Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली, सीओ ने दिखाई हरी झंडी

बांदा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली, सीओ ने दिखाई हरी झंडी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने आज राजकीय इंटर कालेज से सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई। दरअसल, सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहन चालकों को बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। इतना ही नहीं यातायात नियमों का पालन जरूर करें। इस मौके राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में जिला पंचायत सदस्य के भाई ने दी जान, एक पहले कर चुका सुसाइड  ...
UP : कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे

UP : कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : पहले राज्यसभा चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं नेताओं ने भी व्यक्तिगत हितों को देखते हुए पाला बदलना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले खबर आई थी कि कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। एक दिन पहले कपिल सिब्बल ने छोड़ी थी कांग्रेस वहीं आज गुरुवार को खबर आ रही है कि बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताते चलें कि नकुल दुबे यूपी की राजनीति में ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इसके बाद आज वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब उनके कांग्रेस में जाने से पार्टी को कितना फायदा पहुंचेगा, समय बताएगा। ये भी पढ़...
लखनऊ : विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 2 को अधिसूचना, 20 को..

लखनऊ : विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 2 को अधिसूचना, 20 को..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 20 जून 2022 को चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए 2 जून को अधिसूचना जारी होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। बताते चलें कि 6 जुलाई को विधान परिषद की खाली 13 सीटों को भरने के लिए यह चुनाव होगा। 13 खाली सीटों के लिए होगा चुनाव खाली हो रही सीटों को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 9 जून है। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच और 13 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद परिणाम आ जाएंगे। ये भी पढ़ें : Kapil Sibal : ‘हाथ’ छोड़कर अब साइकिल चलाएंगे कपिल सिब्बल  ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, अखिलेश यादव नहीं हो सके शामिल...
Breaking : बांदा में जिला पंचायत सदस्य के भाई ने दी जान, एक पहले कर चुका सुसाइड

Breaking : बांदा में जिला पंचायत सदस्य के भाई ने दी जान, एक पहले कर चुका सुसाइड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जिला पंचायत सदस्य के छोटे भाई ने जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मरने वाला युवक आईटीआई का छात्र भी था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखद बात यह भी है कि उनके एक भाई ने करीब 4 साल पहले सुसाइड कर ली थी। परिवार बेहद सदमे में है। बताते हैं कि बिसंडा कस्बे के भुरानेबाबा लौली रोड मोहल्ले में रहने वाले कमलेश साहू जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके छोटे भाई ने सुसाइड कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वजह नहीं हो सकी स्पष्ट जिला पंचायत सदस्य के छोटे भाई राजेंद्र साहू (18) पुत्र राधेश्याम आइटीआइ कालेज में फिटर फाइनल के छात्र थे। आज उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए।...
Kapil Sibal : ‘हाथ’ छोड़कर अब साइकिल चलाएंगे कपिल सिब्बल

Kapil Sibal : ‘हाथ’ छोड़कर अब साइकिल चलाएंगे कपिल सिब्बल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव से पहले पाला बदल लिया है। उन्होंने 'हाथ' का साथ छोड़ दिया है। अब साइकिल पर सवार हो गए हैं। दरअसल, देश के जाने-माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। साथ ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं आज बुधवार को उन्होंने सपा के समर्थन से राज्यसभा में पर्चा भी दाखिल किया। बताते चलें कि कांग्रेस नेता रहे सिब्बल वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री के पद पर रहे थे। अब उन्होंने नई पारी सपा के साथ शुरू की है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा में एंट्री के लिए इस बार कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या नहीं है। इसलिए सपा के सहयोग से श्री सिब्बल ने राज्यसभा के लिए रास्ता चुना है। ये भी पढ़ें : UP Election 2022 : मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी करोड़ों की सौगात ...
बांदा : जिलास्तरीय ओलंपियाड में नरैनी ब्लाक ने गाढ़ा जीत का झंडा

बांदा : जिलास्तरीय ओलंपियाड में नरैनी ब्लाक ने गाढ़ा जीत का झंडा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में नगर संसाधन केंद्र पुलिस लाइन में आज सुबह जिलास्तरीय बालक-बालिका उच्च प्राथमिक स्तर की नेशनल योग ओलंपियाड 2022 प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में नरैनी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरिया के दोनों बच्चे जितेंद्र सिंह कक्षा 6, खुशबू देवी कक्षा 6 विजेता साबित हुईं। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में जिला पंचायत सदस्य के भाई ने दी जान, एक पहले कर चुका सुसाइड दोनों का चयन राज्यस्तरीय ओलंपियाड के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से एक बालक और एक बालिका का चयन करना था। प्रतियोगिता के जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में योग कराकर देखा गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रमेश पटेल व राजेश कुमार सिंह योग प्रशिक्षक शामिल रहे। ये भी पढ़ें : शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप  ...
UP : लात मारने वाला सिपाही बर्खास्त, किराया मांगने पर परिचालक-चालक को था पीटा

UP : लात मारने वाला सिपाही बर्खास्त, किराया मांगने पर परिचालक-चालक को था पीटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : किराया मांगने पर ई-बस परिचालक और चालक को पीटने की एक सिपाही को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। विभाग ने सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। यानी नौकरी से बाहर कर दिया गया है। बर्खास्त हुए सिपाही का नाम उमेश बाबू है जो कि यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल था। दरअसल, इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मामला शासन तक पहुंचा। वहां से निर्देश मिलने के बाद प्रभारी डीसीपी यातायात बीबीजीटीएस मूर्ति ने आरोपी हेड कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। यह थी पूरी घटना यह घटना बिठूर से जाजमऊ जा रही ई-बस संख्या यूपी 78 जीटी-4474 में हुई थी। बताते हैं कि बस परिचालक अनिल वर्मा ने कल्याणपुर से बस में बैठे हेडकांस्टेबल उमेश बाबू से टिकट के लिए पैसे मांगे। ये भी पढ़ें : UP : इटावा में तैनात महिला दरोगा बर्खास्त, यह था पूरा मामला बताते हैं कि सिपाही ने कहा कि वह टिकट नहीं लेता, क्...
जालौन : कानपुर-झांसी हाईवे पर ट्रक और मिनी ट्रक में टक्कर, 2 की मौत-9 घायल

जालौन : कानपुर-झांसी हाईवे पर ट्रक और मिनी ट्रक में टक्कर, 2 की मौत-9 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि कानपुर-झांसी हाईवे पर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में मिनी ट्रक जा घुसा। इससे वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ये भी पढ़ें : UP : स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़के-लड़कियां  बताया जाता है कि जालौन के उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर बड़ागांव के पास एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से आकर मिनी ट्रक घुस गया। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इससे मिनी ट्रक चालक शकील निवासी सिद्धार्थनगर व सैरेनिशा पत्नी वाहिद निवासी नई बस्ती, सिद्धार्थनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ...
बांदा : टेंट हाउस मालिकों पर लगे आरोप झूठे निकले, महिला बोली-मर्जी से गई थी प्रेमी संग

बांदा : टेंट हाउस मालिकों पर लगे आरोप झूठे निकले, महिला बोली-मर्जी से गई थी प्रेमी संग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक व्यक्ति के आरोपों से आए भूचाल से शहर के जाने-माने लोग परेशान हो गए। सऊदी से लौटे व्यक्ति ने आरोप लगाए थे कि उसकी पत्नी को जबरन अगवा करके गायब कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने जांच की। महिला के बयान दर्ज हुए। महिला ने खुद अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इसी के साथ साफ हो गया कि आरोप गलत थे। शहर निजामी टेंट हाउस के पिता-पुत्र मालिकों समेत अन्य आरोपियों को राहत मिली है। महिला ने कहीं ये बातें दरअसल, पीड़ित महिला ने अपने बयानों में कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी राहत अली के साथ गई थी। महिला ने कहा कि उसका पति सऊदी में था। ये भी पढ़ें : Digital Rape : 80 साल के चित्रकार ने किया घरेलू सहायिका से डिजिटल दुष्कर्म, प्रयागराज का मामला इसी बीच उसका रिश्तेदार राहत मदद के लिए आता था। इसी बीच उनके संबंद्ध बन गए। संबंद्ध इस हद तक बढ़े कि साथ रहने...
बिजनौर जिला कारागार में महिला-पुरुष बंदियों ने सीखा योग

बिजनौर जिला कारागार में महिला-पुरुष बंदियों ने सीखा योग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक उत्थान के लिए आर्ट आफ लिविंग संस्था की ओर से एक 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महिला बंदियों के लिए अलग और पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग शिविर लगाए गए। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में यह प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। प्रशिक्षकों ने योग सिखाने के साथ ही महिला-पुरुष बंदियों को इसकी महत्ता भी बताई। बताया कि कैसे योग करके खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है। योग प्रशिक्षण शिविर में 40 पुरुष बंदियों के साथ 45 महिला बंदियों ने हिस्सा लिया। जेल अधीक्षक श्री सिंह ने संस्था के प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। बंदियों से रोज योग करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर पुरुष प्रशिक्षक सुबोध भार्गव, सर्वेश कश्यप, हितेश कुमार, शुभम शर्मा तथा महिला प्रशिक्षकों में रश्मि गुप्ता, र...