Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात

कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार रात कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में वाजिदपुर में रविवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव जैसे हालात हो गए हैं। दोनों पक्षों से पथराव और मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। युवक को घायल हालत में हैलट ले जाया गया था। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस मौके पर है और पीएसी तैनात कर दी गई है। इलाके में तनाव की स्थित बनी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर 7 आरोपियों को पकड़ा है। मामले में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने डीआईजी से बात की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह बताई जा रही घटना की वजह बताया जाता है कि वाजिदपुर के रहने वाले टेनरी कर्मचारी राम निषाद का बेटा पिंटू निषाद (25) का 25 वर्षीय बेटा पिंटू निषाद एक फैक्ट्री में काम ...
बांदा में SP के पेशकार हादसे में घायल, अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसर

बांदा में SP के पेशकार हादसे में घायल, अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के पेशकार इंस्पेक्टर जगदेव प्रसाद आज एक हादसे में घायल हो गए। बताते हैं कि वह फतेहपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। रविवार रात जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक मीणा व सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने उनका हालचाल लिया। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। ये भी पढ़ें : Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण...
बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, PM मोदी दुखी

बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, PM मोदी दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का आज रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। डाक्टर लगातार उन्हें ठीक करने में लगे थे, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। आज उनके फैंस और चाहने वालों को बड़ा झटका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। साथ ही पूरी फिल्म इडंस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर उधर, प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सौमित्र चटर्जी के निधन पर दुख जताया है। उधर, फिल्म अभिनेता राहुल बोस, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री सयानी गुप्ता, रितुपर्णा सेन गुप्ता, बंगाली अभिनेत्री रुपा गांगुली, सावित्री चटर्जी आदि ने उनके निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता...
बांदा शहर में बाइक सवार की डंपर से कुचलकर मौत, भागते समय चालक गिरफ्तार

बांदा शहर में बाइक सवार की डंपर से कुचलकर मौत, भागते समय चालक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के मोहल्ला बिजली खेड़ा के पास एक बाइक सवार को गिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। किराए पर रहते थे बिंदकी के स्वयं प्रताप बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले शिवम सिंह ने बताया कि मृतक फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव के रहने वाले स्वयं प्रताप सिंह (28) थे। बताया जाता है कि मृतक बच्चों की पढ़ाई के लिए बांदा के आवास विकास कालोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR बताते हैं कि हादसे से कुछ देर पहले ही वह फतेहप...
सनसनीखेज : बांदा में रेलवे क्रासिंग के पास मिला 25 साल के युवक का शव

सनसनीखेज : बांदा में रेलवे क्रासिंग के पास मिला 25 साल के युवक का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को बांदा में रेलवे क्रासिंग के किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक के हाथ की ऊंगलियां कटी हुई हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मृतक की उम्र लगभग 25 साल के आसपास है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान कराने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बांदा में बिसंडा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे की खाली जमीन पर बने गड्ढे में पानी भार है। उसमें जलकुंभी के नीचे आज लोगों ने एक शव उतराता देखा। मृतकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा है कि मृतक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, मृतक की ऊंगलियां कटे होने के कारण लोगों में चर्चा रही कि युवक की हत्या की गई। हत्या के बाद शव को उठाकर फेंक दिया गया है। ये...
यूपी में मायावती का बसपा में बड़ा बदलाव, राजभर को प्रदेश की कमान

यूपी में मायावती का बसपा में बड़ा बदलाव, राजभर को प्रदेश की कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में हाल ही में हुए उप चुनाव में अपना खाता तक न खोल सकी बसपा अब 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। दीपावली के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। बसपा ने यूपी में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलते हुए आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर व मऊ निवासी भीम राजभर को प्रदेश की कमान सौंप दी है। बता दें कि अबतक मुनकाद अली के हाथों में प्रदेश की बागडोर थी। बसपा के सामने आस्तित्व बचाने की चुनौती बसपा के इस कदम को यूपी में जीत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले राजभर वोट बैंक को अपने फेवर में करने के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन मायावती के इस कदम को बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस बदलाव की जानकारी खुद मायावती ने ट्वीट करते हुए दी है। ये भी पढ़ें : इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी ...
कानपुर : दीपावली की शाम घर से लापता मासूम की दरिंदगी पूर्ण हत्या से सनसनी

कानपुर : दीपावली की शाम घर से लापता मासूम की दरिंदगी पूर्ण हत्या से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की शाम घर से लापता एक 7 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, बच्ची को गांव का ही एक नाबालिग लड़का पटाखे दिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद आज रविवार सुबह बच्ची का शव गन्नू बाबू के खेत में पड़ा मिला। बच्ची की हत्या बड़ी ही हैवानियत के साथ की गई है। उसके शरीर के कई अंग गायब हैं। बली चढ़ाने की आशंका बच्ची के हाथ-पैरों में रंग लगा है, इसलिए इस बात की पूरी आशंका है कि उसकी बली चढ़ाई गई है। उधर, पुलिस फारेंसिक व डाग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंच गई है। ये भी पढ़ें : BirthDay Special : 22 की हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे, देखें गैलमरस फोटोज पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने जानका...
Bollywood : समुंदर किनारे Red Bikni में Actress दिशा पाटनी, फैंस बोले..

Bollywood : समुंदर किनारे Red Bikni में Actress दिशा पाटनी, फैंस बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सोशल मीडिया पर 4 करोड़ से ज्यादा फालोअर रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी यहां काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की थीं। अब दिपावली के मौके पर दिशा ने इंस्टाग्राम पर रेड बिकनी में हाॅट फोटोज शेयर कर धूम मचाई है। हालांकि, उनके फैंस इन फोटोज पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ ने दिशा को दिपावली पटाखा या पटाखा बम लिखकर ट्रोल भी किया है। दरअसल, इन फोटोज में दिशा खुले बालों में और काफी अलग दिख रही हैं। रिलेक्स लुक में दिखाई देने वाली दिशा की फोटोज पर जमकर कमेंट्स आ रहे रहे हैं। दिशा की फोटोज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृष्णा श्रॉफ यानि दिशा के बायफ्रेंड टाइगर श्राफ की बहन ने काफी तारीफों वाले कमेंट्स दिए थे। इन फोटोज पर कई लाख फैंस ने अपने कमेंट्स दिए...
कानपुर : दीपावली पर देर शाम फूटा प्रदूषण का बम, 522 पहुंचा एक्यूआई

कानपुर : दीपावली पर देर शाम फूटा प्रदूषण का बम, 522 पहुंचा एक्यूआई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : एनजीटी और सरकार की पटाखे फोड़ने पर रोक को लेकर लोगों ने दीपावली पर शाम तक धैर्य बनाए रखा, लेकिन 8 बजे करीब धैर्य टूटा तो धमाकेदार आतिशबाजी शुरू हो गई। नतीजा यह रहा है कि बीते 3-4 दिन से 300 के आसपास चल रहा प्रदूषण का स्तर दीपावली की रात अचानक 500 एक्यूआई पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानिटर पर 9 बजे के बाद प्रदूषण का खतरनाक स्तर 522 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया। पिछले साल से फिर भी कम हालांकि, एनजीटी की सख्ती का ही असर कहेंगे कि पिछली दीपावली से फिर भी यह 40 प्रतिशत कम रहा। बताते हैं कि पिछली दिपावली पर एक्यूआई 800 से ऊपर था। बताया जाता है कि कानपुर शहर में प्रदूषण का स्तर शनिवार दीपावली की शाम को छह बजे 188 एक्यूआई था। 1 घंटे बाद यानि 7 बजे इसे 223 एक्यूआई दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें : Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत ...
इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री

इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सपा 2022 के लिए किसी बड़ी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन छोटे दलों के साथ गठजोड़ जरूर होगा। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सबसे खास बात यह कही कि सपा ने 2022 के लिए इटावा की जसवंत नगर सीट छोड़ दी है। इटावा स्थित अपने आवास पर थे अखिलेश साथ ही कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इतना ही नहीं उनकी पार्टी को भी साथ में एडजस्ट किया जाएगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को दीपावली की बधाई भी दी। अखिलेश यादव आज यहां सिविल लाइन स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस दौरान कई दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण किया। ये भी पढ़ें : खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा ...