Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए छह लाख से ज्यादा के ईनामी डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया देवी अपना नया जीवनसाथी चुना है। किसी तरह मजदूरी करके जीवनयापन कर रही गुड़िया के लिए अब जिंदगी आसान हो सकेगी। बताते हैं कि गुड़िया ने हालात से समझौता करते हुए रींवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले एक 59 साल के व्यापारी से मंदिर में शादी की है। गुड़िया की उम्र लगभग 33 साल है। दोनों ही अपने इस रिश्ते से खुश हैं। शादी के दौरान वर पक्ष के लोग ज्यादा संख्या में रहे। गुपचुप ढंग से पूरी हुईं शादी की सभी रश्में हालांकि, जानकार बताते हैं कि शादी का प्रोग्राम गुपचुप ढंग से किया गया है। इसमें कम ही लोगों को बुलाया गया। बस दोनों पक्ष के बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे। इसमें वर पक्ष के ही ज्यादातर परिवार के लोग थे। उधर, मामले में पुलिस भी जानकारी करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दोनों ब...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार दोपहर अभी कुछ देर पहले हुए एक भीषण हादसे में एक रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर से बस सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों के शव भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। बस में फंसे शवों को मशक्कत के बाद किसी तरह निकाला जा सका। कुछ के चेहरे गायब हो गए तो किसी के शरीर के दूसरे अंग। फतेहपुर जा रही थी रोडवेज घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (बांदा) लाया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। मौके पर बुरी तरह से चीख-पुकार मची रही। पुलिस को भी हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जिला अस्पताल में भी पुलिस अधिकारी पहले से...
कानपुर में खुलासाःWhatsapp-Facebook और Twitter पर सेक्स रैकेट ग्रुप, आनलाइन डिमांड पर कॅाल गर्ल्स..

कानपुर में खुलासाःWhatsapp-Facebook और Twitter पर सेक्स रैकेट ग्रुप, आनलाइन डिमांड पर कॅाल गर्ल्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस ने एक बड़े हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है जो पूरी तरह से सोशल मीडिया के जरिए फल-फूल रहा था। इसकी संचालिका एक महिला थी जो अपनी दूसरी सहयोगियों के साथ WhatsApp-Facebook और Twitter पर ग्रुप बनाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। बताते हैं कि यह महिला पहले भी सेक्स रैकेट का संचालन करने पर गिरफ्तार हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए ग्राहकों की बुकिंग लेती थीं और फिर ऑनलाइन डिमांड पर कॉल गर्ल्स को बड़े-बड़े शहरों से बुलाती थीं और बाद में उनको ग्राहकों के पास सप्लाई कर दिया जाता था। पुलिस ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह खुलासा कानपुर की नजीवाबाद थाना पुलिस ने किया है। काफी समय से मिल रही थीं सूचनाएं बताया जाता है कि पुलिस को काफी समय से शहर में व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशलमीडिया प्लेटफार्म के जरिये सेक्स रैकेट के संचालन ...
हमीरपुर में खाई में गिरी यूपी-100 जीप, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

हमीरपुर में खाई में गिरी यूपी-100 जीप, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः हमीरपुर के भरुआ सुमेरपर के पास सड़क पर अचानक आए अन्ना पशुओं को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर डायल 100 वाहन खाई में जा गिरा। बताया जाता है कि हादसे में डायल 100 वाहन में सवार पुलिस बाल-बाल बच गए हैं। घटना सुमेरपुर-बांदा रोड में पंधरी व पारारैपुरा गांव के मध्य की है। हालांकि, हादसे में पुलिस कर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं हादसे में सभी पुलिस कर्मियों के बाल-बाल बच जाने से पुलिस प्रशासन से ने राहत की सांस ली है। अन्ना जानवरों को बचाने में हादसा बताया जाता है कि हमीरपुर के भरुआ सुमेरपर के पास डायल 100 वाहन में सवार होकर पुलिसकर्मी गस्त के दौरान अपने रूटीन प्लाइंट की जा रहे थे। तभी सुमेरपुर-बांदा रोड में पंधरी व पारारैपुरा गांव के बीच सड़क पर डायल 100 वाहन के सामने अचानक अन्ना जानवरों का झुंड आ गया। बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, मा...
कानपुरः बहन से इकलौते भाई ने यह बात कहकर लगा ली फांसी, हाहाकार

कानपुरः बहन से इकलौते भाई ने यह बात कहकर लगा ली फांसी, हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज की दीनदयाल कालोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि 25 साल के युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन से कहा कि अब तुम ही पापा-मम्मी का बेटा भी हो। इसके बाद उसने कमरे में अंदर से कुंडी बंद करने के बाद फांसी लगा ली। घटना शनिवार देर रात की है। बहन ने कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको इस अनहोनी की कतई आशंका नहीं थी। शहर के नवाबगंज की घटना नवाबगंज थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद का कहना है कि मौके पर सुसाइड नोट तो नहीं मिला है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला परिवार से झगड़कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता...
कानपुरः IIT द्वारा गेट बंदी पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का लोगों को मदद का भरोसा

कानपुरः IIT द्वारा गेट बंदी पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का लोगों को मदद का भरोसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी में नानकारी का गेट बंद कर दीवार उठाने को लेकर लोगों की समस्या बनी हुई है। वहीं लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी बनी हुई है। रविवार को नानकारी के लोगों ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की। सांसद श्री भोले ने उनको मदद का भूरा भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि वे जनहित के इस मामले को जल्द ही संसद में उठाएंगे। साथ ही सासंद ने उनको आईआईटी प्रशासन से भी इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। कहा कि जनता के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। बताते चलें कि आईआईटी और नानकारी के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आईआईटी प्रशासन द्वारा गेंट बंद करने का मामला आईआईटी स्थापना के समय से नानकारी के लोगों के आवागमन के लिए चंदेल गेट और प्रधान गेट बनाए गए थे। इसी गेट से नानकारी के लोग आवागमन करते थे। हाल ही में आईआईटी प्रशासन ने यह गेट बंद करने क...
यूपी में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अदालत से राहत पर..

यूपी में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अदालत से राहत पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें वे 8 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिनको बीते अगस्त महीने में पदावनत करते हुए दोबारा इंस्पेक्टर बना दिया गया था। अब अदालत से इन सभी आठ पुलिस उपाधीक्षकों को राहत मिलने के बाद पुनः जिलों में तैनाती दे दी गई है। पुलिस महानिदेशक दफ्तर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस उपाधीक्षक वंदना मिश्रा को पीटीएस मेरठ से यूपी पावर कार्पोरेशन आगरा भेजा गया है। वहीं कुलभूषण ओझा को सहायक कमांडेंट 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से गाजीपुर भेजा गया है। आठ पदावनत अधिकारी भी हैं इनमें शामिल इसी तरह श्वेता आशुतोष ओझा को मऊ से मंडलाधिकारी प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं पदावनत के बाद जिन 8 पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती दी गई है उनमें रामसागर, वैद्यनाथ प्रसाद, दीप चंद्र, विनय गौतम, योगेंद्र...
बांदा में शिक्षक ने स्कूल में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बांदा में शिक्षक ने स्कूल में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छह साल की कक्षा-1 की बच्ची के साथ स्कूल की शिक्षक ने रेप किया है। घटना का खुलासा होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। रोती-बिलखती बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं स्कूल के प्रबंधक पर भी कार्रवाई की आंच आ सकती है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद प्रबंधक पर भी कार्रवाई की जा सकती है। प्राइवेट स्कूल का है मामला बताया जाता है कि मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां शुक्रवार शाम करीब करीब 5 बजे एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने स्कूल में ही कक्षा एक की छात्रा के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया। बताते हैं कि आरोपी शिक्षक ने बच्ची और उसके भाई को अलग से पढ़ाने की बात कहते हुए स्कूल में रोक...
बांदा में स्वच्छता अभियान की पोल खोलता स्वराज कालोनी में फैला कूड़ा

बांदा में स्वच्छता अभियान की पोल खोलता स्वराज कालोनी में फैला कूड़ा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नगर पालिका (नपा) प्रशासन की उदासीनता के चलते उसके कर्मचारी भी बिल्कुल लापरवाह हो गए हैं। बताया जाता है कि नालियों का निकाला गया कचरा नपा के कर्मचारी उसे सूखने के नाम पर कई-कई दिनों तक नहीं उठाते हैं। जिसके चलते स्वराज कॉलोनी गली नंबर तीन में रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। हालात इस कदर बद-से-बदतर हैं कि गली में सड़क के दोनों ओर कचरा जमा होने से बच्चे-बूढ़े और लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके बावजूद नपा प्रशासन और कर्मचारी स्वकालोनी के निवासियों की समस्या के बारे में सोच नहीं रहे हैं। बीमारियों का खतरा, आवागमन में दिक्कत बताया जाता है कि स्वराज कॉलोनी गली नंबर तीन में शनिवार की सुबह नालियों का कचरा निकालकर बाहर किया गया था। वहीं सफाई करने वाले कर्मचारियों का कहना था कि कचरा सूख जाने के बाद उठाया जाएगा। जबकि शनिवार की रात को आवारा सूअरों ने क...
बांदा में आईटीआई छात्र की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा चाचा

बांदा में आईटीआई छात्र की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा चाचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार वाहन प्रयागराज से आईटीआई कर रहे छात्र की मौत का कारण बन गया। बताया जाता है कि छात्र अपने चाचा के साथ घर जा रहा था, तभी पीछे से आई बोलेरो ने छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ सेवड़ा गांव निवासी विजय कुमार (20) पुत्र नाथूराम वर्मा प्रयागराज में रहकर आईटीआई कर रहा था। बताया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व ही छात्र अपने घर आया था। पैदल चल रहे छात्र को जीप ने मारी टक्कर शनिवार की शाम को वह किसी काम से चाचा के साथ नरैनी आया। नरैनी से शाम को चाचा और भतीजे बांदा रोड पर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो जीप में विजय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय उसका चाचा माता प्रसाद सड़क किनारे लघुशंका के लिए गया था। इसके चलते ह...