Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Lucknow : लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-6 गंभीर

Lucknow : लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-6 गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ :बंथरा के बनी मोहन मार्ग पर बीती देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में टैंकर से जा टकराई। बताते हैं कि सभी मृतक हरदोई जिले के रहने वाले हैं। बंथरा के थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि रात करीब ढाई बजे मोहन रोड पर लतीफ नगर के पास पिकअप और टैंकर की टक्कर हो गई। तेज धमाके के साथ हुआ हादसा दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसलिए गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हरदोई जिले के अतरौली के रहने वाले शैलेंद्र, राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण शामिल हैं। घायलों ने बताया कि इनमें संभर और जयकरण सगे भाई हैं। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा इतना जबरदस्त था कि शव बुरी तरह जर्जर गाड़िय...
बस कुछ देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर देखें..

बस कुछ देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर देखें..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज कुछ देर में आने वाला है। साथ ही लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य तय हो जाएगा। दोनों ही रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाने वाले हैं। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92, 616 परीक्षार्थी हैं। आप सभी इन परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.. upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। लाखोंं परीक्षार्थियों को इस रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार है। ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस   ...
Banda News : समरकैंप में बच्चों ने सीखीं बैडमिंटन की बारीकियां

Banda News : समरकैंप में बच्चों ने सीखीं बैडमिंटन की बारीकियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : हार्पर क्लब में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को बैडमिंटन की बारीकियां सिखाई गईं। कैंप के आखिरी दिन सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। समर कैंप का आयोजन 15 जून तक हुआ। बच्चों ने बैडमिंटन के गुर सीखते हुए अपनी परफारमेंस में सुधार किया। कैंप पूरा होने पर उनको सर्टिफिकेट देते हुए आगे भी प्रैक्टिस जारी रखने को कहा गया। इस मौके पर क्लब के सीरजध्वज सिंह और रामेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। दोनों ने बताया कि बच्चों को बैडमिंडन में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है, ताकि आगे चलकर बांदा का नाम रोशन करें। ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस...
खास खबर : यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट आज..

खास खबर : यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट आज..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज यानी 18 जून को आएगा। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे आएगा। इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92, 616 परीक्षार्थी हैं। आप सभी इन परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। ये भी पढ़ें : Agnipath Yojana Protest : बिहार से यूपी पहुंची विरोध की चिंगारी, बलिया में फूंकी ट्रेन, कई जगह पत्थरबाजी  ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस...
अग्निपथ पर देशभर में बबाल, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन बंद, गुरुग्राम में धारा 144, यूपी में भारी बवाल

अग्निपथ पर देशभर में बबाल, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन बंद, गुरुग्राम में धारा 144, यूपी में भारी बवाल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : Agnipath Scheme केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। दिल्ली में जहां विरोध के चलते 3 मेट्रो रेल स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यूपी में कई जगहों पर प्रदर्शन और आगजनी हुई। वहीं गुरुग्राम में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं यूपी में बलिया में ट्रेन फूंक दी गई। वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर आग लगाने की कोशिश की गई। कई जगहों पर हालात काबू से बाहर होते नजर आए। हालांकि, अधिकारियों और फोर्स ने समझदारी दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। उधर, यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि इनपुट मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मथुरा, अलीगढ़ और नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है। वहीं अलीगढ़ में कई जगहों पर हंगामा हो रहा है। वह...
खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस

खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जिला मुख्यालय पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रकाशित 'समरनीति न्यूज' (Samarneetinews.com) की खबर का बड़ा असर सामने आया है। दरअसल, समरनीति न्यूज की एक खास खबर के बाद बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जिला मुख्यालय पर धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग को लेकर नींद टूट गई है। इतना ही नहीं बीडीए के अधिकारी पुलिस फोर्स लेकर तिंदवारी रोड बाईपास चिल्ला रोड पर पहुंचे। वहां अवैध प्लाटिंग के एक स्पाट को ध्वस्त कराया। बीडीए की ओर से दो लोगों को नोटिस भी दी गई है। आरोप है कि यही दो लोग अवैध रूप से प्लाटिंग करा रहे थे। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 'समरनीति न्यूज' ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर बीडीए अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध प्लाटिंग नदीम खान और नितेश अग्रवाल नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई जा रही थी। बीडीए अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही व्यक्ति बीडी...
#Agnipath : बांदा में भी अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे युवा, हिंसा को बताया गलत रास्ता

#Agnipath : बांदा में भी अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे युवा, हिंसा को बताया गलत रास्ता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मुख्यालय पर आज अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग उठाई। इस दौरान सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। युवाओं का कहना था कि अग्निपथ योजना पूरी तरह से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के समान है। युवाओं ने कहा सरकार को बताना चाहिए कि 4 साल बाद वह युवा क्या करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेना में इस तरह की भर्ती योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। हालांकि, देश में कई जगह हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को बांदा के युवाओं ने गलत बताया। कहा कि योजना का विरोध हिंसात्मक नहीं होना चाहिए। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : बांदा में फ्री फायर गेम खेलते-खेलते दोस्ती, फिर अपहरण कर रेप और धर्म परिवर्तन का प्रयास ...
Big News : प्रबंधक ने स्कूल में प्रधानाध्यपक पर लहराया तमंचा और धमकाया, मुकदमा दर्ज

Big News : प्रबंधक ने स्कूल में प्रधानाध्यपक पर लहराया तमंचा और धमकाया, मुकदमा दर्ज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आयाहै। लहरपुर में स्थित एक विद्यालय में प्रबंधक ने असलहा लहराते हुए प्रधानाध्यापक को धमकाया और पीटा भी। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही प्रबंधको गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल, पूरा मामला उस समय चर्चा में आया, जब प्रबंधक की इस दबंगई का वीडियो वायरल हुआ। इंटर कालेज की है घटना बताया जाता है कि बुधवार को क्षेत्र के ग्राम बरेती जलालपुर में जनता इंटर कालेज स्थित है। स्कूल के प्रबंधक सलिल वर्मा का बुधवार को प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा के साथ विवाद हो गया। बताते हैं कि विवाद के बाद प्रबंधक ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालते हुए प्रधानाध्यापक को धमकाया। साथ ही पीटने का भी आरोप है। ये भी पढ़ें : Breaking : सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र को गोली मारकर लूटा, घायल लखनऊ रेफर इसका वीडि...
Agnipath Yojana Protest : बिहार से यूपी पहुंची विरोध की चिंगारी, बलिया में फूंकी ट्रेन, कई जगह पत्थरबाजी

Agnipath Yojana Protest : बिहार से यूपी पहुंची विरोध की चिंगारी, बलिया में फूंकी ट्रेन, कई जगह पत्थरबाजी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Agnipath Yojana Protest अग्निपथ योजना के विरोध आग बिहार से यूपी तक पहुंच चुकी है। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बलिया में आज शुक्रवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी की। फिर ट्रेन की कई बोगियों को फूंक डाला। कुछ युवाओं ने स्टेडियम में अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए पुलिस को पत्रक भी सौंपा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी युवाओं ने रेलवे लाइन पर खड़ी एक खाली ट्रेन की कई बोगियों में आग लगा दी। रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही पत्थरबाजी भी की। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।बलिया के अलावा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर भी अग्निपथ योजना का जबरदस्त विरोध हुआ। जौनपुर में सेना की तैयारी करने वाले युवाओं ने वाजिदपुर तिराहे पर जाम लगाकर विरोध किया। इससे कई रास्तों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार ...
फ्री फायर गेम खेलते-खेलते दोस्ती, फिर अपहरण कर रेप और धर्म परिवर्तन का प्रयास

फ्री फायर गेम खेलते-खेलते दोस्ती, फिर अपहरण कर रेप और धर्म परिवर्तन का प्रयास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के युवक ने मोबाइल गेम फ्री फायर खेलने के दौरान एक नाबालिक लड़की से दोस्ती की। बाद में उसे कौशांबी ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर लड़की को धर्म परिवर्तन कराने के लिए लड़की को मदरसे में ले गया। लेकिन लड़की के विरोध के कारण उसका धर्म परिवर्तन नहीं हो सका। इसके बाद लड़की किसी तरह वहां से बचकर भाग निकली। फिर अपने मामा के घर पहुंची। इस तरह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आया। बांदा शहर के एक मोहल्ले से जुड़ा मामला पीड़िता का कहना है कि किसी तरह युवक के कब्जे से छूटकर उसने अपना मोबाइल 500 रुपए में बेचा। वहां से एक महिला की मदद से अपने मामा के घर पहुंची। इसके बाद पूरा मामला खुला। परिवार के लोगों का कहना है कि नशीले पदार्थ की वजह से उसकी हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसका एक निजी अस्पताल में इल...