Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः IIT द्वारा गेट बंदी पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का लोगों को मदद का भरोसा

People of Kanpur Nanakari met BJP MP Devendra Singh Bhole

समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी में नानकारी का गेट बंद कर दीवार उठाने को लेकर लोगों की समस्या बनी हुई है। वहीं लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी बनी हुई है। रविवार को नानकारी के लोगों ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की। सांसद श्री भोले ने उनको मदद का भूरा भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि वे जनहित के इस मामले को जल्द ही संसद में उठाएंगे। साथ ही सासंद ने उनको आईआईटी प्रशासन से भी इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। कहा कि जनता के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। बताते चलें कि आईआईटी और नानकारी के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

आईआईटी प्रशासन द्वारा गेंट बंद करने का मामला

आईआईटी स्थापना के समय से नानकारी के लोगों के आवागमन के लिए चंदेल गेट और प्रधान गेट बनाए गए थे। इसी गेट से नानकारी के लोग आवागमन करते थे। हाल ही में आईआईटी प्रशासन ने यह गेट बंद करने का फैसला लिया। इसके बाद बीते गुरुवार को आईआईटी प्रशासन द्वारा वहां दीवार खड़ी कर दी गई। लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। इतना ही नारेबाजी की थी। रात में प्रधान गेट तोड़ दिया गया था।

सासंद बोले, जरूरत पड़ी तो संसद में उठाएंगे मामला

नानकारी लोगों ने विधायक और सांसद के सामने अपनी समस्या रखते हुए निस्तारण की मांग उठाने का फैसला लिया। इसी क्रम में नानकारी के लोगों ने बड़ी संख्या में रविवार को काकादेव स्थित भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के आवास पहुंचकर उन्हें समस्या बताई। सांसद ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अधिकारियों से इसे लेकर बात करेंगे। साथ ही कहा कि अगर समाधान नहीं होता है तो संसद में भी इस मुद्दे को मजबूती के साथ उठाएंगे। सांसद ने कहा कि जनता की समस्या को गंभीरता से निस्तारित किया जाएगा। इस दौरान पार्षद निर्मल मिश्रा, अखिलेश सिंह, अजय अग्निहोत्री, लाल जी पांडे, शैलेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सोनू, अजय कुमार, पिंकू, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

ये भी पढ़ेंः कानपुर के पॅाश इलाके में फ्लैट में घुसकर महिला का कत्ल, कोचिंग संचालक पति की भी मौत