Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Breaking : 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी ! भाई से मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा

Breaking : 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी ! भाई से मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों का झगड़ा इतना बढ़ा कि बाद में बहन का शव घर में मां की साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि बच्ची ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इंकार किया है। बताते हैं कि पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के सिविल लाइन का है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी छोटी बच्ची सुसाइड कर सकती है। मोबाइल को लेकर हुआ था भाई से झगड़ा वहां रहने वाले पूरन वर्मा की 10 साल की बेटी लक्ष्मी आज मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी बीच उसका भाई वहां पहुंचा और खुद खेलने के लिए मोबाइल छीनने लगा। ये भी पढ़ें : निक्की तंबोली का थाई हाई लिस्ट ड्रेस में हाॅट फिगर, सिजलिंग लुक पर फैंस मदहोश.. इसपर दोनों भाई-बहन के बीच झगड़ा ह...
Breaking : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोपहर से था लापता 

Breaking : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोपहर से था लापता 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात जिले के तिमरपुर गांव में हुई। युवक का शव बुधवार रात मंडावर थाना क्षेत्र के खुहाहेडी गांव के पास पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक युवक का भाई हत्या के एक मामले में जेल में बंद चल रहा है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला मृतक के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। काफी तलाश के बाद भी नहीं चला पता बताया जाता है कि मंडावर थाना क्षेत्र के खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर के रहने वाले 24 साल के सचिन पुत्र मुन्नू सिंह कल दोपहर से घर से गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। ये भी पढ़ें : फ्री फायर गेम खेलते-खेलते दोस्ती, फिर अपहरण कर रेप और धर्म परिवर्तन का प्रयास   देर रात उसका शव मिला। शव खुहाहेडी रोड पर पड़ा था। उसके सीने पर गोली लगने के निशान ...
सीतापुर का हैवान भाई, शादी तय होने के चंद घंटों बाद बहन की हत्या, यह है वजह..

सीतापुर का हैवान भाई, शादी तय होने के चंद घंटों बाद बहन की हत्या, यह है वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : संपत्ति के लालच में एक भाई हैवान बन गया। बहन की शादी तय होने के चंद घंटों बाद ही उसकी हत्या कर दी। हत्या भी धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हत्या का कारण संपत्ति का लालच है। खैराबाद में हुई वारदात से सनसनी बताया जाता है कि खैराबाद के यूसुफ सराय में रहने वाले महेश यादव का एक बेटा सोनू और बेटी प्रीति हैं। बेटा सोनू पिता के नाम दर्ज अपनी 6 बीघा जमीन खुद के नाम दर्ज कराना चाहता था। वहीं पिता जमीन देने से मना कर रहा था। बताते हैं कि लालची बेटे ने अपने पिता महेश व बहन प्रीति को घर से निकाल दिया। बहन पिता संग गांव के पास बाग में बनी झोपड़ी में रहने लगी। ये भी पढ़ें : मोमोज खाने से एक व्यक्ति की मौत ! AIIMS की यह चेतावनी ...
#Accident : बांदा में कार-मोपेड में टक्कर से बच्चे की मौत, 3 घायल

#Accident : बांदा में कार-मोपेड में टक्कर से बच्चे की मौत, 3 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दोपहर हुए हादसे में कार और मोपेड की टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर कमासिन-ओरन मार्ग पर हुआ है। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। खबर मिलते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र के ओरा गांव के रहने वाले कल्लू यादव की पत्नी सुशीला अपने बेटे अजय (6) के साथ मर्का क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। रिश्तेदार धर्मराज का बेटा विजय बहादुर मोपेड से उनको वापस घर छोड़ने जा रहा था। साथ में एक बच्ची सुमन (14) पुत्री राम मिलन भी थी। बताते हैं कि रास्ते में ओरन मार्ग पर साड़ासानी गांव के पास कार ने उनको टक्कर मार दी। मोपेड सवार सभी चार लोग गिरकर तड़पने लगे। हालांकि, ...
यूपी में दंगा कराना चाहते थे अखिलेश यादव, स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान

यूपी में दंगा कराना चाहते थे अखिलेश यादव, स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज उन्नाव पहुंचे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। कहा कि विधानसभा चुनाव में वोटों के लिए अखिलेश यादव दंगा कराना चाहते थे, लेकिन जनता ने उनके मंसूबे को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रवादी जनता ने बीजेपी को मजबूत करने का काम किया है। कहा कि प्रदेश के राष्ट्रवादी नागरिकों ने उनके मंसूबे को फेल करते हुए योगी जी को दोबारा मजबूती के साथ मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कराई। वहीं भारत के माथे पर लगा धारा 370 का कलंक हटाकर देश का स्वाभिमान बढ़ाया। कहा जिस कश्मीर में लोग सेना पर पत्थर बरसाते थे। अब फूल बरसा रहे हैं। जल शक्ति मंत्री ने बुधवार को नार्मल स्कूल मैदान में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित...
मोमोज खाने से एक व्यक्ति की मौत ! AIIMS की यह चेतावनी

मोमोज खाने से एक व्यक्ति की मौत ! AIIMS की यह चेतावनी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : सड़क किनारे ओवन में स्टीम हो रहे नरम-नरम मोमोज शायद ही कोई ऐसा हो जिसने न खाएं हों। चटनियों के साथ जब इनको परोसा जाता है तो लोगों के मुंह में पानी आ ही जाता है और हर कोई बेकरार हो जाता है। मगर मोमोज के शोकीन लोगों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। जी हां, दिल्ली में एक व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हो गई है। मामला इतना तूल पकड़ गया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इसे लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी मोमोज के शोकीन हैं तो प्लीज इस एडवाइजरी को जरूर पढ़ें। यह आपकी जिंदगी के लिए बेहद अहम है। इसपर जरूर ध्यान दें। एम्स ने जारी की यह चेतावनी, जरूर पढ़ें एम्स ने कहा है कि दिल्ली में एक 50 साल के व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हो गई है। इसकी वजह है कि उस व्यक्ति ने मोमोज को बिना चबाए निगल लिया था। इससे उसका दम घुट गया और उसकी सांसें थम गईं। दरअसल, एम्स ने अपनी ए...
बांदा : ‘जनपद जल पंचायत’ में मुख्य अतिथि ने डीएम के प्रयासों को सराहा

बांदा : ‘जनपद जल पंचायत’ में मुख्य अतिथि ने डीएम के प्रयासों को सराहा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा के ऑडीटोरियम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज 'जनपद जल पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमाशंकर पांडे, सदस्य जल प्रबंधन समिति (नीति आयोग) भारत सरकार रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनुराग पटेल ने की। मुख्य अतिथि श्री पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांदा डीएम के कार्यों की प्रशंसा की। जलसंरक्षण पर रखे अपने विचार कहा कि जिले का सौभाग्य है कि धरातल से जुड़कर और लोगों को अपने साथ जोड़कर कार्य करने वाले ऐसे जिलाधिकारी यहां पर तैनात हैं। वह कारवां बनाकर एक मंजिल की ओर निकल पड़े हैं। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की बड़ी समस्या बताई। कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कार्य जल संरक्षण है। उन्होंने रामसेतु निमार्ण में गिलहरी के योगदान को उदाहरण दिया। मौजूद जनप्रतिनिधयों, अधिकारियों और क...
बांदा में एसपी अभिनंदन ने हथौड़ा पहुंचकर धर्मगुरुओं से की मुलाकात

बांदा में एसपी अभिनंदन ने हथौड़ा पहुंचकर धर्मगुरुओं से की मुलाकात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथौड़ा में स्थित मदरसे का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संबंधी बातचीत की। इसके साथ ही एसपी ने अधीनस्थों को पूरी तरह सतर्क रहने के आदेश दिए। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही वाहन चेकिंग के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : लिव-इन में रहने वाली महिला का शव घर की छत पर मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका  ...
UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को दी बधाई, PCF के अध्यक्ष बने बाल्मीकि तो PCU के सुरेश

UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को दी बधाई, PCF के अध्यक्ष बने बाल्मीकि तो PCU के सुरेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सहकारिता क्षेत्र की दो शीर्ष संस्थाओं के चुनाव आज संपन्न हो गए। इनमें उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के अध्यक्ष पद के लिए बाल्मीकि त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) के लिए सुरेश गंगवार अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों को यूपीसीएलडीएफ के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। पहले भ्रष्टाचार और घोटालों की थी छवि बाल्मीकि त्रिपाठी।इस दौरान समर्थकों ने फोन पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। श्री तिवारी ने कहा है कि यह उपल्धि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश के पहले केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के दिशा-निर्देश में यूपी की योगी सरकार एवं भाजपा संगठन के सहकारिता क्षेत्र में जमीनी स्तर पर हुए कार्यो का परिणाम है। ये भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने कहा, राबिनहुड इमेज वाला मुख्तार अ...
Breaking : एक्सप्रेसवे पर डाक्टर का परिवार हादसे का शिकार, बेटे समेत 3 की मौत, 3 की गंभीर

Breaking : एक्सप्रेसवे पर डाक्टर का परिवार हादसे का शिकार, बेटे समेत 3 की मौत, 3 की गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक्सप्रेसवे पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टाटा सफारी की टैंकर में पीछे से टक्कर हो गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सफारी पर सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में लखनऊ में तैनात डाक्टर का बेटा भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या 3 बताई जा रही है। वहीं घायलों को अंबेडकरनगर रेफर किया गया है। मृतक बलिया जिले के रहने वाले थे। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले में यह हादसा हुआ। बलिया के रहने वाले लोग सफारी गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलिया से लखनऊ आ रहा था परिवार उनकी गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खालिसपुर दुर्गा गांव के पास 155 किलोमीटर पर पीछे से जाकर एक टैंकर से जा टकराई। यूपीडा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायलों में डा. डीके वर्मा, सीमा ...