घुस गई। इससे 8 बारातियों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 7 लोग शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के रहने वाले हैं। वहीं एक व्यक्ति चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का निवासी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। यह हादसा सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास हुआ। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। कहा है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें। परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। ये भी पढ़ें : कानपुर डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा, बूढ़े बाप ने की थी बेटे और बहू की हत्या  ...
सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, अखिलेश यादव नहीं हो सके शामिल

सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, अखिलेश यादव नहीं हो सके शामिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सोमवार से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस मौके पर सभी दलों के विधायक दल के नेता विधान भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में सहयोग की अपील की। सदन को शांतिपूर्ण चलवाने में सहयोग की अपील विधान भवन संख्या 15 में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई इस बैठक में सीएम योगी संग विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे। वहीं नेता प्रतिपक्ष सपा विधायक दल के नेता अखिलेश यादव के स्थान पर कौशांबी के मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी के इन जिलों में आज बूंदाबांदी, कल झमाझमा बारिश की संभावना    इनके अ...
UP : गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल ने देखा ताजमहल

UP : गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल ने देखा ताजमहल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, आगरा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आगरा पहुंचीं। वहां उन्होंने ताजमहल देखा। शनिवार को आगरा पहुंची श्री मति शाह ने आगरा किले का भी भ्रमण किया। इसके बाद परिवार के साथ वह शिल्पग्राम में हुनर हाट पहुंचीं। वहां कई स्टालों से सामान खरीदा। कला प्रदर्शनी में फोटो खिंचवाईं। उनके साथ परिवार के बाकी लोग भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह की पत्नी काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने आगरा की मशहूर चाट का स्वाद भी लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छापे में पकड़ीं करोड़ों की एक्सपायर्ड दवाएं...