Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

मायावती ने पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी समेत चार को बसपा से निकाला

मायावती ने पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी समेत चार को बसपा से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्वांचल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुर्मी वोटों पर तगड़ी पकड़ रखने के कारण शेरे पूर्वांचल कहलाने वाले अपनी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी को पार्टी से निकाल दिया है। चौधरी के साथ तीन और पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस कार्रवाई से पार्टी में खलबली मच गई है। बताते चलें कि बसपा नेता रामप्रसाद चौधरी कप्तानगंज से पांच बार विधायक रहे हैं। इतना ही नहीं वह पूर्व मंत्री रहे हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि बीएसपी के चारों पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाले जाने की पुष्टि करते हुए बस्ती के बसपा जिलाध्यक्ष संजय धुसिया का कहना है कि इन नेताओं को पहले भी पार्टी सुप्रीमो द्वारा चेतावनी दी गई थी, लेकिन इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। मामले में जिलाध्यक्ष धुसिया का कहना है कि रामप्रसाद चौधरी समेत अन्य नेता प...
बांदा में रजाई में आग लगने से झुलसी युवती काजल कानपुर रेफर

बांदा में रजाई में आग लगने से झुलसी युवती काजल कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में अलग-अलग जगहों पर अचानक हुई घटनाओं में दो लड़कियां झुलस गईं। बताया जाता है कि एक किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी किशोरी उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गोरेगांव में रहने वाली काजल (17) पुत्री गुलाम शुक्रवार की रात को मच्छरों से बचने के लिए क्वायल जलाकर रखी थी। रात को सोते समय अचानक क्वायल पर रजाई गिर गई। मच्छर भगाने की जलती क्वायल से आग सोते समय सुलगते-सुलगते रजाई की आग काजल तक जा पहुंची। जब तक काजल कुछ समझ पाती तब तक वह आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी ओर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में घरवालों ने काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। आज शनिवार सुबह उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। मर्दन...
बांदा में बेढंगे बने स्पीड ब्रेकर ने ली महिला की जान

बांदा में बेढंगे बने स्पीड ब्रेकर ने ली महिला की जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ज्यादातर जर्जर सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल ही था अब मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकर भी लोगों की जान लेने लगे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द के पास सड़क पर बने ब्रेकर को पार करते समय बाइक सवार महिला उछलकर नीचे गिरकर घायल हो गई। बाद में उनकी मौत हो गई। ॉ पति के साथ बाइक से जा रही थीं ससुराल बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी रामलली (30) पत्नी भैयालाल दोपहर को अपने पति के साथ बाइक से मायके वर्सड़ा गांव से अपनी ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में बड़ोखर खुर्द के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलने पर गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार चलता रहा। बाद में गंभीर हालत में उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिला के तीन बच्चे हैं। ब...
महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शनिवार सुबह महाराष्ट्र में राजनीति का अबतक बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है। आज सुबह-सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिला दी है। वहीं इस दौरान एनसीपी के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें साफतौर पर जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना ने उस जनादेश को नकारते हुए दूसरी जगह पर समझौते का प्रयास किया। अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली कहा कि महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने के फैसले के लिए अजित पवार को धन्यवाद देते हैं। उधर, अजित पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में चुनावों के नतीजे आने से लेकर अबतक कोई भी राजनीतिक दल सरकार सरकार बनाने में सक्षम नहीं था। वहीं महाराष्ट्र में किसान मुद्दों सहित कई समस्याओ...
अब हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण को भी धमकी

अब हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण को भी धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी किरण तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनको पत्र भेजकर दी गई है। उर्दू में लिखे इस पत्र में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई है। 9 पन्ने के इस पत्र को उर्दू से हिंदी में अनुवाद कराने के बाद हकीकत सामने आई तो सबके होश उड़ गए। मामले में किरण तिवारी ने लखनऊ के नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट लिखते ही पुलिस मामले में हरकत में आ गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए स्व. कमलेश तिवारी की पत्नी किरण की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, छानबीन में जुटी मामले में कोतवाली प्रभारी नाका सुजीत दुबे का कहना है कि धमकी के बाद किरण तिवारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कहा गया है कि धमकी भरा पत्र कहां से आया है, इसकी जांच हो रही है। उन्होंने बताया है कि दोनो...
यूपीः सरकार के खिलाफ टिप्पणी पर दो पीसीएस अफसर बर्खास्त

यूपीः सरकार के खिलाफ टिप्पणी पर दो पीसीएस अफसर बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने दो पीसीएस अधिकारियों को उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इनमें से एक अशोक शुक्ला पर सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का आरोप भी है। दूसरे बर्खास्त हुए पीसीएस अधिकारी का नाम अशोक शुक्ला है। उनपर सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि उनको इसी के चलते बर्खास्त किया गया है। बताते हैं कि टिप्पणी के बाद से ही ओएसडी राजस्व परिषद पीसीएस अशोक शुक्ला पूरी तरह से सरकार की नजर में चढ़ गए थे। दूसरे अधिकारी पर भी गंभीर आरोप इसी क्रम में दूसरे बर्खास्त किए गए पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार लाल हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने मेरठ में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के पद रहते हुए एक प्रार्थना पत्र सुनवाई करते हुए राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध चकबंदी प्रभावित निर्णय दिया। दोनों अधिकारियों की बर्खास्तगी से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है...
एक ही परिवार के 3 बच्चों की नदी में डूबकर मौत से कोहराम

एक ही परिवार के 3 बच्चों की नदी में डूबकर मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः शुक्रवार को हुए एक हिला देने वाले घटनाक्रम में तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे एक ही परिवार के थे। इनके माता-पिता बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़कर दिल्ली रोजगार के लिए गए थे। बताते हैं कि बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा डूबा। उसे बचाने के लिए दो बच्चे और नदी में घुसे, इसके बाद तीनों डूब गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से निकलवाया। बच्चों की मौत से परिवार भारी सदमे में है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। नदी में नहाते वक्त हुए हादसा बताया जाता है कि ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा के ग्राम सौरई में शुक्रवार को गांव के तीन बच्चे नदी में नहाने गए। वहां रोहणी नदी के आम घाट पर गांव के गोकुल का पुत्र रवि (8), राकेश का पुत्र मान (7) तथा सुनील का पुत्र अमित (10) डूब गए। बताते हैं कि पहले मान नाम का बच्चा डूबा तो उसे बचाने ...
बांदा में समस्याओं से जूझ रहे लोगों की डीएम से गुहार

बांदा में समस्याओं से जूझ रहे लोगों की डीएम से गुहार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बबेरू रोड की एक बस्ती में रहने वाले लोगों को जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जन समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि इलाके में गंदा पानी इकट्ठा होने से संक्रामक रोगों के फैलने का डर है। वहीं बच्चे-बूढ़े आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। समस्या के निस्तारण की उठाई मांग बताया जाता है कि बबेरू रोड पर एक मैरिज हाल के सामने 18 फिट का एक पक्का रास्ता जाता है। सड़क वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मार्ग से वाहन निकलना तो दूर की बात लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। साथ ही जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग भी की। बताया कि इसी मार्ग पर एक स्कूल संचालित है। सुबह होते ही बच्च...
बांदा में बालू के अवैध खेल ने ली घर के बाहर खड़ी वृद्धा की जान

बांदा में बालू के अवैध खेल ने ली घर के बाहर खड़ी वृद्धा की जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक वृद्धा की नरैनी क्षेत्र में बालू लदे वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोगों का कहना है कि वाहन पर बालू लदा था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बालू खनन करने वाले वाहन तेजी से टक्कर पूरा करने के लिए सड़क पर काल बनकर दौड़ते हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट पाड़ादेव गांव में अपने घर के बाहर खड़ीं वृद्धा प्रेमा देवी (60) को वहां से अनियंत्रित गति से गुजरे बालू लदे डग्गा वाहन (जुगाड़) ने रौंद दिया। जबतक लोग मौके पर पहुंचे, वाहन चालक वहां से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालात में उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ देर बाद ...
बांदा में खेलते समय आग पर गिरा बालक झुलसा, गंभीर

बांदा में खेलते समय आग पर गिरा बालक झुलसा, गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी धीरज कुमार (13) पुत्र मैकू लाल के घर में रिश्तेदार की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पकवान बनाने के लिए लकड़ियां जलाकर पकवान बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान वह आग पर गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि गुरुवार को परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार शाम को धीरज आग के पास खड़े होकर खेल रहा था। खेलते-खेलते गिरा बालक इसी दौरान दूसरे बच्चों ने खेलते समय उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से बालक धीरज आग पर जा गिरा। आग ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान उधर गया। लोगों ने भागकर उसे बचाया, लेकिन तबतक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इल...