Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

लिव-इन में रहने वाली महिला का शव घर की छत पर मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

लिव-इन में रहने वाली महिला का शव घर की छत पर मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसी के घर की छत पर पड़ा मिला। मकान की तीसरी मंजिल की छत पर शव पड़ा मिलने की बात सामने आ रही है। महिला की मां ने कथित दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, महिला के कई साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली बात सामने आ रही है। मौके पर अधिकारियों के साथ फारेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। मां ने कथित पति पर लगाया हत्या का आरोप बताया जाता है कि कालिंजर में कटरा रोड पर चूड़ी की दुकान करने वाली रेखा गुप्ता (35) पुरानी बाजार में रहती थीं। बताते हैं कि रामनगर निवासी पिता...
जेठ के आखिरी मंगल पर मंदिरों में गूंजे संकटमोचन के जयकारे, जगह-जगह भंडारे

जेठ के आखिरी मंगल पर मंदिरों में गूंजे संकटमोचन के जयकारे, जगह-जगह भंडारे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : संकटमोचन नाम तिराहो.. अंजनी के लाल राम भक्त हनुमान जी के पूजन आज विशेष दिन रहा। जेठ के आखिरी मंगलवार को लखनऊ, कानपुर समेत सभी शहरों के मंदिरों में संकटमोचन के जयकारे गूंजे। लखनऊ में बड़े हनुमान मंदिर से लेकर दूसरे मंदिरों में पवनपुत्र के जयकारे लगे। भक्त पूरी तरह से भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। मंदिर पहुंचकर पूजन किया। पूजन हुआ तो श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भंडारों का भी आयोजन किया। कानपुर के पनकी में संकटमोचन की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी मंदिरों में केसरीनंदन के जयकारे गूंजते रहे। आरतियां हुईं और जयकारे लगे। पूरी तरह माहौल भक्तिमय हो उठा। प्रदेशभर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। भक्तों ने शर्बत भी बांटा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने बढ़-चढ़कर भंडारे किए। कई जगहों पर भंडारों का आयोजन देख...
बिजनौर जेल में बड़ा मंगल, अधिकारियों और बंदियों ने पढ़ा सुंदरकांड

बिजनौर जेल में बड़ा मंगल, अधिकारियों और बंदियों ने पढ़ा सुंदरकांड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : आखिरी बड़े मंगल पर आज बिजनौर जिला कारागार के मंदिर में जेल अधिकारियों, बंदियों और कर्मचारियो ने सुंदरकांड का पाठ किया। सभी के लिए मंगल कामना की। जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में जेल में निरुद्ध बंदियों के मुलाकातियों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए शर्बत पिलाया गया। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक श्री सिंह ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों के लिए जल ही आधार है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जल ईश्वर की ओर से सभी प्राणियों के लिए एक अद्भुत उपहार है। उन्होंने जल संरक्षण का आग्रह किया। इस मौके पर सभी जेल अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़े : Bijnor News : बिजनौर में बैंक कर्मचारी से 1 लाख की नगदी, लैपटाप लूटा...
निक्की तंबोली का थाई हाई लिस्ट ड्रेस में हाॅट फिगर, सिजलिंग लुक पर फैंस मदहोश..

निक्की तंबोली का थाई हाई लिस्ट ड्रेस में हाॅट फिगर, सिजलिंग लुक पर फैंस मदहोश..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : निक्की तंबोली आज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। कुछ दिन पहले वह बिग बास 14 में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनकी फैंस फ्लोइंग बढ़ती गई।आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निक्की टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। वह अपने बेबाक, बिंदास और एटीट्यूड के सात ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचान रखती हैं।निक्की की इन्हीं खूबियों की वजह से उनके लाखों फैंस हैं। निक्की ने हाल ही में थाई हाई स्लिट ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं,जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कह सकते हैं कि इंटरनेट पर उनकी ये फोटोज जबरदस्त ढंग से तहलका मचा रही हैं। यह सभी फोटोज ब्रेथटेकिंग हैं। इनमें खास बात जो है।दरअसल, निक्की तंबोली की वन आफ शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस की साइड्स में कटआउट वाली डिजाइन है। यह डिजाइन एक्ट्रेस निक्की के ग्लैमरस लुक में बोल्डनेस का तड़का ल...
विडंबना : बांदा में अफसरों के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती यह तस्वीर..

विडंबना : बांदा में अफसरों के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती यह तस्वीर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में स्वच्छता अभियान और सड़कों तक फैले अतिक्रमण को लेकर सीनियर अधिकारी काफी एक्टिव हैं। अपने स्थर से दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। जहां तक संभव होता है मानिटरिंग भी करते हैं, लेकिन नीचे आते-आते यह प्रयास दम तोड़ जाते हैं। बांदा के बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के आसपास के हालात तो कम से कम यही बता रहे हैं। जी हां, बीएसए कार्यालय के सामने से निकला नाला कूड़े से पटा पड़ा है। नगर पालिका की कथनी और करनी साफ दिखाई दे रही है। अतिक्रमण हटाने से लेकर सफाई तक बड़े-बड़े दावे सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं नाले के ऊपर अतिक्रमण के ढेले रखे हुए हैं। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। अब इसके लिए किसको दोषी ठहराया जाए। पूरे शहर में सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फिर इस जगह पर क्यों किसी की नजर नहीं गई। या नजर नहीं डाली गई। अधिकारियों को इसपर ध्यान देना चाहिए। ताकि आ...
बांदा में ठेकेदार ने की प्रधानाध्यापिका से मारपीट और छेड़खानी, FIR दर्ज

बांदा में ठेकेदार ने की प्रधानाध्यापिका से मारपीट और छेड़खानी, FIR दर्ज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निर्माणाधीन विद्यालय भवन की मजदूरी भुगतान को लेकर कहासुनी के बाद एक ठेकेदार ने महिला महिला प्रधानाध्यापक व उनके भाई से मारपीट करते हुए छेड़खानी कर दी। शिक्षिका ने ठेकेदार और उसके साथियों पर छेड़खानी व बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया है। मजदूरी भुगतान को लेकर विवाद हालांकि, दूसरे पक्ष ने भी शिक्षिका और उनके भाई पर मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने ठेकेदार के सहयोगी की ओर से शिक्षिका व उसके भाई के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लिख लिया है। अब पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। बताया जाता है कि शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली 42 साल की शिक्षिका बड़ोखर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक हैं। ये भी पढ़ें : Banda News : 35 ...
भाजपा के 9 और सपा के 4 विधान परिषद प्रत्याशी निर्वाचित

भाजपा के 9 और सपा के 4 विधान परिषद प्रत्याशी निर्वाचित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया। नामांकन कराने वाले सभी 13 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत 9 प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 4 प्रत्याशी शामिल हैं। दोनों ही खेमों में अपने-अपने प्रत्याशियों के निर्वाचन से खुशी की लहर है। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाईयां दी जा रही हैं। 6 जुलाई को खाली हुई थीं 13 सीटें बता दें कि 6 जुलाई को खाली होने वाले विधान परिषद की 13 सीटों के लिए सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। आज सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं। बताते चलें कि भाजपा ने डिप्टी सीएम केपी मौर्या व 7 मंत्रियों को इस चुनाव में उतारा था। वहीं सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कुल 4 प...
Banda News : 35 लाख के 286 किलो गांजे के साथ 9 गिरफ्तार

Banda News : 35 लाख के 286 किलो गांजे के साथ 9 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। जिला पुलिस ने लगभग 35 लाख के 286 किलो गांजा के साथ 9 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें : भाजपा के 9 और सपा के 4 विधान परिषद प्रत्याशी निर्वाचित  एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल, उनकी टीम और कमासिन थाना पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने ट्रक, बोलेरो और कार को सीज कर दिया है। आरोपी बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से कुछ बांदा हैं जबकि कुछ बिहार और दूसरी जगहों के भी रहने वाले हैं। पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेज रही है। ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा जेल की चार दीवारी में गौवंश को नया जीवन और समाज को बड़ा संदेश दे रहे अधिकारी ये भी पढ़ें : CM Yogi...
हाईकोर्ट ने कहा, राबिनहुड इमेज वाला मुख्तार अंसारी न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती, जमानत खारिज

हाईकोर्ट ने कहा, राबिनहुड इमेज वाला मुख्तार अंसारी न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती, जमानत खारिज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया डान मुख्तार अंसारी की विधायक निधि दुरुपयोग मामले में जमानत खारिज कर दी। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष और तीन नौकरशाह की कमेटी से विधायक निधि के दुरूपयोग के मामले का आडिट कराया जाए। मुख्तार अंसारी पर हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा हिंदी भाषी राज्यों में अंसारी की राबिन हुड की ख्याति है और उसकी पहचान बताने की जरूरत नहीं है। दरअसल, उच्च न्यायालय में मुख्तार की जमान याचिका पर सुनवाई चल रही थी। इसी बीच कोर्ट की यह खास टिप्पणी आई है। विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में जमानत याचिका खारिज कहा कि 1986 से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले अंसारी के विरुद्ध 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक भी मामले में उसे सजा नहीं मिली है। इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि यह ह्वाइट कालर अपराधी (स...
खास खबर : बांदा जेल की चार दीवारी में गौवंश को नया जीवन और समाज को बड़ा संदेश दे रहे अधिकारी

खास खबर : बांदा जेल की चार दीवारी में गौवंश को नया जीवन और समाज को बड़ा संदेश दे रहे अधिकारी

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा जेल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इसकी वजह है जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी। हालांकि, इससे पहले भी बांदा मंडल कारागार कई नामी खूंखार डकैतों और दस्यु सरगनाओं के कारावास का गवाह रहा है। अब इसी बांदा जेल से दिल को सकून देने वाली एक खबर सामने आ रही है। जेल अधिकारी नेकी की एक ऐसी अलख जगा रहे हैं जो खुद में बड़ी मिसाल है। कोशिश छोटी जरूर हो सकती है, लेकिन संदेश बहुत बड़ा है। खासकर पूरे बुंदेलखंड के लिए, जहां अन्ना जानवरों समस्या के रूप में देखे जाते हैं। लोग उनके पालन-पोषण से हाथ खींच लेते हैं। ऐसे में जेल अधिकारियों का यह काम उन लोगों के लिए सीख है। यही वजह है कि इसकी चर्चा हो रही है। अन्ना जानवरों को नया जीवन दे रही बांदा जेल जी हां, जेल में अन्ना जानवरों को एक नया जीवन दिया जा रहा है। दरअसल, प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा की देख-रेख में बांदा ...