Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

CM Yogi के आदेश पर 10 जेलकर्मी बर्खास्त, वेतन भत्तों की होगी वसूली, फर्जी सर्टिफिकेट पर हुए थे भर्ती

CM Yogi के आदेश पर 10 जेलकर्मी बर्खास्त, वेतन भत्तों की होगी वसूली, फर्जी सर्टिफिकेट पर हुए थे भर्ती

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश के 10 जेल कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं इन बर्खास्त जेल बंदी रक्षकों से अब वेतन और भत्तों की वसूली भी होगी। यह सख्त कार्रवाई सीएम योगी के आदेश पर हुई है। दरअसल, ये बंदी रक्षक फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे भर्ती हुए थे। जांच में ये दोषी पाए गए। बताया जाता है कि बर्खास्त हुए जेलकर्मी खेलकूद, होमगार्ड के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर भर्ती हुए। बाद में विजिलेंस की जांच में दोषी पाए गए। 2007 में हुई थी 18 बंदी रक्षकों की भर्ती दरअसल, मामला वर्ष 2007 में 18 बंदी रक्षकों की भर्ती से जुड़ा है। जांच में 8 बंदी रक्षकों को पहले बर्खास्त किया जा चुका है। 10 को अब बर्खास्त किया गया है। बताते चलें कि योगी सरकार फर्जीवाड़ा करके सरकारी नौकरी पाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आज बर्खास्त किए गए बंदी रक्षकों में...
बांदा से प्रदेश की 3 मंडियों में गोदामों का लोकार्पण, मंत्री ने कहीं ये बातें..

बांदा से प्रदेश की 3 मंडियों में गोदामों का लोकार्पण, मंत्री ने कहीं ये बातें..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से आज खैराडा मंडी, फर्रुखाबाद की अर्रा पहाड़ और औरैया के दिबियापुर समेत 3 मंडियों में गोदामों का लोकार्पण हुआ। दरअसल, रविवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने इन गोदामों का लोकार्पण फीता काटकर किया। इन गोदामों का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम ने कराया है। सभी की क्षमता 5-5 हजार मैट्रिक टन हैं। किसानों से कहा-बच्चों को जरूर पढ़ाएं इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, डीसीडीएफ अध्यक्ष सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने ईफ्को द्वारा कीटनाशक छिड़काव वाली मशीन भी डीसीडीएस समिति को भेंट की। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी किया। मंत्री ने किसानों से कहा कि भले ही शरीर का कपड़ा बेच दीजिए, लेकिन बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए जरूर भेजिए। कहा कि ...
बाबा का तगड़ा एक्शन : प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद पंप के मकान पर चला बुलडोजर

बाबा का तगड़ा एक्शन : प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद पंप के मकान पर चला बुलडोजर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ के सख्त कार्रवाई के निर्देश असर दिखा रहे हैं। प्रयागराज में हिंसा के मास्टर माइंड मोहम्मद जावेद पंप के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके साथ ही आज सुबह तक प्रयागराज, हाथरस, फिरोजाबाद और सहारनपुर में कुल 304 उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया। बताते हैं कि कुछ ही घंटों में पूरा मकान धराशाई हो गया। सीएम योगी ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के आदेश दरअसल, सीएम योगी के आदेशों के बाद पुलिस उपद्रवियों और पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि हिंसा के मामलों में अबतक 13 एफआईआर हुई हैं। प्रयागराज में हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के मकान पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे...
फतेहपुर DM की बीमार गाय के लिए 7 डाक्टरों की ड्यूटी, डीएम बोलीं-यह साजिश, सीवीओ सस्पेंड

फतेहपुर DM की बीमार गाय के लिए 7 डाक्टरों की ड्यूटी, डीएम बोलीं-यह साजिश, सीवीओ सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : रामपुर में सपा नेता आजम खान की भैंस चोरी का मामला तो आपको याद होगा ही। जब पूरा का पूरा पुलिस महकमा भैंस को ढूंढने में लग गया था। अब ऐसा ही मिलता-जुलता एक मामला फतेहपुर में सामने आया है। दरअसल, फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे की बीमार गाय के लिए 7 पशु चिकित्सकों की भारी-भरकम फौज ड्यूटी पर लगा दी गई। ड्यूटी जिले के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने लगाईं। वाकयदा ड्यूटी को लेकर एक आदेश भी जारी किया है। मामला आदेश की कापी इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में छा गया। मामला शासन तक भी पहुंच गया। डीएम बोलीं, आदेश की नहीं जानकारी शाम होते-होते डीएम अपूर्वा दुबे ने स्थिति स्पष्ट की। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत यह घटनाक्रम हुआ है। उनको इसकी जानकारी भी नहीं थी। फिर कुछ देर बाद खबर आई कि सीवीओ यानी प्रभारी जिला पशु चिक...
UP : अजीबो-गरीब-गर्भवती भैंस को चाकू से गोदा, आरोपी गिरफ्तार..

UP : अजीबो-गरीब-गर्भवती भैंस को चाकू से गोदा, आरोपी गिरफ्तार..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : दुनिया में सिरफिरों की कोई कमी नहीं है। लोगों की घटिया और गिरती सोच ने उन्हें इतना गिरा दिया है कि ऐसे लोगों के लिए अब इंसानियत जैसे शब्द का कोई मोल नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में हैवानियत का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक सिरफिरे ने अपनी सनक के चक्कर में बेजुबान भैंस को चाकुओं से गोद डाला। जिस भैंस को चाकूओं से गोदा, वह गर्भवती थी। खून से लथपथ पड़ी मिली भैंस खून से लतपत भैंस की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज खंगाले। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताते हैं कि उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेजा जा रहा है। आपसी खुन्नस में लिया बदला बताया जाता है कि गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव रावली कला में एक व्यक्ति की भैंस को किसी ने चाकुओं से गोद डाला। भैंस के मालिक प्र...
जब मंत्री पहुंचे अस्पताल, 24 घंटे से बत्ती गुल और जमीन पर मिली महिला

जब मंत्री पहुंचे अस्पताल, 24 घंटे से बत्ती गुल और जमीन पर मिली महिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल प्रभारी एवं मतस्य पालन मंत्री संजय निषाद ने आज रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलती थी कि यहां बिजली नहीं है। इसलिए यहां व्यवस्था देखने आए हैं। वहां प्रभारी मंत्री को तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। 24 घंटे बिजली न मिलने की शिकायत पर सीएमएस ने मंत्री को बताया कि केबल कट गई थी। इस मौके पर आईएएस अधिकारी बांदा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। ओटी में गंदगी और दूसरी अव्यवस्थाएं मिलीं मैनुअल जनरेटर चलने में देरी की बात पर मंत्री ने निर्देश दिए कि जल्द जनरेटर चलवाया जाए। ओटी में गंदगी और दूसरी अव्यवस्थाओं पर फटकार भी लगाई। मंत्री संजय निषाद ने सबसे पहले ट्रामा सेंटर की व्यवस्था देखी। फिर टीबी की बीमारी के इलाज के लिए भर्ती युवती पूजा से बातचीत की।वहां सीएमएस डा. एसएन मिश्रा को निर्देशित किए कि ऐसे मरीजों का इल...
Murder in Love Story : कानपुर में प्रेमिका के मौसा की साजिश का शिकार बना प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

Murder in Love Story : कानपुर में प्रेमिका के मौसा की साजिश का शिकार बना प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात से एक चौंकाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक उस समय गांव की एक किशोरी को लेकर जा रहा था। साथ में लड़की का मौसा भी था। लोगों का कहना है कि जिस समय प्रेमी युवक को पीटा जा रहा था। युवती और उसका मौसा झाड़ियों में जाकर छिप गए। पुलिस ने मौसा और किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया है। प्रेमिका को लेकर बाइक से भाग रहा था युवक बताया जाता है कि कानपुर देहात के शिवली के बैरी सवाई के रहने वाले अंकित के रसूलाबाद गांव में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम संबंध थे। बताते हैं कि शनिवार रात अंकित किशोरी को लेकर निकला और बाइक पर साथ ले जाने लगा। इस दौरान युवती का मौसा विनोद भी बाइक पर बैठा था। इसी बीच भनक लगने पर घर वाल...
UP : चित्रकूट में ट्रेन से पानी लेने उतरे 3 यात्रियों की कटकर मौत, एक गंभीर

UP : चित्रकूट में ट्रेन से पानी लेने उतरे 3 यात्रियों की कटकर मौत, एक गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। चित्रकूट में दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों ट्रेन के रुकने पर पानी लेने उतरे थे, जो कि वापस चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान मारे गए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरभंगा एक्सप्रेस से हुआ हादसा बताते हैं कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा कर रहे बिहार के दरभंगा के मुकेश ने बताया कि थाना मुड़िया के अंद्री का विकास पासवान (31), तेलहन क्षेत्र के आमीतेदीन के दीपक (24) और मधुबनी के गंगाधर धमाड़ी के मुन्नू साहू (23) की हादसे में मौत हो गई। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में लूटपाट और महिला की इज्जत पर डाका भी, बदमाशों की तलाश में जुटी पु...
कानपुर : सपा MLC पर एक और मुकदमा, अभद्र धार्मिक टिप्पणी बनी गले की फांस

कानपुर : सपा MLC पर एक और मुकदमा, अभद्र धार्मिक टिप्पणी बनी गले की फांस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : इस समय अभद्र धार्मिक टिप्पणियों का ऐसा दौर चल रहा है कि अच्छे-अच्छे राजनीतिक योद्धा अपना आपा खो रहे हैं। फिर कानून के लपेटे में फंस रहे हैं। ऐसा ही हुआ सपा एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के साथ। कानपुर के रायपुरवा थाने में उनके खिलाफ अभद्र धार्मिक टिप्पणी को लेकर एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर के रायपुरवा थाने में मुकदमा दरअसल, रायपुरवा देवनगर के रहने वाले अंकित बाजपेई ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह एक न्यूज चैनल में वाराणसी से सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष का इंटरव्यू देख रहे थे। ये भी पढ़ें : प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी की JNU वाली बेटी भी रडार पर, 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद इसी दौरान सपा एमएलसी श्री यादव ने अभद्र धार्मिक टिप्पणी की। इससे उनकी व समस्त समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। रायपुरवा थाना प्रभारी विनय शर्मा का कहना ...
बांदा में भू-माफियाओं का बड़ा खेल, शहर के चारों ओर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर सरकार को लगा रहे करोड़ों का चूना

बांदा में भू-माफियाओं का बड़ा खेल, शहर के चारों ओर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर सरकार को लगा रहे करोड़ों का चूना

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : अवैध कब्जों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में बुल्डोजर गरज रहा है। बुंदेलखंड के मंडल मुख्यालय बांदा में उल्टी हवा चल रही है। अवैध खनन के लिए बदनाम इस क्षेत्र में इस समय भू-माफियाओं की दखल बढ़ गई है। अवैध रूप से प्लाटिंग का ऐसा खेल चल रहा है जिसमें भू-माफिया बड़े पैमाने पर धांधली कर रहे हैं। हजारों-लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों की स्टांप चोरी कर सरकार को बड़ी राजस्व हानि पहुंचा रहे हैं। किसान से 100 रुपए के स्टांप पर जमीन लिखवाकर सीधे खरीददार को बेच रहे हैं। यह इतना बड़ा खेल है कि अगर सरकार जांच करा ले तो अधिकारियों से लेकर कई सफेदपोश तक नप जाएंगे। सरकार ध्यान दे तो करोड़ों की स्टांप चोरी खुलेगी यह इतना बड़ी धांधली है कि अगर सरकार ध्यान दे, तो प्रदेश में एक बड़ा घोटाला खुलेगा। साथ ही सरकार की आमदनी के रा...