Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

SSR Case : रिया से सच जानने को CBI करा सकती है पाॅलीग्राफ टेस्ट

SSR Case : रिया से सच जानने को CBI करा सकती है पाॅलीग्राफ टेस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सच जानने में जुटी सीबीआई रिया से सच जानने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बहुत हद तक तय माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही रिया का पालीग्राफ टेस्ट करा सकती है। बताते चलें कि शुक्रवार को सीबीआई ने रिया से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई ने आज भी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस में तलब किया है। माना जा रहा है कि सीबीआई टीम इस पूरे रहस्यमय मामले में सच जानने के लिए मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का पालीग्राफ टेस्ट करा सकती है। ये भी पढ़ें : Update SSR case : रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट में थी खास नजदीकियां..! व्हाट्सएप चैट वायरल हालांकि, इसके लिए सीबीआई को पहले अदालत से अनुमति लेनी होगी। मामले की पेचिदगियों को देखकर लगता है कि इसमें जल्द ही यह कदम उठाया जाएगा। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को रिया से करीब 10 घंट...
ब्लैक पैंथर के हीरो, हाॅलीवुड के बड़े एक्टर चैडविक का निधन

ब्लैक पैंथर के हीरो, हाॅलीवुड के बड़े एक्टर चैडविक का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : हालीवुड से आज शनिवार को एक दुख पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। हाॅलीवुड की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर के एक्टर चैडविक बोसमैन का कैंसर से निधन हो गया है। वह 43 साल के थे। बताते हैं कि बाॅलीवुड के यह सुपरस्टार चैडविक काफी समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रह थे। दरअसल, उनको कोलन कैंसर यानि आंत का कैंसर था। ये भी पढ़ें : क्लिंटन बोले, मोनिका लेविंस्की से संबंधों की वजह थी आफिस टेंशन उनकी निधन की खबर से फैंस में दुख है। हालीवुड और बालीवुड सेलेब्स उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चैडविक बोसमैन की पत्नी और परिवार अंतिम वक्त में उनके साथ मौजूद रहे। उनके निधन के बाद उनके परिवार की ओर से एक बयान भी आया है। खास बात यह है कि बीते 4 साल से चैडविक इस बीमारी से जूझ रहे थे और एक्टिंग के साथ-साथ उनकी कीमियोथैरेपी और सर्जरी भी जारी थ...
CM योगी से मिले बांदा के विधायक-सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष भी

CM योगी से मिले बांदा के विधायक-सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष भी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर आज बांदा के जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल ने पार्टी जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के साथ जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय लोगों के लिए चल रहीं योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने भी सीएम योगी को कामकाज के बारे में बताया। बताते हैं कि इस संक्षिप्त मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, कोरोना के हालात और दूसरे बिंदुओं पर भी बातचीत की। ये भी पढ़ें : सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार...
बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 नए कोरोना के संक्रमित सामने आए हैं। शहर के एक इलाके में सबसे ज्यादा 18 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 277 बताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा है, संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं आज मिले संक्रमितों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयारी की जा रही है। मर्दननाका में सबसे ज्यादा 18 केस बताया जाता है कि आज कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 केस शहर के मर्दननाका फूटाकुआं इलाके में मिले हैं। इनमें से 10 महिलाएं हैं। बाकी पुरुष हैं। इससे साफ है कि कोरोना घरों में पूरी तरह पहुंच बना चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक 5 साल का बच्चा और 12 साल की...
बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के माध्यमिक विद्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, एक शराबी दबंग एक हाथ में पेट्रोल भरी बोतल और दूसरे हाथ में धारदार हंसिया लेकर घुस गया। वहां शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। मौजूद शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाते हैं, इसलिए उनको जिंदा फूंक देगा। बाद में खुद भी जान दे देगा। शराबी की हरकतों से स्कूल के शिक्षक बुरी तरह से डर गए। उनके हाथ-पांव फूल गए। किसी ने इस दौरान दबंग का वीडियो बना लिया। आयुक्त ने लिया संज्ञान, पुलिस ने पकड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी का है। ये भी पढ़ें : बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट शुक्रवार को गांव का रहने वाला एक शख्स वहां...
बांदा : प्रदेश की जेलों में कोरोना संकट के मद्देजनर SP-DM ने किया मंडल कारागार का निरीक्षण

बांदा : प्रदेश की जेलों में कोरोना संकट के मद्देजनर SP-DM ने किया मंडल कारागार का निरीक्षण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा व जिलाधिकारी अमित बंसल ने आज शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिले के आला अधिकारियों के औचक निरीक्षण से वहां हड़कंप मच गया। बताते हैं कि अधिकारियों ने बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही जेल में कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा का भी जायजा लिया। कोरोना को लेकर सजगता देखी अधिकारियों का सबसे ज्यादा जोर सोशल डिस्टेंसिंग व समय-समय पर होने वाले सैनेटाइजेशन पर रहा। दोनों आला अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कैदियों के बीच पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराने और कैदियों को कोरोना के प्रति जागरुक करने को भी कहा। बताते चलें कि प्रदेश में कानपुर समेत कई जिला कारागारों में कैदियों के बड़े स्तर प...
कानपुर में पकड़ी गई हरियाणा वाली लाखों की अवैध शराब

कानपुर में पकड़ी गई हरियाणा वाली लाखों की अवैध शराब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी क्षेत्र में पुलिस और आबकारी की टीम ने हरियाणा की अवैध रूप से ले जाई जा रही लाखों रुपए की शराब पकड़ी है। बताते हैं कि देर रात सूचना के आधार पर चकेरी मोड़ हाईवे पर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि शराब के साथ पुलिस किसी व्यक्ति को नहीं पकड़ पाई है। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया है कि गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की गई है। पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्रवाई बताया जाता है कि गुरुवार देर रात कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी। ये भी पढ़ें:  कानपुर : वृद्ध ने नाबालिग लड़की से किया रेप, मौके से फरार बताते हैं कि अहिरवा चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने चकेरी मोड़ पर आबकारी टीम के साथ इसे पकड़ा। ट्रक को पकड़ने के बाद टीम उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर चकेरी का कहना है कि लगभग 400 से 4...
Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तहजीब के शहर लखनऊ में एक खूबसूरत हसीना की क्रूरता का ऐसा अफसाना सामने आया है कि हर आदमी दांतों तले ऊंगली दबाने को मजबूर हो गया है। एक बेजुबान कुत्ते के बच्चे को यह हसीना अपने पैरों तले कुचलती सी दिखाई दे रही है। कुत्ते का बच्चा चिल्ला रहा है, दर्द से करहा रहा है, लेकिन मैडम हसीना पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लग्जरी कार की सीट पर शार्ट पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती इस हसीना को उसके दर्द से कोई चुभन महसूस नहीं हो रही है।  विभूतिखंड पुलिस ने दर्ज की एफआईआर बहरहाल, मैडम की करनी का यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। अब जल्द ही पुलिस उसतक पहुंच भी जाएगी। दरअसल, राजधानी के विभूतिखंड के ओमैक्स सिटी हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाली पूजा ढिल्लन नाम की इस आरोपी महिला पर कुत्ते के दो पिल्लों को पैरों से कु...
सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार

सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धन प्राप्ति के लिए एक महिला ने अयोध्या से 61 पुरोहितों को बुलाकर हवन कराया। 13 दिन तक सभी ब्राह्मण हवन-पूजन करते रहे। जब दक्षिणा की बारी आई तो महिला ने उनको नकली नोट थमा दिए। विरोध पर कुल्हाड़ी लेकर धमकाया। बाद में धीरे से खिसक गई। अब फरार महिला की तलाश पुलिस कर रही है। आश्रम की संचालिका है महिला महिला कोई मामूली नहीं, बल्कि एक आश्रम की संचालिका है और उसके आश्रम से पुलिस को 20 लाख के नकली नोट मिले हैं। यह पूरा मामला सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पिछले 70 दिनों से बड़ा अनुष्ठान चल रहा था। ये भी पढ़ें : लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज बताया जाता है कि सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर गांव में गीता पाठक नाम क...
सीतापुर आने-जाने के लिए 1 सितंबर से करना होगा ज्यादा खर्च, टोल टैक्स बढ़ा

सीतापुर आने-जाने के लिए 1 सितंबर से करना होगा ज्यादा खर्च, टोल टैक्स बढ़ा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी या आसपास से सीतापुर जाने के लिए आपको 1 सितंबर से ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। टोल प्लाजा की दरें बढ़ने जा रही हैं। इस मामले में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएन गिरी का कहना है कि राजधानी में बाकी टोल प्लाजा पर टैक्स 1 अप्रैल से बढ़ाया जाता है, लेकिन सीतापुर रोड के दोनों प्लाजा पर ये दरें 1 सितंबर से बढ़ती हैं। वहीं परियोजना प्रबंधक राकेश पाठक का कहना है कि 1 सितंबर से 31 अगस्त 2021 तक टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरें तय कर दी गई हैं। ये भी पढ़े :  सीतापुर : लाइट बंद कर लड़की को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप-गिरफ्तार बस, कार और जीप के साथ ही ट्रकों से अलग-अलग शुल्क होगा। कहा कि कार, जीप, वैन पर पूर्व की भांति 45 रुपए ही होगा। वहीं वापसी समेत कुल 65 रुपए होगा। साथ ही मिनी बस का एक तरफ से 75 और वापसी समेत यात्रा पर 115 रुपए टोल देना होगा। इसी तरह ट्रक-बस को 150 र...