Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

लखनऊ में जहरीली शराब से एक और ने तोड़ा दम, 4 हुई मरने वालों की संख्या

लखनऊ में जहरीली शराब से एक और ने तोड़ा दम, 4 हुई मरने वालों की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। तीन लोग पहले ही अपनी जान गवां चुके हैं। अब रसूलपुर गांव के रहने वाले निर्मल यादव की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना आ रही है। उनका लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन लोगों की पहले हो चुकी मौत इससे साथ ही अब इस मामले में मरने वाले कुल चार लोग हो गए हैं। इससे पहले मो अनीस, राजकुमार और सुंदर लाल की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। शराब के गोदाम को सील कर दिया गया है। बताते हैं कि शराब ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। वहीं कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होने की पूरी आशंका है। ये भी पढ़ें : बांदा में खुलेआम ओवर-रेट बिक रही अंग्रेजी-देशी शराब, सवालों के घेरे में आबकारी व...
Update : बांदा में छोटी दिवाली पर दो पक्षों में चली गोली, एक की हालत गंभीर

Update : बांदा में छोटी दिवाली पर दो पक्षों में चली गोली, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दिपावली के मौके पर जिले में नशेबाजी के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोग डर के मारे घरों में छिप से गए। त्यौहार की तैयारी कर रहे लोग सहम गए। घायल को परिवार के लोग गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, देर रात बांदा पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश शंकर मीणा ने थाना पुलिस को निर्देशित किया है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सिंधनकला गांव निवासी रामहित (35) का शुक्रवार शाम को कुछ लोगों से विवाद हो गया। ये भी पढ़...
बांदा में तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को रौंदा, पहचान कराने में जुटी पुलिस

बांदा में तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को रौंदा, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार वृद्ध की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध साधु थे और वह साईकिल से तिंदवारी की ओर जा रहे थे। इसी बीच बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही गांव के पास फतेहपुर से आ रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने उनको रौंद दिया। भाग रहे बस चालक को पुलिस ने पकड़ा उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने सूचना पर तेजी दिखाते हुए बस लेकर भाग रहे चालक को महोखर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : Bollywood : एक्ट्रेस दिशा पाटनी की Latest Hot Photos ने मचाया धमाल  ...
पत्रकार की मौत के मामले में महिला दरोगा-सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा

पत्रकार की मौत के मामले में महिला दरोगा-सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले एक पत्रकार के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। शहर कोतवाली में एक महिला दरोगा व सिपाही के खिलाफ पुलिस ने हत्या व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को मिला था पटरी किनारे शव बताते चलें कि उन्नाव के मोहल्ला एबी नगर के रहने वाले पत्रकार सूरज पांडे का शव गुरुवार दोपहर रेलवे पटरी के किनारे पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पहले मामले को आत्महत्या समझा जा रहा था। हालांकि, देर शाम परिवार के लोगों ने एक महिला दरोगा सुनीता चौरसिया और सिपाही अमर सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। ये भी पढ...
बांदा में बाजार से लापता किशोरी, पुलिस ने 10 दिन बाद किया बरामद

बांदा में बाजार से लापता किशोरी, पुलिस ने 10 दिन बाद किया बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से बाजार गई एक युवती अचानक लापता हो गई। पुलिस ने 10 दिन बाद लड़की को फतेहपुर जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। साथ ही उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि एक 17 साल की लड़की बिसंडा में बाजार से बीती 25 अक्टूबर को घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बिसंडा में दर्ज कराई थी रिपोर्ट लड़की के परिजनों ने बिसंडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। उधर, मामले में तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया तो लड़की की लोकेशन फतेहपुर जिले में मिली। ये भी पढ़ें : Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका  पुलिस किशोरी को...
Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP से स्पष्टीकरण तलब

Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP से स्पष्टीकरण तलब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर के बिकरु कांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एसआईटी यानि विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर के पूर्व एसएसपी एवं वर्तमान डीआईजी अनंत देव को निलंबित कर दिया है। आईपीएस अधिकारी अनंत देव तिवारी इस वक्त पीएसी में तैनात हैं। SSP दिनेश पी. से स्पष्टीकरण तलब इतना ही नहीं, बताते हैं कि तत्कालीन एसएसपी दिनेश पी. से भी इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताते चलें कि इस मामले की एसआईटी जांच में कुल 80 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया गया था। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई है। आगे इसमें और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह था पुलिस पर हमले का पूरा मामला कानपुर के बिकरू गांव में बीती 2 जुलाई 2020 की रात कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों ने गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें सीओ और दो दरोगाओं...
Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : धनतेरस के मौके पर जब लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं, ऐसे में एक महिला का मित्र जल्लाद बन बैठा और उनके मासूम बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश शंकर मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को लेकर शहर में चर्चाएं होती रहीं। सभी ने बच्चे की हत्या पर दुख जताया। लोगों का कहना है कि ऐसे पापी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा मासूम बताया जाता है कि शहर के आवास विकास में रहने वाली महेश रैकवार की पत्नी ममता पति से विवाद के बाद अपने पुरुष मित्र पप्पू माली के साथ रहने लगी थी। खाईंपार में रहने वाले अपने पुरुष मित्र ...
बांदा DM आनंद सिंह की खनन कारोबारियों को दो टूक, ‘हद’ में रहें..

बांदा DM आनंद सिंह की खनन कारोबारियों को दो टूक, ‘हद’ में रहें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिले के सभी खनन पट्टाधारकों को तलब करते हुए उनकी 'हदें' बताईं। दरअसल, खनन और अवैध खनन के बीच 'हदों' का खेल किसी से छिपा नहीं है। जिलाधिकारी ने आज पट्टाधारकों को बुलाकर दो टूक कहा कि खनन करते समय अपनी हदें पार न करें। यानि खनन पट्टा जहां तक सीमांकित है, वहीं तक खनन कराएं। आसपास के क्षेत्र में खनन करने की सोचें भी नहीं। वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। लिफ्टर-ओवरलोडिंग पर भी चेताया इतना नहीं जिलाधिकारी ने सभी पट्टाधारकों से साफ कहा कि वाहनों पर परिवहन प्रपत्र पर अंकित मात्रा के अनुसार ही लोड कराएं। साथ ही सभी खदान संचालकों से कहा कि अपने-अपने यहां सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराएं, ताकि किसी भी वक्त की स्थिति को देखा जा सके। ये भी पढ़ें : UP Big News : सिपाही की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, खनन माफिया के गुर्गे गोलियां चलाकर भागे  राजस्व को लेकर डीएम...
बांदा के कमासिन में पुलिस ने छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का ककहरा

बांदा के कमासिन में पुलिस ने छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का ककहरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के कमासिन राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस द्वारा विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया। आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी पुलिस कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं डायल 1090, 112, 181 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या हेमलता वर्मा, उप निरीक्षक सर्फुद्दीन खान, महिला कांस्टेबल रमा चैरसिया, रूबी पांडेय, मनीष यादव, आशुतोष राजपूत आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा के कमासिन में 10 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी  ...
Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बाॅलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर ली है। उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर जान दी है। बताते हैं कि एक्टर बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर बने एक कैफे में आत्महत्या की है। हालांकि, बसरा ने क्यों आत्महत्या की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अभिनेता बसरा बीते करीब 5 वर्षों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रहते थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहा करती थीं। UK की महिला के साथ लिव-इन में थे बसरा वह यूके (UK) की एक महिला के साथ लंबे समय से लिव-इन में थे। बताया जा रहा है कि वह आज गुरुवार दोपहर अपना पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले। इसके बाद घर लौट गए। कुछ देर बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : अपड...